मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 जून सोमवार को जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल हेलीकाप्टर द्वारा सुबह 11.20 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के अमोरा (महंत) गांव पहंुचेगें वे यहां 1.30 तक चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 1.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा अमोरा ग्राम से प्रस्थान कर 2 बजे बिलासपुर पहंुचेगे। यहां सर्किट हाउस में 4 बजे तक का समय आरक्षित है। इसके बाद मुख्यमंत्री बिलासपुर…
दिन: 16 जून 2019
परिवर्तन तभी सार्थक है जब उसे स्वीकार करने की सामर्थ्य हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
परिवर्तन तभी सार्थक है जब उसे स्वीकार करने की सामर्थ्य हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसी भी समाज में परिवर्तन तभी सार्थक होता हैं, जब उस समाज में परिवर्तन को स्वीकार करने का सामर्थ्य हो। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में परिवर्तन संस्था द्वारा आयोजित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभाओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
मुख्यमंत्री ने दी कबीर जयंती की बधाई
मुख्यमंत्री ने दी कबीर जयंती की बधाई रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होने कहा कि संत कबीर का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। संत कबीर समाज में फैले आडंबर और जात-पात के सख्त विरोधी थे। संत कबीर ने सामाजिक कुरीतियों पर कठोर प्रहार किया और सत्य, अहिंसा, दया, करूणा, परोपकार जैसे मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से भाईचारे, प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। वे आम बोलचाल की भाषा…
सड़क हादसे में 2 की मौत
सड़क हादसे में 2 की मौत दुर्ग। शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। घटना पुलगांव नाला के पास की है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके ओर ही दोनों की मौत हो गयी। दोनो मृतक पेशे से ड्राइवर बताये जा रहे है और साथ में कहीं जा रहे थे, इसी दौरान तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मृतक का नाम उपेंद्र पाठक और सूरज यादव है। उपेंद्र राजनांदगांव…
