मुख्यमंत्री से छू-लो-आसमान के चार होनहार विद्यार्थियों ने की मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के छू-लो-आसमान योजना के तहत् भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश के लिए क्वालिफाई करने वाले चार होनहार विद्यार्थियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इन विद्यार्थियों को एन.एम.डी.सी. की ओर से सवा-सवा लाख रूपए का चैक प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि इन बच्चों को एन.एम.डी.सी. और जिला प्रशासन दंतेवाड़ा की महात्वाकांक्षी योजना छू-लो-आसमान के तहत इंजिनियरिंग और.…
दिन: 27 जून 2019
मोटराइज्ड ट्राइसिकल योजना से प्रदीप का हर सफर हुआ आसान
मोटराइज्ड ट्राइसिकल योजना से प्रदीप का हर सफर हुआ आसान रायपुर। दोनों पैरों से निःशक्त ग्रामीण युवक प्रदीप राठौर आज जीवन की नई दिशा की ओर चल पड़ा है। कल तक उसे घर से बाहर की दुनिया को देखने कही आने जाने के लिए बार-बार सोचना पड़ता था, उसे अपनी सहायता के लिये कुछ लोगों पर आस लगाकर रखनी पड़ती थी। प्रदीप लाचार और बेबस था। उसे भी बाहर घूमने फिरने की इच्छा तो होती थी, लेकिन समय पर उसकी इच्छा पूरी हो पाये ऐसा संभव नही हो पाता था।…
चांपा के कोसा को टक्कर देगा उमरेली ब्रांड कोरबा का कोसा
चांपा के कोसा को टक्कर देगा उमरेली ब्रांड कोरबा का कोसा रायपुर। छत्तीसगढ़ के चांपा के कोसा और कोसा उत्पादों की ख्याति देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली है, परंतु अब चांपा के कोसा और कोसा उत्पादों को कोरबा के उमरेली ब्रंाड कोसा उत्पादों से चुनौती मिलने लगी है। कोरबा जिले के करतला विकासखंड के उमरेली गांव में 40 महिला सदस्य नियमित रूप से कोसा उत्पादन इकाई में धागा निकालने, धागे को रंगने, कपड़े की डिजाईनिंग और उसे बुनने के काम में लगी हैं। उमरेली गांव के नाम…
सौर सुजला योजना से किसानों को मिल रहा है अनेक लाभ
सौर सुजला योजना से किसानों को मिल रहा है अनेक लाभ बेमेतरा। सौर सुजला योजना उन किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैै, ऐसे किसान जो पहले काफी दूर से अस्थाई बिजली कनेक्शन लेकर सिंचाई करते थे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पडता था जैसे- अनियमित बिजली आपूर्ति, अत्यधिक साधन एवं बढ़ी लागत। सौर अब इन कृषकों को अब सिंचाई के लिये बिजली कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है। उन्नत खेती की राह सोलर पंप ने बहुत ही आसान कर दी है। जिले में अब तक 297 किसानों…
’कर्जमाफी के साथ मेहनत का बेहतरीन दाम पाकर गदगद हैं जिले के किसान’
’कर्जमाफी के साथ मेहनत का बेहतरीन दाम पाकर गदगद हैं जिले के किसान’ बलौदाबाजार। सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से जिले के किसान बहुत खुश हैं। धान की कीमत 2500 रुपए प्रति क्विंटल हो जाने से किसानों को अपनी मेहनत का उचित मूल्य तो मिला है साथ ही कर्ज माफी ने हजारों किसानों के कंधे का बोझ खत्म कर दिया है। अब किसान खुशी खुशी खेतों की तरफ रुख करने लगे हैं क्योंकि उनको मालूम है सरकार हर कदम पर उनके साथ है। बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पुरान के किसान…
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक संस्थाओं से कहा: पर्यावरण की रक्षा में सहभागिता निभाएं
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक संस्थाओं से कहा: पर्यावरण की रक्षा में सहभागिता निभाएं रायपुर। हरियर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य में 7 करोड़ 13 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। राज्य की प्रमुख पांच नदियों इन्द्रावती, अरपा, खारून, शिवनाथ और सकरी नदी के किनारे 633 हेक्टेयर क्षेत्र में 7 लाख 38 हजार 826 पौधांे का रोपण किया जाएगा, इसमें फलदार पौधों के रोपण को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य के 594 नदी-नालों के किनारे लगभग 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण किए जाएंगे। राज्य के प्रमुख…
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर नमन किया
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर नमन किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के राष्ट्रीय गीत ’वंदे मातरम’ के रचयिता और बंगाली साहित्य पुनरूत्थान के अग्रदूत स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की आज जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। श्री बघेल ने आज अपने संदेश में कहा है कि स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचयित हमारा राष्ट्रीय गीत अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत का प्रतीक बन गया था।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक, नियम में बदलाव
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक, नियम में बदलाव रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि नई सरकार द्वारा वर्ष 2005 में बनाए गए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण निधि नियम में संशोधन किया है। पहले जहां निर्माण कार्याें पर जोर था, वहीं संशोधन के बाद अब स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, जल संरक्षण, पशु सेवाएं, रोजगार मूलक योजनाएं, कौशल उन्नयन जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं में भी कार्य किये जा सकेंगे।…
परिस्थितियों का सामना करते हुए नियमानुसार निर्णय लें: राज्यपाल, परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
परिस्थितियों का सामना करते हुए नियमानुसार निर्णय लें: राज्यपाल, परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उनसे परिचय प्राप्त किया और उनके अब तक के अनुभव की जानकारी ली। श्रीमती पटेल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी का जनता से सीधा सतत संपर्क होता है। उनके समक्ष आम जनता कई प्रकार के समस्याओं को लेकर आती है। उनकी समस्याओं का हर संभव समाधान करने का प्रयास करें। राज्यपाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा…
विश्व बास्केट बॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव में होगा : डॉ. प्रेमसाय सिंह
विश्व बास्केट बॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव में होगा : डॉ. प्रेमसाय सिंह रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री ड़ॉ प्रेमसाह सिंह टेकाम ने आज राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2017-18 के छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न खेलों के 781 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। रायपुर के कालीबाड़ी स्थित रवीन्द्र मंच में आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों को एक करोड़ 20 लाख 88 हजार रूपए की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया। इसके तहत स्वर्ण पदक प्राप्त 283 खिलाड़ियों को 59 लाख 43 हजार रूपए, रजत पदक प्राप्त…
