हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में मनाया गया प्यारी बिटिया दिवस

हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में मनाया गया प्यारी बिटिया दिवस मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ (एन.सी.डी.) अंतर्गत मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में तथा कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के कुशल मार्गदर्शन में गैर संचारी रोग रोकथाम एवं उपचार माह 15 मई से 15 जून 2019 तक मनाया जा रहा है। गैर संचारी रोग रोकथाम एवं उपचार माह के दौरान आज 28 मई को जिले में संचालित समस्त 24 हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर…

मूर्त रूप ले रहा है 50 गौठान

मूर्त रूप ले रहा है 50 गौठान गरियाबंद। जिले में 50 गौठान अब आकार लेने लगा है। इनमें से 10 गौठान आदर्श गौठान के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर के. खुटे ने बताया कि 9 करोड़ 69 लाख 67 हजार रूपये की लागत से लगभग 315.19 एकड़ में विस्तारित इन गौठानों में 46 हजार 300 मवेशी रहेंगे। जिले के इन आदर्श गौठानों में 3-3 कोटना, मचान, पैरावट, सी.पी.टी. का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं 35 गौठानों में पानी…

प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश

प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश रायपुर। नौतपा में बारिश सुनकर तो थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में यह नजारा देखने को मिला। जांजगीर-चाम्पा में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है. महासमुंद में भी तेज हवाओं के साथ ठंडी फुहारों ने लोगों को उमस से राहत दिलाई है. तेज हवाओं के चलते कई जिलों में जगह-जगह बिजली के तार और पेड़ गिरने की भी सूचना मिल रही है. इधर कोटा,बेमेतरा और बलौदाबाजार में भी बारिश होने की खबर है।

मानसून के दौरान नदी, नहरों, सड़कों के किनारे तथा सार्वजनिक परिसरों में बड़े पैमाने पर लगाये जाएंगे पौधे

मानसून के दौरान नदी, नहरों, सड़कों के किनारे तथा सार्वजनिक परिसरों में बड़े पैमाने पर लगाये जाएंगे पौधे जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित विकास और निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दियें। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए आगामी मानसून के दौरान पौधारोपण किया जाएगा। पौधारोपण कार्य मुख्यत: नदियों, नहरों और सड़कों के किनारे, सार्वजनिक…

पानी की समस्या गहराई,आपस में मारपीट

पानी की समस्या गहराई,आपस में मारपीट रायपुर। मौदहापारा में पानी की समस्या को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। दोनों ही पक्ष इस मामले को लेकर देर शाम थाने पहुंचे । जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल ये मामला सोमवार की शाम पं. जवाहरलाल नेहरू वार्ड के जोरापारा की है। पानी को लेकर मोहल्ले…

10 लाख का कफ सीरफ बरामद, आरोपी गिरफ्तार

10 लाख का कफ सीरफ बरामद, आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर। नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापामार कर 55 पेटी (7200 नग बाटल) कोडीन युक्त प्रतिबंधित कप सीरफ बरामद किया. जब्त नशीली दवा का बाजार मूल्य 10 लाख रुपए बताई जा रही है. नशीली दवा के साथ कारोबार के मुख्य सरगना समेत 2 अन्य सप्लायर की गिरफ्तारी हुई है. इसके साथ ही माल परिवहन में प्रयुक्त एरटिगा कार जब्त की गई. विक्की जायसवाल, इंद्रजीत कौशिक, भूनेश सिंह राजपूत, संजय भास्कर को गिरफ्तार किया गया।

नक्सलियों ने हिरोली मुठभेड़ को बताया फर्जी

नक्सलियों ने हिरोली मुठभेड़ को बताया फर्जी दंतेवाड़ा। नक्सलियों की मलांगिर एरिया कमेटी के सचिव सोमडू ने हिरोली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है। सोमडु ने पर्चा जारी कर नक्सली गुड्डी की हत्या का आरोप डीआरजी के जवानों पर लगाया है। बैलाडीला 13 नंबर प्लांट को प्राइवेट कंपनी को बेचने व निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए इस प्रकार के मुठभेड़ को अंजाम देने की बात का भी जिक्र है। वहीं नंदराज पहाड़ पर खुदाई न होने देने और संघर्ष करने का भी नक्सल पर्चे में उल्लेख…

मोबाइल चोर गिरोह पकड़ाया

मोबाइल चोर गिरोह पकड़ाया दन्तेवाड़ा। मोबाइल फोन की चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने शहर में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह के एक आरोपी को धर दबोचा। साथ ही आरोपी के पास से 5 चोरी के मोबाइल भी बरामद किया है जिसकी कीमत करीब 50 हजार रूपए है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महेंद्रजीत को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जिले के गुमड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

तिरूअनंतपुरम में सीख रहे हैं छग के 6 बच्चे लर्न टू लीव टू गेदर

तिरूअनंतपुरम में सीख रहे हैं छग के 6 बच्चे लर्न टू लीव टू गेदर रायपुर। भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा केरल तिरूअनंतपुरम में 28 मई से 3 जून तक आयोजित लर्न टू लीव टू गेदर कैंप में छत्तीसगढ़ के बच्चे मेलजोल के गुर सीख रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष गीता सिद्धार्थ एवं कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र निगम के नेतृत्व में कैंप में छत्तीसगढ़ के 6 बच्चे शामिल हैं। कैंप में देश के 2 सौ बच्चे अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लर्न टू लीव…

मंत्री ने स्वीकारा, प्रदेश के अस्पतालों में गुटबाजी

मंत्री ने स्वीकारा, प्रदेश के अस्पतालों में गुटबाजी अंबिकापुर। लगातार अस्पतालों में अव्यवस्था की खबर आ रही थी कि इस बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह कहकर कि प्रदेशभर के अस्पतालों में गुटबाजी जारी है और इसके कारण लोगों को अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता है,खलबली मचा दी है। उन्होने कहा है कि सरकार सब पर नजर रख रही है और कड़ी कार्रवाई करेगी। सिंहदेव ने कहा कि जिला स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। अस्पतालों में ऐसी स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंहदेव लगातार शासकीय…