समाज के उत्थान एवं विकास के लिए शिक्षा जरूरी: डाॅ. टेकाम

समाज के उत्थान एवं विकास के लिए शिक्षा जरूरी: डाॅ. टेकाम महासमुंद। प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कल महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम भंवरपुर के गढ़ में वीरता शौर्य पराक्रम नारी शक्ति की प्रेरणा पुंज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गढ़ मंडला की महारानी वीरांगना दुर्गावती मंडावी की 456वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण किया और सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं आदिम…

आवास मंत्री मोहम्मद अकबर ने 25 लाख रूपये की लागत के मरार पटेल समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया

आवास मंत्री मोहम्मद अकबर ने 25 लाख रूपये की लागत के मरार पटेल समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया कवर्धा। वन, आवास, पर्यावरण एवं खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को विकासखण्ड मुख्यालय सहसपुर लोहारा में भोयरा मरार पटेल समाज के 25 लाख रूपये की लगात के सामुदायिक भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित भूमिपूजन समारोह में समाज के जिलाध्यक्ष सीताराम पटेल के नेतृत्व में समाज द्वारा सामूहिक रूप से विशाल पुष्प हार से आवास मंत्री श्री अकबर का स्वागत किया गया। भूमिपूजन समारोह…

कांग्रेस के डूबते हुए जहाज को बचाने की बजाय राहुल इससे कूद रहे हैं : शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस के “डूबते हुए जहाज” को बचाने की बजाय राहुल इससे कूद रहे हैं : शिवराज सिंह चौहान हैदराबाद। BJP उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के ”डूबते हुए जहाज को बचाने की अंत तक कोशिश करने के बजाय वह इससे कूदने वाले पहले व्यक्ति है। जानकारी के अनुसार चौहान ने यहां पत्रकारों से कहा, ”हमने सुना है कि जब कोई जहाज डूब रहा होता है, तो वह कैप्टन होता है जो उसे बचाने के लिए अंत तक उस…

जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा श्रीनगर। अपने पहले आधिकारिक दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि प्रोटोकॉल से हटते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने सलाहकारों और राज्य प्रशासन के कुछ आला अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे पर शाह की अगवानी की। पूर्व में आम तौर पर प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे पर आने पर राज्यपालों ने उनकी अगवानी की थी। अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय…

भारत वही करेगा जो उसके राष्ट्रीय हित में है : एस जयशंकर विदेश मंत्री

भारत वही करेगा जो उसके राष्ट्रीय हित में है : एस जयशंकर विदेश मंत्री नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को अमेरिका से कहा कि वह प्रतिबंधों से प्रभावित रूस सहित अन्य देशों के साथ संबंधों में राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखेगा। भारत रूस से एस- 400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीद रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पिओ से यहां व्यापक द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह बात कहीं। पोम्पिओ ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत अमेरिका एक महत्वपूर्ण साझेदार है और अमेरिकी-भारत साझेदारी नई…

कलेक्टर ने किया हैलीपेड और ओवर ब्रीज का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया हैलीपेड और ओवर ब्रीज का निरीक्षण उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर के.एल. चौहान ने भानुप्रतापपुर में बनाये जा रहे रेलवे ओवर ब्रीज और हैलीपेड का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बनाये जा रहे रेलवे ओवर ब्रीज को गुणवत्तायुक्त बनाने जाने के निर्देश निर्माण एजेंसियों को दिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आगमन को देखते हुए भानुप्रतापपुर के बांस डीपो में बनाये जा रहे हैलीपेड का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल हायर सेकेण्डरी स्कूल के मैदान में व्यवस्था…

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया बारूदी सुरंग में विस्फोट, बाल-बाल बचे जवान

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया बारूदी सुरंग में विस्फोट, बाल-बाल बचे जवान रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने आज दो बारूदी सुरंग विस्फोट किए जिसमें पुलिस जवान बाल-बाल बच गए। नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेचा मोड़ के पास बारूदी सुरंग विस्फोट को अंजाम दिया। इस घटना में वहां तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के नारायणपुर सोनपुर मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा…

TMC कांग्रेस की मिमी-नुसरत ने संसद में उठाया पहला मुद्दा

TMC कांग्रेस की मिमी-नुसरत ने संसद में उठाया पहला मुद्दा नई दिल्ली। अभिनेत्री से सांसद बनीं TMC कांग्रेस की मिमी चक्रवर्ती व नुसरत जहां रूही ने बुधवार को संसद में अपना पहला मुद्दा उठाया। मिमी चक्रवर्ती ने यातायात जाम से निपटने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र जादवपुर में एक फ्लाईओवर के निर्माण की मांग की, जबकि नुसरत ने पश्चिम बंगाल में अपने क्षेत्र बशीरहाट में एक केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की। दोनों सांसदों ने मंगलवार को शपथ ली। इन दोनों ने अन्य सांसदों के शपथ लेने के एक हफ्ते…

मोदी का कांग्रेस पर तंज, पूछा- क्या कांग्रेस चुनाव हारी तो देश हार गया क्या?

मोदी का कांग्रेस पर तंज, पूछा- क्या कांग्रेस चुनाव हारी तो देश हार गया क्या? नई दिल्ली। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं जब चुनाव स्वयं जनता लड़ती है। 2019 का चुनाव दलों से परे देश की जनता लड़ रही थी। मोदी ने कहा कि ये चुनाव विशेष थे, कई दशकों के बाद पूर्ण बहुमत की सरकारें बनना मतदाताओं की सोच की स्थिरता जाहिर करता है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते…

मॉब लिंचिंग से दुखी हूं, लेकिन झारखंड का अपमान न करें : PM मोदी

मॉब लिंचिंग से दुखी हूं, लेकिन झारखंड का अपमान न करें : PM मोदी नई दिल्ली। झारखंड में भीड़ द्वारा एक मुस्लिम युवक की हत्या पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बुधवार को PM नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इससे उन्हें पीड़ा पहुंची है तथा दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने झारखंड को भीड़ की हिंसा (मॉब लिंचिंग और मॉब वायलेंस) का अड्डा बताने और एक घटना की वजह से पूरे राज्य के नागरिकों को कटघरे में खड़ा करने को अनुचित बताया। उन्होंने राष्ट्रपति अभिभाषण के राज्यसभा में…