कार्यकारिणी समिति की बैठक 13 को

कार्यकारिणी समिति की बैठक 13 को जांजगीर-चांपा। जिला चिकित्सालय के जीवनदीप की कार्यकारिणी समिति की बैठक आगमी 13 जून को दोपहर दो बजे से अस्पताल के सिविल सर्जन कक्ष में आयोजित किया जाएगा। अस्पताल के सिविल सर्जन ने समिति से संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित होने को कहा है।

वांछित योग्यता नहीं होने के कारण भर्ती प्रक्रिया निरस्त

वांछित योग्यता नहीं होने के कारण भर्ती प्रक्रिया निरस्त जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जनपद स्तर पर विकासखण्ड समन्वयक के रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए 31 जनवरी 2019 को विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापन के विरूद्ध पांच अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त हुआ। किसी भी अभ्यर्थी का वांछित योग्यता नहीं होने के कारण भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। विस्तृत जानकारी एचटीटीपी://जांजगीर-चांपा डॉट जीओव्हीडॉट पर अपलोड की गई है।

जून और जुलाई दो माह का राशन जून में एक साथ मिलेगा

जून और जुलाई दो माह का राशन जून में एक साथ मिलेगा जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जून माह में जून और जुलाई दोनों माह का चांवल पात्रता अनुसार हितग्राहियों को वितरण किया जाएगा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने इस संबंध में जिले के सभी एसडीएम को पत्र जारी कर निर्देश दिये हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि दो माह के लिए प्राप्त आबंटन का सुरक्षित भण्डारण किया जाये। इसके लिए पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या…

डभरा एनआरसी, आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण

डभरा एनआरसी, आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर आंगनबाड़ी केन्द्रो, एनआरसी और हितग्राहियों से सतत् संपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने डभरा परियोजना के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली एवं संधारित पंजी का अवलोकन किया। डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी निरीक्षण किया। पोषण पुनर्वास केन्द्र के सभी दस बिस्तर पर बच्चें उपचार का…

चयन परीक्षा के परिणाम घोषित

चयन परीक्षा के परिणाम घोषित जांजगीर-चांपा। जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में सत्र 2019-20 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन विगत 06 अप्रैल को किया था। चयन परीक्षा का परिणाम सीबीएसई द्वारा घोषित कर दिया गया है। विद्यालय के प्राचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संस्था कार्यालय से संपर्क करने को कहा है।

सातवीं आर्थिक गणना का सर्वे पहली बार मोबाईल एप से

सातवीं आर्थिक गणना का सर्वे पहली बार मोबाईल एप से जांजगीर-चांपा। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत कार्यालय परिसर के लाईवलीहुड कॉलेज भवन में सातवीं आर्थिक गणना सर्वे के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला योजना एवं संख्यिकी विभाग की उप संचालक श्रीमती पायल पाण्डे ने बताया की आर्थिक गणना सर्वे का कार्य पहली बार मोबाईल एप के माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्य में वीएलई की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। वीएलई घर-धर जाकर गणना का कार्य करेंगे एवं…

शराब दुकान को हटाने कब होगा आदेश?

शराब दुकान को हटाने कब होगा आदेश? रायपुर। अवन्ति नगर स्थित शराब दुकान आम लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों के लिये परेशानी का सबब बनते जा रही है। स्थानीय निवासियों समेत इस क्षेत्र में स्थित स्कूल प्रबंधन ने भी इस शराब दुकान के संचालन पर कई बार आबकारी विभाग व मंत्री को आपत्ती जाहिर की लेकिन नतीजा सिफर रहा। अवंति नगर मुख्य मार्ग पर स्थित शराब दुकान होने से यहां सें आने वाले जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बड़ी आबादी वाला क्षेत्र…

नक्सलियों ट्रक और ड्रिल मशीन को किया आग के हवाले

नक्सलियों ट्रक और ड्रिल मशीन को किया आग के हवाले पखांजूर। नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए निर्माण कार्य में लगे एक ट्रक औऱ ड्रिल मशीन को आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी है। घटना कांकेर जिले के पखांजूर के बांदे थाना इलाके का है। नक्सलियों ने गुरूवार रात पीव्ही 85 में पुल निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

पोलमपल्ली में सीएम ने लगाई चौपाल

पोलमपल्ली में सीएम ने लगाई चौपाल सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान सुकमा के पोलमपल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से चौपाल लगाकर लोगों से चर्चा की और लोगों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अनेक घोषणाएं भी की। श्री बघेल ने पोलमल्ली में मिनी स्टेडियम के निर्माण की मंजूरी दी । साथ ही गांव में स्कूल और हॉस्पिटल खोलने का ऐलान भी किया। श्री बघेल ने किसानों से चर्चा के बाद कहा कि सुकमा में सिंचाई की क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही गांवों में…

डॉ. अमृता वर्मा को अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शोधपत्र प्रस्तुत करेगी

डॉ. अमृता वर्मा को अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शोधपत्र प्रस्तुत करेगी रायपुर। इटली के फ्लोरेंस में अंतरराष्ट्रीय रेटिना कांफ्रेंस में डॉ. अमृता वर्मा को अपना शोधपत्र प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया है। रतौंदी (रेटिनाइटिस पिगमेन्टोआ) की बीमारी में आंख के परदे पर होने वाले दुष्प्रभाव पर आधारित इस शोधपत्र को प्रस्तु करने के लिए डॉ. वर्मा शुक्रवार को इटली के लिए रवाना हो गई। डॉ. अमृता वर्तमान में अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सह अध्यापक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं।