पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने चुनाव आयोग की तारीफ की, कहा- शानदार तरीके से हुए चुनाव नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चुनाव आयोग EC की सोमवार को सराहना करते हुए कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव शानदार तरीके से संपन्न कराया गया। मुखर्जी का यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं। मुखर्जी ने एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर यहां कहा कि पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन के समय से लेकर मौजूदा चुनाव आयुक्तों तक संस्थान ने बहुत…
महीना: मई 2019
EVM -VVPAT मिलान पर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने बताया बकवास, खारिज करते हुए कही ये बातें
EVM -VVPAT मिलान पर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने बताया बकवास, खारिज करते हुए कही ये बातें नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा चुनाव के लिए 23 मई को होने वाली मतगणना के दौरान ईवीएम के साथ वीवीपीएटी को शत प्रतिशत मिलाए जाने की मांग करने वाली याचिका खारिज की। यह याचिका चेन्नई के एक गैर सरकारी संगठन ‘टेक फार आल’ की ओर से दायर की गयी थी। सुप्रीम कोर्ट दायर याचिका को खारिज करते हुए करते हुए कोर्ट ने निर्देश दिया कि वीवीपीएटी के सत्यापन के अधीन मशीनों…
सुकमा में आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल
सुकमा में आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल सुकमा। नक्सलियों ने सुकमा जिले के गोगुंडा में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है जिसमें डीआरजी के दो जवान विजेंदर और रविंदर घायल हो गए। दोनों जवान की हालत खतरे से बाहर है। बीच जंगल में हेलीकॉप्टर उतारकर जवानों को उपचार के लिए रायपुर लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर उतरने से पहले आसपास के पूरे इलाके की जवानों ने घेरेबंदी की तब कहीं जाकर हेलीकॉप्टर लैंड हो पाया। घटना सुकमा जिले के गोगुंडा इलाके की है…
प्रतिबंधित प्लास्टिक का उत्पादन, विक्रय एवं उपयोग पर कड़ाई से लगे रोक – न्यायमूर्ति धीरेन्द्र
प्रतिबंधित प्लास्टिक का उत्पादन, विक्रय एवं उपयोग पर कड़ाई से लगे रोक – न्यायमूर्ति धीरेन्द्र रायपुर। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देश पर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक आज सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री धीरेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में पर्यावास भवन के सभागार में हुई। श्री मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हानिकारक (पीवीसी) प्लास्टिक पदार्थो से बनी सामग्री का उपयोग न किया जाये। जो पदार्थ प्रतिबंधात्मक सूची में शामिल नहीं है, उन प्लास्टिक उत्पादों पर उत्पादनकर्ता विशेष ‘लोगोÓ और उत्पादनकर्ता का…
मतगणना दलों का प्रशिक्षण संपन्न
मतगणना दलों का प्रशिक्षण संपन्न जांजगीर-चांपा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने लोकसभा निर्वाचन के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतगणना दल और सुरक्षा से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के पूर्व मतगणना दलों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में बताया कि मतगणना 23 मई को सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती प्रारंभ होने के आधा घंटा बाद ईव्हीएम की गिनती प्रारंभ की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोस्टल बैलेट…
माइक्रोआब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न
माइक्रोआब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न जांजगीर-चांपा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में जिला पंचायत कार्यालय परिसर में लोकसभा निर्वाचन के मतगणना के लिए नियुक्त माइक्रोआब्जर्वरर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए माइक्रोआब्जर्वरर्स की जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम,प्रशिक्षण अधिकारी श्री हरजीत सिंह हुरा, मास्टर ट्रेनर्स एवं निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कृषि आधारित उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाई के संबंध में चर्चा
कृषि आधारित उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाई के संबंध में चर्चा जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में कृषि आधारित उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के संबंध में जिले के प्रगतिशील कृषकों की बैठक आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला कृषि प्रधान जिला है। जिले में कृषि आधारित उद्योग और फुड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना से किसानों को अधिक लाभ होगा। यूनिट की स्थापना से विभिन्न प्रकार के फसलों के उत्पादन में किसानों की रूचि बढ़ेगी। स्थानीय…
कलेक्टर ने दिया कुमारी अंजली बघेल को सम्मान राशि का चेक
कलेक्टर ने दिया कुमारी अंजली बघेल को सम्मान राशि का चेक जांजगीर-चांपा। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय दिल्ली द्वारा जांजगीर की कुमारी अंजली बघेल को डॉक्टर अंबेडकर नेशनल अवार्ड के लिए चयनित किया है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कार्यालय में डॉक्टर अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड के तहत 20 हजार रूपये की सम्मान राशि का चेक प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय दिल्ली द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की प्रतिभावान छात्रों को कक्षा 12वीं में मेरिट में स्थान प्राप्त करने पर यह सम्मान…
मतगणना तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा
मतगणना तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत मतगणना तैयारी के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों से कहा कि मतगणना कार्य सुव्यवस्थित संपन्न करायें। शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय चातरखार परिसर के बाहर एवं अंदर साफ-सफाई हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिये। मतगणना स्थल में पेयजल व्यवस्था हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिये। कलेक्टर ने प्रेक्षक कक्ष एवं मीडिया सेंटर में टीवी लगाने…
टीएल के लंबित आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें
टीएल के लंबित आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीएल के लंबित आवेदनों को गंभीरता से लें एवं निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होने कालातीत पट्टे का नवीनीकरण हेतु एसडीएम लोरमी को आवश्यक निर्देश दिये। ग्राम सारिसताल में नलजल योजना से लाभान्वित करने एवं बिगड़े हैण्डपंपों का संधारण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को आवश्यक निर्देश दिये गये। कलेक्टर…
