नए महाधिवक्ता नहीं लेंगे फॉलोगार्ड और बंगला

नए महाधिवक्ता नहीं लेंगे फॉलोगार्ड और बंगला बिलासपुर। सतीश चंद्र वर्मा ने महाधिवक्ता का पदभार ग्रहण करने के बाद मिलने वाली सभी सुविधाओं को लेने से इंकार कर दिया है. महाधिवक्ता ने एसपी को पत्र लिखकर पुलिस पायलेटिंग और फॉलो गार्ड की सुविधा लेने से इंकार कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने महाधिवक्ता को मिलने वाला बंगला भी लेने से मना कर दिया है. महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने बंगले में आबंटित कर्मचारी रमेश कुमार यादव तथा धनेश्वरी बाई यादव की सेवाओं को भी हाईकोर्ट स्थित महाधिवक्ता कार्यालय में…

जिला अस्पताल जांजगीर में भी हो रहा हाई रिस्क सिजेरियन प्रसव

जिला अस्पताल जांजगीर में भी हो रहा हाई रिस्क सिजेरियन प्रसव जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल जांजगीर में सिजेरियन प्रसव की संख्या में सकारात्मक वृद्धि हुई है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल के चिकित्सकों की तत्परता से विगत 6 माह से सिजेरियन प्रसव में वृद्धि हुई है। कलेक्टर की पहल पर डीएमएफ मद से जिला अस्पताल के लिए विधिवत विज्ञापन कर स्त्री रोग विशेषज्ञ व शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति कर दी गई है। जिले की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को इस सुविधा का लाभ मिल…

खाद बीज एवं ऋण वितरण हेतु शिविर

खाद बीज एवं ऋण वितरण हेतु शिविर जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में आगामी खरीफ फसल की तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है। इसी कड़ी में आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा डभरा विकासखड के ग्राम तुसार सहकारी समिति द्वारा खाद बीज एवं ऋण वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 184 को 6357000 रूपये का ऋण वितरण किया गया। इसी प्रकार 344 किसानों ने 2102 बोरी यूरिया और 614 बोरी डीएपी भी प्राप्त किया। इसके अलावा 416 किसानों ने 2512 बोरी सरना किस्म…

मुख्यमंत्री मंगलवार को लोंहदा जाएंगे

मुख्यमंत्री मंगलवार को लोंहदा जाएंगे मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 4 जून को अल्प प्रवास में मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम लोंहदा आयेंगे। वे अपरान्ह 3.40 बजे कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड के ग्राम केराझरिया से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.20 बजे ग्राम लोंहदा पहुंचेंगे। श्री बघेल सायं 4.20 बजे से 5.20 बजे तक लोंहदा में आयोजित चैपाल कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात ग्राम लोंहदा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

लोंहदा में जिले का पहला आदर्श गौठान बनकर तैयार

लोंहदा में जिले का पहला आदर्श गौठान बनकर तैयार मुंगेली। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम लोंहदा में पहला आदर्श गौठान (गरूवा) का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। गौठान परिसर में शानदार छायादार पीपल पेड़ एवं बबूल पशुओं को छाया प्रदान कर रही है। गांव वालों के सहयोग से सूखा चारे की व्यवस्था की गई है। मनरेगा की राशि से पशुओं को पानी पिलाने के लिए कोटना और चबूतरा का निर्माण…

जिला चिकित्सालय में शिशु रोग विशेषज्ञ पदस्थ

जिला चिकित्सालय में शिशु रोग विशेषज्ञ पदस्थ मुंगेली। शासकीय जिला चिकित्सालय मुंगेली में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर डॉ. प्रमोद कुमार लकड़ा की नियुक्ति की गई है। अब जिला चिकित्सालय में शिशु रोग विशेषज्ञ पदस्थ हो जाने से स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हुई है। आमजनों को सूचित किया गया है कि जिला चिकित्सालय में आकर लाभ प्राप्त कर सकते है।

उर्वरक का विक्रय प्रतिबंधित

उर्वरक का विक्रय प्रतिबंधित मुंगेली। अनुज्ञप्ति अधिकारी (उर्वरक) एवं उप संचालक कृषि ने उर्वरक गुण नियंत्रण 1985 के खण्ड 26 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 19(1) के अंतर्गत सेवा सह. समिति मर्या. लौदा के एस.एस.पी. जिंक एवं मे. गगन ट्रेडर्स अमोरा के एस.एस.पी. उर्वरक को जिले में भण्डारण/वितरण एवं प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। उल्लेखनीय है कि सेवा सह. समिति मर्या. लौदा के एस.एस.पी. जिंक एवं मे. गगन ट्रेडर्स अमोरा के एस.एस.पी. उर्वरक के लिये गये नमूना उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला लाभाण्डी रायपुर में अमानक…

कर्ज माफी से श्यामदास, बिशेसर व राजकुमार के घर आई खुशहाली

कर्ज माफी से श्यामदास, बिशेसर व राजकुमार के घर आई खुशहाली मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्ज माफी के लिये गये निर्णय किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कई गरीबों का घर रोशन हुआ है। वहीं किसानों ने बताया कि कर्ज माफी की पैसे से बच्चों की पढ़ाई, पक्का मकान बनाने और माली हालत सुधारने में लगायेंगे। इसी कड़ी में कबीर वार्ड मुंगेली के कृषक श्री श्यामदास कोशले ने बताया कि वे सहकारी समिति से ऋण में खाद, बीज क्रय किया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्ज माफी से 1…

8944 हितग्राही हो रहे लाभान्वित

8944 हितग्राही हो रहे लाभान्वित मुंगेली। महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 8 हजार 944 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। महतारी जतन योजना से 4 हजार 163 एवं मुख्यमंत्री अमृत योजना से 26 हजार से अधिक बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। महिला बाल विकास विभाग में संचालित योजना का लाभ मिलने से बच्चों की मुस्कान लौटी है। गर्भवती एवं शिशुवती महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर स्वस्थ बनी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 माह से 36…

कारी तालाब को पाट कर हुए अतिक्रमण को नगर निगम ने हटाया

कारी तालाब को पाट कर हुए अतिक्रमण को नगर निगम ने हटाया रायपुर। शहर के पुराने तालाबों में से एक कारी तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटाकर आज इसे बेजा मुक्त कर इसके क्षेत्रफल को बढ़ा दिया गया। तीन एकड़ में फैला कारी तालाब बेजा कब्जा से सिमटकर एक एकड़ रह गया था। नगर निगम की ज़ोन 5, अतिक्रमण रोधी दस्ते, आजाद चौक थाना और रायपुर स्मार्टसिटी लिमिटेड ने दो दिन की संयुक्त कार्यवाही में अवैध कब्जा आज पूरी तरह से हटा दिया । आज हुई इस बड़ी कार्यवाही के…