युवक की सड़क हादसे में मौत,दो गंभीर

युवक की सड़क हादसे में मौत,दो गंभीर लोरमी। एक युवक की सड़क हादसे में आज दर्दनाक मौत हो गई। करण पाटले नाम का युवक नाना और मामा के साथ अपने रिश्ते के लिए लड़की देखने लोरमी आ रहा था.करण खुद बाइक चला रहा था. तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, हादसा इतना खतरनाक था कि जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते तब कर करण की दम तोड़ चुका था.उसकी मौके पर ही मौत हो गई.वहीं बाइक पर सवार उसके नाना सम्मत और मामा आनंद…

कुष्ठ उन्मूलन के कार्यो का किया गया मूल्यांकन

कुष्ठ उन्मूलन के कार्यो का किया गया मूल्यांकन जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय कुष्ट उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एनएलईपी कन्सल्ट सीजी डब्ल्यूएचओ टीम द्वारा भारतीय कुष्ठ निवारक संघ सोंठी घोघरानाला बीएलहोम चांपा और जिला चिकित्सालय जांजगीर के कार्यो का मूल्यांकन किया गया। टीम द्वारा भारतीय कुष्ठ निवारक संघ सोंठी के संरक्षक श्री गणेश दामोदर बापट से मुलाकात कर सोंठी आश्रम में निवासरत कुष्ठमुक्त हुए लगभग 125 मरीजों से सौजन्य भेंट कर उनके ठहरने, भोजन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी तरह टीम द्वारा घोघरानाला चांपा बस्ती में मरीजों एवं नागरिकों से…

बलात्कार के तीन आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार के तीन आरोपी गिरफ्तार महासमुन्द। नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के मामले में तुमगांव पु्लिस ने आरोपी युवक तथा सहयोगी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। तुमगांव पुलिस ने नाबालिग को बचेली में एक महिला के साथ बरामद कर लिया था। नाबालिग का बयान दर्ज कर कल आरोपी महिला और आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में नाबालिग बयान दिया कि उसके साथ आरोपी देवनाथ साहू और अन्य तीन सोनल पाल,वसील भाठी व जीवन टंडन ने जबर्दस्ती की। बयान के बाद न्यायालय ने पुलिस को फटकार…

सूने मकान में चोरी

सूने मकान में चोरी रायपुर। कबीरनगर फेस-3 स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नकदी 30 हजार सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये रूपए के जेवर पार कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज जांच में लिया है। श्रवण भंडारी अपने परिवार के साथ बाहर गया था। जब वापस लौटा तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ है और आलमारी का लॉकर भी टूटा है। जिससे आलमारी में रखे नकदी 30 हजार सहित सोने-चांदी के जेवर व 4 नग हाथ घड़ी…

2 हजार के लिए युवक को मारा चाकू

2 हजार के लिए युवक को मारा चाकू रायपुर। कबीरनगर के वाल्मिकी नगर स्थित सरोज किराना दुकान के पास बीती रात 2 हजार रुपये को लेकर तीन युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पीडि़त युवक की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। कबीरनगर निवासी 22 वर्षीय नीलू सागर कल रात करीब 8 बजे वाल्मिकीनगर स्थित सरोज किराना दुकान के पास खड़ा था तभी आरोपी शेख जमीर अपने दोस्त असलम व छोटू के साथ वहां पर पहुंचा और…

फेनी का असर करा सकती है राज्य में बारिश

फेनी का असर करा सकती है राज्य में बारिश रायपुर। फेनी का असर कल छत्तीसगढ़ में रहेगा। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी दी है। जिसके बाद कल से 48 घंटे राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट रहेगी। प्रदेश में बारिश भी हो सकती है। अगले एक से दो दिनों तक मौसम में बदलाव रहने की उम्मीद जतायी जा रही है.मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने फेनी चक्रवात के कारण 2 से…

बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर चला EC का डंडा, 3 दिनों तक चुनाव प्रचार करने पर लगी रोक

बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर चला EC का डंडा, 3 दिनों तक चुनाव प्रचार करने पर लगी रोक नई दिल्ली। EC ने एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, बाबरी मस्जिद पर की टिप्पणियों के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर पर 72 घंटे तक प्रचार करने से रोक लगा दी है। यह पाबंदी गुरुवार सुबह 6 बजे से शुरू होगी। पिछले दिनों प्रज्ञा ठाकुर ने हेमंत करकरे की शहादत को अपने द्वारा दिए गए श्राप का नतीजा बताते हुए कहा था, “उन दिनों मैं मुंबई जेल में थी। जांच आयोग ने सुनवाई के…

भारत को मिली बड़ी कामयाबी, जैश सरगना मसूद अजहर को UN ने किया ग्लोबल टेररिस्ट घोषित

भारत को मिली बड़ी कामयाबी, जैश सरगना मसूद अजहर को UN ने किया ग्लोबल टेररिस्ट घोषित संयुक्त राष्ट्र। UN ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन “जैश-ए-मोहम्मद” के सरगना मसूद अजहर को बुधवार को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। भारत के लिए यह एक बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है। सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति के तहत उसे काली सूची में डालने के एक प्रस्ताव पर चीन द्वारा अपनी रोक हटा लेने के बाद यह कदम उठाया गया। भारत के राजदूत एवं संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट किया,…

पंडित नेहरू कुंभ मेले में आने पर मची थी भगदड़, मारे गये थे हजारों लोग : PM मोदी

पंडित नेहरू कुंभ मेले में आने पर मची थी भगदड़, मारे गये थे हजारों लोग : PM मोदी कौशाम्बी। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को एक बार फिर चुनावी राजनीति में घसीटते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उस समय कुंभ मेला इतना बड़ा नहीं होता था। नेहरू भी उसमें गए थे और उसमें भगदड़ मच गई थी। हजारों लोग कुचल के मारे गए थे। लेकिन सरकार की इज्जत बचाने के लिए और पंडित नेहरू पर कोई दाग न लग जाए, इसके लिए खबरें दबा दी गईं।…

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 15 जवान शहीद, एक ड्राइवर की मौत

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 15 जवान शहीद, एक ड्राइवर की मौत नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, गढ़चिरौली में पुलिस के एक नक्सल विरोधी दस्ते C-60 के 15 जवान और एक ड्राइवर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हो गए हैं। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार यह IED ब्लास्ट गढ़चिरौली जिले के दादापुर रोड पर हुआ है। महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने कहा कि गढचिरौली में हुए नक्सली हमले में 15 जवान और एक…