एसडीएम द्वारा अवैध बोर खनन पर वाहन जब्त

एसडीएम द्वारा अवैध बोर खनन पर वाहन जब्त मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में बिना अनुमति के बोर खनन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अनुविभाग मुंगेली अंतर्गत ग्राम सुरीघाट में आज 9 मई को बिना अनुमति के बोर खनन किया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली श्री अमित गुप्ता द्वारा उक्त बोर वाहन क्रमांक केए 01 एमजे 3459 एवं सहायक वाहन क्रमांक टीएन 28 एवाय 9636 को जब्त कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।…

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया जूस सेंटर का निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया जूस सेंटर का निरीक्षण मुंगेली। ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मौसमी फल, गन्ना जूस, पानी बर्फ अन्य पदार्थो का खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा तिरकी द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होने सभी गन्ना रस के संचालकों को साफ-सफाई रखने एवं खाद्य बर्फ का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया। मैंगो शेक के संचालकों को भी साफ-सफाई रखने हेतु व मैंगो शेक में खाद्य रंग का उपयोग करने को कहा गया है। बर्फ बनाने में दूषित जल के उपयोग को रोकने हेतु बर्फ फैक्ट्री…

नौसेना में सेलर्स पद हेतु आवेदन 19 मई तक

नौसेना में सेलर्स पद हेतु आवेदन 19 मई तक मुंगेली। भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवारों से सेलर्स पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आंमत्रित कर रही है। 10वीं पास उम्मीदवार इस पद के लिए 19 मई 2019 तक आवेदन कर सकते है। भर्ती कम्प्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर किया जायेगा। इसके लिए आवेदन नि:शुल्क है। आवेदक का जन्म 01 अक्टूबर 1994 से 30 सितम्बर 2002 के बीच होना चाहिए। आवेदन वेबसाईट ज्वाईनइंडियननेवीडाटजीवोव्हीडाटइन पर ऑनलाईन किया जा…

मालवाहकों में पशुओं के उपयोग पर प्रतिबंध 30 जून तक प्रभावशील

मालवाहकों में पशुओं के उपयोग पर प्रतिबंध 30 जून तक प्रभावशील जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एव पशु क्रूरता निवारण समिति के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने गर्मी के मौसम में मालवाहको में दोपहर के समय पशुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर के जारी आदेश के अनुसार गर्मी के मौसम में दोपहर के समय 12 से 03 बजे तक 37 डिग्री सेलसियस से अधिक तापमान बना रहता है। दोपहर के समय मालवाहक में पशुओं के उपयोग से पशुआंे के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है, मृत्यु भी हो…

बारिश से पहले नालों में कचरा रहा तो खैर नहीं

बारिश से पहले नालों में कचरा रहा तो खैर नहीं रायपुर। कमिश्नर श्री शिव अनंत तायल के निर्देश पर बारिश में जलभराव की स्थिति को रोकने के लिये नगर निगम की टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है। कमिश्नर ने दो टूक कह दिया कि बारिश में किसी भी नाले के कारण जल भराव की स्थिति न बने। इसके तहत लगातार शहर के छोटे व बड़े नालों की बड़े पैमाने पर सफाई करायी जा रही है। आयुक्त श्री तायल इन सफाई कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा भी कर रहे हैं,…

ट्रेन में पत्नी पर एसिड फेंका,पति गिरफ्तार

ट्रेन में पत्नी पर एसिड फेंका,पति गिरफ्तार अंबिकापुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अम्बिका एक्सप्रेस में पत्नी पर एसिड से हमला करने के मामले में आरोपी पति को आज रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक रेलवे सुनील कुमार जैन ने बताया कि 6 मई को अम्बिकापुर से जबलपुर आने के लिए एक महिला अपनी मां के साथ अंबिकापुर एक्सप्रेस में बैठी थी। इसी दौरान एक नाकाबपोश व्यक्ति उन पर एसिड फेंक कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में सूचना मिलने पर शासकीय रेलवे पुलिस ने…

सुपेला टीआई भावेश निलंबित

सुपेला टीआई भावेश निलंबित दुर्ग। विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला पुलिस अधीक्षक प्रखर पाण्डेय ने गुरुवार को सुपेला थाना प्रभारी भावेश साव को निलंबित कर दिया है। भावेश साव के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को लगातार कार्य के प्रति लापरवाही बरतने, रिपोर्ट दर्ज करने में विलंब करने की शिकायत मिल रही रही थी।

गढ़चिरौली में नक्सलियों ने मिक्सर मशीन-टैंकर फूंका

गढ़चिरौली में नक्सलियों ने मिक्सर मशीन-टैंकर फूंका राजनांदगांव। गढ़चिरौली में एक बार फिर नक्सलियों ने सडक़ निर्माण कर रही एक कंपनी के सामानों को आग के हवाले कर दिया है। एटापल्ली डिवीजन के कसनसूर पुलिस थाना के कारका गांव में कल देर रात को नक्सलियों ने एक पानी टैंकर समेत मिक्सर मशीन को आग लगा दी। बताया गया है कि प्रधानमंत्री सडक़ योजना के अंतर्गत सडक़ निर्माण का काम चल रहा है। कल दर्जनभर सशस्त्र नक्सलियों ने निर्माण काम कर रहे मजदूरों को धमकाते हुए काम नहीं करने की चेतावनी…

पुलिस जनमित्र ने सिकलिन मरीज को किया रक्तदान

पुलिस जनमित्र ने सिकलिन मरीज को किया रक्तदान बेमेतरा। पुलिस जनमित्र ने सिकलिन मरीज को रक्तदान किया। परिजनों ने जिला – पुलिस बेमेतरा व ब्लड डोनर को धन्यवाद ज्ञापित किय। सिकलिन मरीज शिवा पाटिल (14 वर्ष) निवासी ग्राम करमू, जिला बेमेतरा को गंभीर स्थिति में बेमेतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्लड की आवश्यकता पडऩे पर परिजन को किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर दिया। बेमेतरा पुलिस जनमित्र गौरव तिवारी व ब्लड डोनर्स गुप्र एडमिन संदीप साहू थाना बेमेतरा से संपर्क कर बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत बताई गई।…

बीएसपी शिरोमणि पुरस्कार से पांच कर्मचारी सम्मानित

बीएसपी शिरोमणि पुरस्कार से पांच कर्मचारी सम्मानित भिलाईनगर। बीएसपी के शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत शक्ति, विद्युत, उपयोगिताएँ, सर्विसेस एवं इन्स्ट्रूमेन्टेशन एवं आटोमेशन जोन से माह अप्रैल में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित करने वाले पाँच कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मियों में दिलबाग सिंग अटेंडेंट आरएमडी विभाग, विनय कुमार वर्मा सीनियर तकनीशियन, आर रेजी कुमार चार्जमैन-सह-सीनियर तकनीशियन, हंसराज वैद्य चार्जमैन-सह-मास्टर तकनीशियन एवं रोहित कुमार पात्रो पीईएम विभाग शामिल हैं। महाप्रबंधक एके मंडल, पीके सरकार एवं संबंधित विभागाध्यक्षों ने पुरस्कार विजेताओं के योगदान एवं कार्य…