हाईकोर्ट की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का महाधिवक्ता ने किया सम्मान

हाईकोर्ट की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का महाधिवक्ता ने किया सम्मान बिलासपुर। पहली बार ऐसा अनुभव मीडिया के लोगों को मिला जब महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने हाईकोर्ट की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का सम्मान किया. इस मौके पर शहर के कई पत्रकार मौजूद थे. जिन्हें महाधिवक्ता ने सम्मानित किया. महाधिवक्ता की ओर से यह एक सराहनीय पहल है, क्योंकि जज तो अपना फैसला सुना देता है, लेकिन उसे जनता तक पहुंचाने का काम कलमकार करते हैं. जिससे समाज में न्यायालय के लिए सम्मान की भावना जागृत होती है. और…

आदिवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं मुस्लिम समाज

आदिवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं मुस्लिम समाज रायपुर। बैलाडीला के आंदोलनकारी आदिवासियों के लिए सुन्नी जमात,चिश्ती कमेटी और यंग कमेटी के मुस्लिम सदस्यों ने मिलकर भोजन की व्यवस्था की। इस कार्य की पूरे इलाके में सराहना की जा रही है। वहीं दूसरी ओर दोनों टे्रड यूनियनों ने भी समर्थन में रात्रि पाली की बसों को चेक पोस्ट पर रोक रहे हैं। आज लामबंद होकर इन सदस्यों ने अडानी गो बैक के नारे लगाकर अपना समर्थन जताया।

बैलाडीला के आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलेगा

बैलाडीला के आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलेगा रायपुर। बैलाडीला में अडानी के खदान का विरोध कर रहे आदिवासियों का आंदोलन काफी विस्तारित हो चुका है। वे काफी आक्रोशित हैं। इस बीच बस्तर सांसद दीपक बैज उन्हे मिलने पहुंचे और उनकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद आग्रह किया कि एक प्रतिनिधिमंडल उनके साथ मंगलवार को रायपुर चले और वे सीएम भूपेश बघेल से उनकी मुलाकात करवायेंगे। ताकि विचार विमर्श कर कोई हल निकाला जा सके।

रविन्द्र चौबे मंगलवार को लौटेंगे रायपुर

रविन्द्र चौबे मंगलवार को लौटेंगे रायपुर रायपुर। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान लखनऊ में बीमार पड़ जाने के बाद इलाज चला और स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए दिल्ली में अपने परिजनों के यहां रूकें थे लेकिन अब डाक्टरों ने उन्हे पूर्ण स्वस्थ बता दिया है इसलिए वे मंगलवार 11 जून को शाम 7.30 विस्टारा एयरलाइंस के नियमित विमान से दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं। इस बीच समर्थकों से निवेदन किया गया है कि स्वास्थ्यगत कारणों से फूल माला व स्वागत सत्कार से परहेज रखें।

कठुआ में बच्ची से सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में 3 को उम्रकैद और 3 को पांच साल की सजा सुनाई

कठुआ में बच्ची से सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में 3 को उम्रकैद और 3 को पांच साल की सजा सुनाई पठानकोट (पंजाब)। कठुआ में 8 वर्षीय एक लड़की से सामूहिक बलात्कार और हत्या के सनसनीखेज मामले में तीन मुख्य आरोपियों को आज यहां की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वकीलों ने बताया कि जिस मंदिर में अपराध हुआ था वहां की देखभाल करने वाले सांजी राम, विशेष पुलिस अधिकारी दीपक खजुरिया और एक अन्य आरोपी परवेश कुमार को रणबीर दंड संहिता के तहत आपराधिक साजिश,…

युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, हुए भाऊक

युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, हुए भाऊक मुंबई। टीम इंडिया के हरफनमौला ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मुंबई में प्रेस वार्ता में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में कभी भी हार नहीं मानी और क्रिकेट के बाद मैं पूरी तरह से अपने एनजीओ के लिए काम करुंगा। जिसका उद्देश्य कैंसर रोगियों को एकदम फिट करना है। बता दें कि युवराज सिंह ने 40 टेस्ट मैच और 304 एकदिवसीय मैच खेले हैं। 2011 वर्ल्ड कप का उल्लेख करते…

प्रसिद्ध अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड नहीं रहे

प्रसिद्ध अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड नहीं रहे बंगलुरु। दिग्गज अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड का आज सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। चार दशकों तक कर्नाड एक प्रमुख नाटककार थे, अक्सर समकालीन मुद्दों से निपटने के लिए इतिहास और पौराणिक कथाओं का उपयोग करते थे। उनके नाटकों का अंग्रेजी और कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था और उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। इन फिल्मफेयर पुरस्कार में से तीन सर्वश्रेष्ठ…

विश्व कप के शिखर में नहीं पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत ने 36 रन से दी शिकस्त

विश्व कप के शिखर में नहीं पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत ने 36 रन से दी शिकस्त लंदन। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप 2019 के मुकाबले में 36 रनों से रौंदते हुए अपनी शानदार जीत का क्रम बरकरार रखा। भारत के दिए 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 316 रन ही बना सकी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से पराजय का सामना करना पड़ा। बुमराह और भुवनेश्वर ने 3 जबकि चहल ने दो विकेट लिए। फिंच को केदार यादव ने व स्टार्क को विजय शंकर ने…

अब 5 बजे के बाद बारनवापारा में नहीं कर सकेंगे विजिट

अब 5 बजे के बाद बारनवापारा में नहीं कर सकेंगे विजिट रायपुर। हाथियों का खौफ अब बारनवापारा अभ्यारण्य में भी दिखने लगा है इसलिए विभाग की ओर से ताकीद कर दी गई है कि 5 बजे के बाद बारनवापारा में विजिटर्स को नहीं जाने दिया जायेगा। ड्राइवरों व गाइड्स को इसके लिए समुचित टे्रनिंग भी दिया जा रहा है। जनजागरूकता के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हाथियों के दल को अब रिहायसी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए भी हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। व्यवस्थित…

वर्षा जल संचयन का मॉडल मात्र डेढ़ हजार में तैयार

वर्षा जल संचयन का मॉडल मात्र डेढ़ हजार में तैयार रायपुर। वर्षा जल संचय के लिए तमाम प्रकार के तरीके इजाद हो चुके हैं लेकिन मात्र डेढ़ हजार का एक मॉडल तैयार किया गया है जिसे बंगलो, फ्लैट सिस्टम बिल्डिंग या किसी भी इमारत के भू-भाग में बखूबी उपयोग में लाया जा सकता है। यह वॉटर लेबल बढ़ाने में भी मदद करता है, इसके लिए केवल ड्रम, पीवीसी पाइप, सीमेंट, रेत और श्रम लागत सहित लागत 1500 रुपए का खर्च आता है।