सुराजी गांव आर्थिक गतिविधियों और रोजगार की सम्पूर्ण योजना है : मुख्यमंत्री श्री बघेल

सुराजी गांव आर्थिक गतिविधियों और रोजगार की सम्पूर्ण योजना है : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सुराजी गांव योजना राज्य शासन की सर्वाधिक प्राथमिकता की योजना है। सुराजी गांव एक ऐसी अवधारणा है, जिसमें पुरातन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुर्नजीवन मिलेगा वहीं आर्थिक और रोजगार संबंधी अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। श्री बघेल कल मंत्रालय में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़…

आयुष विश्वविद्यालय में ईपिडिमियोलॉजी संस्थान की होगी स्थापना राज्यपाल ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक

आयुष विश्वविद्यालय में ईपिडिमियोलॉजी संस्थान की होगी स्थापना राज्यपाल ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक रायपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 25 जून को राजभवन में स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए. के. चन्द्राकर भी उपस्थित थे। बैठक में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के विभिन्न गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने बैठक में कहा कि विश्वविद्यालय में ईपिडिमियोलॉजी संस्थान की…

डेंगू की रोकथाम के लिए पूरी तैयारी करें : मोहम्मद अकबर

डेंगू की रोकथाम के लिए पूरी तैयारी करें : मोहम्मद अकबर रायपुर। दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज दुूर्ग जिले की पहली समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होने डेंगू की रोकथाम और शुध्द पेयजल की उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू के पिछले अनुभवों से सबक लेते हुए इसकी रोकथाम के लिए पुख्ता तैयारी करें। तैयारी दोनों स्तर से होनी चाहिए। निगम स्तर से साफ सफाई, छिड़काव और सामुदायिक भागीदारी से कार्य करें। अस्पतालों में दवाईयों सहित इलाज की व्यवस्था की जाए। इसकी लगातार निगरानी की…

सूरजपुर जिले में ‘‘घर पहुंच पेंशन सेवा‘‘ शुरू : शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने किया नगद पेंशन भुगतान के लिए नई सेवा का शुभारंभ

सूरजपुर जिले में ‘‘घर पहुंच पेंशन सेवा‘‘ शुरू : शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने किया नगद पेंशन भुगतान के लिए नई सेवा का शुभारंभ रायपुर। सूरजपुर जिले में आज ‘घर पहुंच पेंशन सेवा‘ प्रांरभ हो गई है। घर पहुंच पेंशन सेवा प्रदान करने वाला सूरजपुर छत्तीसगढ़ का नवाचारी जिला है। इस योजना से 56 हजार 815 पेंशनधारियों को नगद भुगतान की सुविधा मिलेगी। इस नई सेवा को संचालित करने के लिए जिले में 212 सुराजी पेंशन मितानांे का चयन किया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने आज…

नैतिक और मूल्य आधारित शिक्षा वर्तमान समय की जरूरत : श्रीमती भेंडिया

नैतिक और मूल्य आधारित शिक्षा वर्तमान समय की जरूरत : श्रीमती भेंडिया रायपुर। वर्तमान समय में समाज में बढ़ती हुई अपराधिक मनोवृत्ति और हिंसा की प्रवृत्ति को रोकने के लिए मूल्य आधारित नैतिक शिक्षा की आवश्यकता है। इसके लिए स्कूलों में विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए। नैतिक शिक्षा के माध्यम से ही हम सभ्य और सुसंस्कृत समाज निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। ये विचार मुख्य अतिथि की आसंदी से महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेंडि़या ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा…

बीजापुर में हुए नक्सली हिंसा की मुख्यमंत्री ने निंदा

बीजापुर में हुए नक्सली हिंसा की मुख्यमंत्री ने निंदा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशकुतूल गांव में आज सुबह हुई नक्सली हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ के तीन जवानों और एक बालिका की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि नक्सलियों ने यहां एम्बुश के माध्यम से घात लगाकर हमला किया था और फायरिंग की थी। नक्सली घटना के चपेट में आने…

गृह मंत्री ने श्रृंखला यादव को श्रद्धांजलि दी : न्याय दिलाने हर संभव सहायता का आश्वासन

गृह मंत्री ने श्रृंखला यादव को श्रद्धांजलि दी : न्याय दिलाने हर संभव सहायता का आश्वासन रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग में छात्रा स्वर्गीय श्रृंखला यादव के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की। स्वर्गीय श्रृंखला सादव की आज से कुछ दिन पूर्व दुर्ग में हत्या कर दी गई थी। गृह मंत्री ने शोकाकुल परिवार को आश्वासन किया कि पुलिस विभाग की ओर से उन्हें न्याय दिलाने हर संभव मदद दिलाई जाएगी। ज्ञात हो कि 17…

किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराएं- कृषि मंत्री श्री चौबे

किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराएं- कृषि मंत्री श्री चौबे रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि प्रदेश में अमानक खाद की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए। किसानों को अच्छी गुणवत्ता के खाद और बीज उपलब्ध कराएं। किसानों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए उन्होंने विशेष सेल गठित करने के निर्देश भी दिए। श्री चौबे ने कहा कि सभी उपसंचालक कृषि कार्यालय में ये सेल गठित किए जाए। वे आज नवा रायपुर के शिवनाथ भवन में कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक को…

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव डिजिआना मीडिया ग्रुप सम्मान समारोह में हुए शामिल

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव डिजिआना मीडिया ग्रुप सम्मान समारोह में हुए शामिल रायपुर। छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज यहां महंत घासीदास संग्रहालय प्रेक्षागृह में डिजिआना मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह में रायपुर के अवाम-ए-हिंद सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक सज्जाद खान एवं उनके साथियों को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि जो लोग निःस्वार्थ भाव से समाज की…

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों का कड़ाई से हो पालन : मुख्य सचिव

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों का कड़ाई से हो पालन : मुख्य सचिव रायपुर। मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने आज समस्त जिला कलेक्टरों को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित किए की नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) द्वारा ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन, पॉलिथिन कैरी बेग नियंत्रण, नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने, औद्योगिक क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट निर्मित करने संबंधी दिए गए आदेशों-निर्देशों का पालन कड़ाई के साथ किया जाए। इसके लिए राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वयं निगरानी करेंगे। राज्य…