पीडि़तों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री श्री बघेल

पीडि़तों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हाईकोर्ट परिसर बिलासपुर में आयोजित 50 वर्ष की विधि व्यवसाय की सेवा पूरी कर चुके अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह में पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने कहा कि पीडि़तों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आप सभी का सम्मान करके मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुझे बहुत खुशी हुई कि मुझे आपका…

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के लिए महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के लिए महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले में रामभांठा में संत माइकेल अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नये विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यक्ति को बेहतर इंसान बनाती है एवं व्यक्ति जीवन में नई ऊंचाईयां प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जिस क्षेत्र में रूचि हो उस क्षेत्र में उन्हें बढ़ावा देने का कार्य अभिभावक एवं समाज…

राज्यपाल ने कर्मचारियों को ‘आयुष्मान भारत योजना’ के स्वास्थ्य बीमा कार्ड का किया वितरण

राज्यपाल ने कर्मचारियों को ‘आयुष्मान भारत योजना’ के स्वास्थ्य बीमा कार्ड का किया वितरण रायपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत बने स्वास्थ्य बीमा कार्ड का कर्मचारियों को वितरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, विधिक सलाहकार एन. के. चन्द्रवंशी, उप सचिव रोक्तिमा यादव सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के लिए 16 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्वीकृत

छत्तीसगढ़ के लिए 16 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्वीकृत रायपुर। वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 16 नये एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह राज्य के सभी 41 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सीबीएससी पाठ्यक्रम संचालित किए जाने का अनुमोदन किया गया है। यह जानकारी आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में कल शाम मंत्रालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति ‘संचालक मंडल’ की बैठक में दी गई। नवीन स्वीकृत 16…

तीन दिनों में जाति प्रमाण पत्र मिलने से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

तीन दिनों में जाति प्रमाण पत्र मिलने से खिले विद्यार्थियों के चेहरे रायपुर। बेमेतरा जिले के ग्राम पिकरी निवासी प्रतीक्षा को जाति प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी। बेमेतरा जिले के तहसील कार्यालय में संचालित लोक सेवा केन्द्र मंे आवेदन करने के तीन दिनों के भीतर ही उसे प्रमाण पत्र मिल गया। प्रतीक्षा जैसे ही कई और विद्यार्थियों की राह भी समय पर प्रमाण पत्र मिलने से आसान हो गई है। प्रतीक्षा की तरह तहसील नवागढ के ग्राम खेड़ा निवासी कु. हिमांशी़, ग्राम बेलदहरा की कु.…

रसोईया संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उद्योग मंत्री

रसोईया संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उद्योग मंत्री उत्तर बस्तर कांकेर। प्रदेश के वाणिज्यकर आबकारी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज कांकेर के पुराने कम्युनिटी हॉल में रसोईया संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। श्री लखमा ने इसोईयां संघ के मांगों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही मुख्यमंत्री से चर्चा कर कलेक्टर दर पर भुगतान किये जाने का आश्वासन दिया। श्री लखमा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार जो वादा करती है उसे पूरा करके दिखाती है। जनघोषण पत्र में किये गये वादे…

मुख्यमंत्री ने गाड़ामोर में गौठान निर्माण की दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने गाड़ामोर में गौठान निर्माण की दी स्वीकृति बेमेतरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम गाड़ामोर में प्रवास के दौरान गांव में गौठान निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। बेमेतरा जिले में महात्मा गांधी नरेगा के तहत 12 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत से 66 गौठान का निर्माण कराया जा रहा है। श्री बघेल ने कहा कि ग्राम पटेलों को यह जिम्मेदारी दी जावेगी कि मवेशी रोड में न आवें। मुख्यमंत्री ने लोगों से गौठान हेतु पैरा का दान करने का भी आव्हान किया। इस…