कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, उद्यानिकी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा की। उन्होने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए कार्ययोजना बनाएं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बेहतर क्रियान्वयन हेतु शिक्षा अधिकारी से मिलकर अच्छा काम करने के निर्देश दिये। उन्होने बाल कल्याण की दिशा में बेहतर क्रियान्वयन नहीं…

रेखा नायर के खातों में मिली करोड़ों की एंट्री

रेखा नायर के खातों में मिली करोड़ों की एंट्री रायपुर। फोन टेपिंग मामले में आरोपित पुलिस विभाग की स्टेनो रेखा नायर के खातों में करोड़ों की एंट्री मिली है। जिसमें कम से कम 5 और अधिक में 50 लाख तक की एक नहीं कई एंट्री है। सभी एंट्री कारोबारियों से लिए चेक के हैं। 20 से ज्यादा बैंकों में उनकी इस एंट्री में माता पिता के नाम से भी पैसे जमा किए गए हैं।

मंगलवार को सीएम कई विभागों की करेंगे समीक्षा बैठक

मंगलवार को सीएम कई विभागों की करेंगे समीक्षा बैठक रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को दोपहर १ बजे सीएम निवास स्थित कार्यालय में समीक्षा बैठक लेगें। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल समेत विभागीय मंत्री शामिल होंगे, साथ ही इस बैठक में कई विभागों की समीक्षा की जाएगी।

पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में भर्ती हेतु मूल दस्तावेजों का सत्यापन 24 मई को

पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में भर्ती हेतु मूल दस्तावेजों का सत्यापन 24 मई को रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय रायपुर के अंतर्गत विभिन्न पदों हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा एमसीएएस18 भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। एमसीएएस18 परीक्षा के ग्रुप ए, बी एवं सी (रिहेब्लीटेशन असिस्टेंट-आप्थल, रेडियोग्राफर, डार्करूम असिस्टेंट, एक्सरे असिस्टेंट एवं आडियोमिट्रि टेक्निशियन) में शामिल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन प्रवीण्यता के आधार पर 24 मई को प्रात: 11 बजे से पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के कार्यालय में किया…

एमसीएलपी 18 परीक्षा की चयन सूची जारी

एमसीएलपी 18 परीक्षा की चयन सूची जारी रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर द्वारा विभिन्न पदों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा एमसीएलपी 18 परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा उपरांत दस्तावेज सत्यापन के पश्चात चयन सूची जारी कर दी गई है। जिसका अवलोकन महाविद्यालय के सूचना फलक व वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीटीजेएनएमसीरायपुर में की जा सकती है। प्रकाशित चयन सूची में अभ्यर्थी अपना दावा आपत्ति 24 मई तक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेजों सहित चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात…

नये शिक्षा सत्र में 62 दिन मिलेगी छुट्टी

नये शिक्षा सत्र में 62 दिन मिलेगी छुट्टी रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षण सत्र 2019-20 में दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के तारीखों की घोषणा कर दी है. इस बार दशहरा अवकाश 5, दिवाली अवकाश 6, शीतकालीन अवकाश 5 तो ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिनों का रहेगा. स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से तमाम निजी, शासकीय और अर्द्ध शासकीय स्कूलों के लिए जारी आदेश में दशहरा अवकाश 7 से 11 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 25 से 30 अक्टूबर तक, शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक और…

प्रदेश में आधे से अधिक सीटों पर जीत हमारी होगी-डहरिया

प्रदेश में आधे से अधिक सीटों पर जीत हमारी होगी-डहरिया रायपुर। प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि एग्जिट पोल के आंकड़े जरूर गलत साबित होंगे। 23 मई को आंकड़े सबके सामने होंगे और देश मे हमारी ही सरकार बनेगी। प्रदेश में कांग्रेस को केवल 4 सीटे मिलते दिखाई दे रही हैं तो शिवकुमार डहरिया ने कहा कि हम प्रदेश में आधे से अधिक सीट जीतेंगे।

रजनेश से घंटों पूछताछ फिर भी संतुष्ट नहीं है ईओडब्ल्यू

रजनेश से घंटों पूछताछ फिर भी संतुष्ट नहीं है ईओडब्ल्यू रायपुर। ईओडब्ल्यू के तत्कालीन एसपी रजनेश सिंह ने सोमवार को ईओडब्ल्यू में दो बार अपने बयान दर्ज कराये। बतौर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू के कार्यकाल में रजनेश सिंह ने तत्कालीन एडीजी ईओडब्ल्यू मुकेश गुप्ता के निर्देश पर जो कार्यवाही की थी, उसे लेकर उसके वैधानिक पहलुओं को लेकर उनसे सवाल किया गया था। इस दौरान कई जवाबों से ईओडब्ल्यू के अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। रजनेश सिंह के समक्ष जांच अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के कई दस्तावेज भी रखे थे। जांच अधिकारियों…

डीकेएस घोटाला,चंद्राकर, सुब्रत और चौधरी भी हो सकती है पूछताछ

डीकेएस घोटाला,चंद्राकर, सुब्रत और चौधरी भी हो सकती है पूछताछ रायपुर। डीकेएस घोटाले के आरोपी पीएनबी के एजीएम सुनील अग्रवाल के फेसबुक पोस्ट के चलते जांच के घेरे में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर और प्रमुख सचिव सुब्रत साहू व तत्कालीन कलेक्टर ओपी चौधरी भी आ सकते हैं। डीकेएस अस्पताल के लिए गलत तरीके से लोन स्वीकृत करने के आरोपी पीएनबी के एजीएम सुनील अग्रवाल ने कहा कि बैंक ने अस्पताल के सरकारी सोसायटी को देखकर ऋण मंजूर किया था जिसमें सरकार के मंत्री और प्रमुख सचिव सदस्य हैं। आरोपी…

स्कार्पियो में मिली दो युवकों की लाश

स्कार्पियो में मिली दो युवकों की लाश रायपुर। राजधानी के सड्ढू में स्कार्पियो में दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वाहन में जिस तरह से दोनों युवकों की लाश मिली है, यह तय कर पाना मुश्किल ही है कि ये हत्या का मामला या हादसा है। पुलिस भी इसी में उलझी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह स्कार्पियो सीजी-04 एलएफ 3239 कचना मुक्तिधाम के पास देखा गया। इस वाहन में दो युवकों के शव थे। सुबह-सुबह दो युवकों की लाश मिलने की खबर से सड्ढू…