मुख्यमंत्री ने पलारी की मेधावी छात्रा कुमारी चमनभारती को राष्ट्रीय अम्बेडकर पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री ने पलारी की मेधावी छात्रा कुमारी चमनभारती को राष्ट्रीय अम्बेडकर पुरस्कार मिलने पर दी बधाई रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड पलारी निवासी मेधावी छात्रा कुमारी चमनभारतीय बंजारे को प्रतिष्ठित डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत गठित डॉ. अम्बेडकर प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिवर्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के मेधावी छात्राओं को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सुश्री चमनभारती ने कक्षा 12वीं की परीक्षा…

नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए बनाए बेहतर कार्ययोजना: डॉ. डहरिया

नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए बनाए बेहतर कार्ययोजना: डॉ. डहरिया रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने अधिकारियों को दो दिवस के अंदर योजना के तहत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी जल संरक्षण की दिशा में कारगार योजना…

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए हर वर्ष थीम निर्धारित कर कार्य करने पर बल : मुख्यमंत्री और संस्कृति ने ली बैठक

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए हर वर्ष थीम निर्धारित कर कार्य करने पर बल : मुख्यमंत्री और संस्कृति ने ली बैठक रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा राज्य के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज यहां महानदी भवन मंत्रालय में संस्कृति, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, पुरातत्व और पर्यटन विभाग की समीक्षा की। इस अवसर पर जहां छत्तीसगढ़ के संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया, वहीं छत्तीसगढ़ की कला और कलाकारों को बढ़ावा देने के उद्ेश्य से कलाकार परिषद बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति…

रेलवे मजदूर संघ पश्चिम जोन की हुई बैठक

रेलवे मजदूर संघ पश्चिम जोन की हुई बैठक रायपुर। भारतीय रेलवे मजदूर संघ पश्चिम जोन की बैठक भोपाल के ठेंगड़ी भवन में हुई जिसमें बिलासपुर जोन के सदस्य भी शामिल हुए। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.के.सिंग विशेष तौर पर उपस्थित थे। मुख्य रूप से सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में सबसे पहले संघ के पदाधिकारी दिलीप चक्रवर्ती और नीलेश धोक ने अपने व्यक्तव्य रखे। बैठक में पांचो जोन (एनडब्ल्यूआर, डब्ल्यूआर, डब्ल्यूसीआर, सीआर, एसईसीआर) के सदस्य शामिल हुए। अगस्त में होने वाले संघ के चुनाव में रणनीति के तहत उतरने…

छत्तीसगढ़ की कला को बढ़ाने के लिए कलाकार परिषद बनाने पर विचार

छत्तीसगढ़ की कला को बढ़ाने के लिए कलाकार परिषद बनाने पर विचार रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा राज्य के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज यहां महानदी भवन मंत्रालय में संस्कृति, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, पुरातत्व और पर्यटन विभाग की समीक्षा की। इस अवसर पर जहां छत्तीसगढ़ के संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया, वहीं छत्तीसगढ़ की कला और कलाकारों को बढ़ावा देने के उद्ेश्य से कलाकार परिषद बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु हर वर्ष एक थीम निर्धारित…

धनुष यज्ञ बाबा की याद में बाबा रोटी पर्व

धनुष यज्ञ बाबा की याद में बाबा रोटी पर्व रायपुर। महामारी के प्रकोप से छुटाकार दिलाने वाले योगी धनुष याज्ञ बाबा के याद में बाबा रोटी पर्व मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में रोटी पूजा की अनोखी परम्परा 3 सौ वर्षों से चली आ रही है। राजधानी के डूमरतराई इलाके में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष के तीसरे मंगलवार को धनुष यज्ञ बाबा की याद में बाबा रोटी पर्व मनाया गया। गोबर के कंडे के सहारे रोटी को हल्के आग में बनाया जाता है। इस दौरान ग्रामीणों ने तालाब के किनारे रोटी बनाकर…

सीएम ने कहा-टाटीबंध से भिलाई तक समानंतर सड़क बनाएं

सीएम ने कहा-टाटीबंध से भिलाई तक समानंतर सड़क बनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को महानदी भवन (मंत्रालय) में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं, विशेषकर नक्सलवाद से मुकाबले के लिए स्थानीय युवकों को काम देना आवश्यक है। इसके लिए बस्तर सहित अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण कार्य का जिम्मा वहां के स्थानीय युवकों को ही दिया जाए। वहां के प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन सड़कों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर उस…

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण का जिम्मा स्थानीय युवकों को दिया जाए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण का जिम्मा स्थानीय युवकों को दिया जाए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां महानदी भवन (मंत्रालय) में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि- युवाओं को रोजगार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं, विशेषकर नक्सलवाद से मुकाबले के लिए स्थानीय युवकों को काम देना आवश्यक है। इसके लिए बस्तर सहित अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण कार्य का जिम्मा वहां के स्थानीय युवकों को ही दिया जाए। वहां के प्रस्तावित एवं…

बचेली में पेड़ों की कटाई की जांच करेगी तीन सदस्यीय समिति

बचेली में पेड़ों की कटाई की जांच करेगी तीन सदस्यीय समिति रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वारा एनएमडीसी निक्षेप क्रमांक-13 में पेड़ों की कटाई की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भू-प्रबंध/व.सं.अ.) जांच समिति में अध्यक्ष होंगे और मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त तथा वन मंडलाधिकारी दंतेवाड़ा इसके सदस्य होंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार गठित समिति दंतेवाड़ा वन मंडल में निक्षेप क्रमांक-13 से संबंधित वन कक्षों…

पलारी की छात्रा को राष्ट्रीय अम्बेडकर अवार्ड

पलारी की छात्रा को राष्ट्रीय अम्बेडकर अवार्ड रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री और बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने पलारी की छात्रा चमनभारती बंजारे को प्रतिष्ठित डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर बधाई एवं शुभकामनांए दी है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अंतर्गत गठित डॉ. अम्बेडकर प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिवर्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के मेधावी छात्राओं को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने जिला कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में चमनभारती को सम्मान राशि…