चिटफंड के निवेशक परेशान,5 को मनाएंगे आग्रह दिवस

चिटफंड के निवेशक परेशान,5 को मनाएंगे आग्रह दिवस रायपुर। एक सरकार गई और दूसरी आ गई लेकिन करोड़ो रुपए लूटा चुके राज्य के चिटफंड निवेशक वहीं के वहीं खड़े हैं। हां इतना जरूर है कि वर्तमान सरकार की ओर से कुछ प्रयास शुरू किए गए हैं। हजारों निवेशक अब 5 जून को प्रदेशव्यापी अनुरोध दिवस मनाएंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री से मिलकर फर्जी चिटफंड कंपनियों में जमा पूंजी को जल्द वापस दिलाने की मांग करेंगे। प्रदेश के सैकड़ों निवेशक-अभिकर्ता बैठकर कर एकत्रित हुए थे। छग नागरिक अधिकार समिति…

कपड़ा दूकान का सेल्समैन तीन लाख लेकर फरार

कपड़ा दूकान का सेल्समैन तीन लाख लेकर फरार रायपुर। पंडरी कपड़ा मार्केट की एक दूकान का सेल्समैन कलेक्शन का तीन लाख रूपए लेकर फरार हो गया। कपड़ा कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक टाटीबंध (आमानाका) का एक युवक नीरज बोहरा पिछले करीब डेढ़-दो महीने से पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित फैशन फैब्रिक्स में सेल्समैन का काम करता था। उसे दूकानदार ने रायपुर एवं आसपास के शहरों में कलेक्शन की जिम्मेदारी दी थी।…

पानी की समस्या को लेकर निगम का घेराव

पानी की समस्या को लेकर निगम का घेराव रायपुर। पानी की बढती समस्या लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है. पूरे राजधानी में करोड़ों की लागत से पाइप लाइन बिछ गई है इसके बावजूद टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है. जिसको लेकर महिलाएं निगम का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.महिलाओं ने नगर निगम भवन के सामने बैठकर निगम का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि पानी टंकी बनाई तो गई है लेकिन वह अब बेकार हो रही हैं. उनका कोई उपयोग…

श्मशान घाट में पूर्वजों के नाम पर लगाएंगे पौधे

श्मशान घाट में पूर्वजों के नाम पर लगाएंगे पौधे रायपुर। सरजू बांधा नया तालाब स्थित श्मशान घाट में शीघ्र ही स्थानीय निवासी अपने पूर्वजों के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने में सहयोग देंगे। यह निर्णय श्मशान घाट विकास समिति की बैठक में लिया गया।साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि रायपुर कलेक्टर से मिलकर शीघ्र सीमांकन के लिए निवेदन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव के प्रस्ताव पर यह भी निर्णय लिया गया कि जून-जुलाई में श्मशान भूमि परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। समिति के…

मोबाइल के जरिये कॉलेजों में दाखिला लेने का विकल्प

मोबाइल के जरिये कॉलेजों में दाखिला लेने का विकल्प रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय समेत विवि से संबंधित कॉलेजों में इस बार मोबाइल के जरिये ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया होगी। छात्र-छात्राओं को सात कॉलेजों में एक साथ दाखिला करने का विकल्प दिया जाएगा। रविवि के कुलसचिव डॉ. गिरीशकांत पांडेय ने बताया कि विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करते समय 12वीं का रोल नंबर, जन्म तिथि आदि की जानकारी देगा। पहले स्टेप में विद्यार्थी पर्सनल प्रोफाइल डालेगा। जबकि दूसरे पार्ट में अपनी पसंद के च्वाइस ग्रुप व कॉलेज को डालेगा। विद्यार्थियों को मेरिट…

शराब दुकान के सामने बलवा, 7 गिरफ्तार

शराब दुकान के सामने बलवा, 7 गिरफ्तार रायपुर। लखौली(आरंग) शराब दुकान के सामने बीती रात बलवा हो गया। शराब खरीदी के लिए पहुंचे लोगों ने लाइन लगाने की बात पर गाली-गलौज करते हुए वहां के सेल्समैन की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने बलवा का मामला दर्ज कर 7 लोगों को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक लखौली (आरंग) की शराब दुकान में शाम होते ही खरीददारों की भीड़ बढ़ जाती है। बीती शाम भी वहां शराब खरीददारों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान…

थानों में जब्त बिसरा किया गया नष्ट

थानों में जब्त बिसरा किया गया नष्ट गरियाबंद। गरियाबंद जिले के विभिन्न थानों में घटना-दुर्घटना में हुए मर्ग कायमी से जब्त बिसरा का कल नष्टीकरण किया गया। ज्ञात हो कि पोस्टमार्टम में बिसरा जब्त किया जाता है, जिसका एफएसएल जांच रिपोर्ट के बाद नष्टीकरण किया जाना होता है, जिसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से नष्टीकरण हेतु विधिवत अनुमति लेकर नष्ट किया गया। जिसमें थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद से 26 प्रकरण, थाना राजिम से 36 प्रकरण, थाना छुरा से 32 प्रकरण, थाना पाण्डुका से 64 प्रकरण, थाना फिंगेश्वर से 57 प्रकरण, थाना मैनपुर…

जंगल से 610 लीटर महुआ शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

जंगल से 610 लीटर महुआ शराब जब्त, 2 गिरफ्तार धमतरी। मगरलोड पुलिस ने रविवार को अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बोदलबाहरा के जंगल से 610 लीटर महुआ शराब जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को क्षेत्र में महुआ शराब की बिक्री होने की शिकायत मिल रही थी। मगरलोड टीआई मकला पुसाम सुबह 10 बजे दल-बल के साथ मौके पर रवाना हुई। पुलिस ने दबिश देकर महुआ शराब बनाते हुए हुमन चमरू राम कमार को पकड़ लिया। साथ ही महुआ का 5 क्विंटल कच्ची शराब…

कोचिंग सेंटरों का सुरक्षा जांचने निगम ने बोला धावा

कोचिंग सेंटरों का सुरक्षा जांचने निगम ने बोला धावा रायपुर। निगम के सभी जोन कमिश्नरों की टीम अलग-अलग इलाकों में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच करने निकली है. टीम ने कोचिंग सेंटरों में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम के साथ ही वहां के बिजली तारों की वायरिंग और स्विच बोर्डों की भी जांच की.जहां पर खामियां मिली हैं उन्हे व्यवस्था सुधारने 24घंटे का समय दिया गया है। अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए वे तैयार रहें।

निकाय चुनाव में पटेल समाज की रहेगी दावेदारी

निकाय चुनाव में पटेल समाज की रहेगी दावेदारी रायपुर। पटेल समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई. बैठक में समाजिक विकास, शिक्षा को लेकर मार्गदर्शन के साथ समाज कमजोर वर्ग के लोगों की मदद और विकास को लेकर चर्चा हुई. पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए एकजुट होना जरूरी है। संगठन में ही शक्ति है. संगठित रहकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने…