कृषि विस्तार अधिकारी की हादसे में मौत

कृषि विस्तार अधिकारी की हादसे में मौत कोरबा। शिक्षाकर्मी पत्नी को उसके कार्य स्थल छोडऩे के बाद घर लौट रहे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की बाइक सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मूलत: बिलासपुर जिले के पेंड्रा पतगंवा निवासी देवेन्द्र कश्यप ग्रामीण कृषि अधिकारी के तौर पर कोटमी में पदस्थ थे। उसकी पत्नी कटघोरा के सुतर्रा में शिक्षाकर्मी है, जिसे छोडऩे वह अपनी बाइक से गए थे। पत्नि को स्कूल में छोडऩे के बाद देवेन्द्र बाइक से वापस कोटमी लौट रहे थे…

रेत घाट ठेका के नाम पर धौंस बताते भाजपा नेता का आडियो हुआ वायरल

रेत घाट ठेका के नाम पर धौंस बताते भाजपा नेता का आडियो हुआ वायरल रायपुर। प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकार के समय रेत खदान ठेका के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत को देखते हुए कांग्रेस सरकार ने इस बार व्यवस्था बदली है और ग्राम सभा का अनुमोदन अनिवार्य कर दिया है। लेकिन पुराने ठेकेदारों को यह रास नहीं आ रहा है और वे अभी भी अपने पुराने घाट को ऐन-केन हथियाने की कवायद में जुटे हुए हैं। रायपुर निगम के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता धर्मेन्द्र तिवारी के नाम और आवाज…

रेखा नायर से ईओडब्ल्यू ने फिर की पूछताछ

रेखा नायर से ईओडब्ल्यू ने फिर की पूछताछ रायपुर। फोन टेपिंग मामले में निलंबित पुलिस विभाग की स्टेनो रेखा नायर से बुधवार को ईओडब्ल्यू ने फिर पूछताछ की है। फोन टेपिंग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच चल रही है। ईओडब्ल्यू के कई नोटिस भेजने के बाद भी रेखा नायर ने अब तक अपना बयान दर्ज नहीं करवाया था। ईओडब्ल्यू ने फोन टेपिंग और आय से अधिक संपत्ति मामले में रेखा नायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इओडब्ल्यू को रेखा नायर की करीब 3 करोड़ रुपए…

दोस्त हो भूपेश जैसा

दोस्त हो भूपेश जैसा भिलाई। पद आड़े नहीं आती है दोस्ती में भले ही मुख्यमंत्री क्यों न बन गए हों। दोस्त की तबियत का हाल जानने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दोस्त इंद्रेन्दु शंकर मनु की हाल जानने के लिए सोमवार को सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने दोस्त को हौसला बंधाया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।मनु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह मनु के बेटे है। वे बीएसपी के कर्मचारी और मुख्यमंत्री के पुराने दोस्तों में से हैं। हालांकि यह दोस्ती राजनीतिक तौर पर नहीं है। मनु भाजपा विचारधारा…

मुख्यमंत्री 30 मई को बस्तर प्रवास पर रहेंगे, स्व.महेन्द्र कर्मा के मूर्ति का करेंगे अनावरण

मुख्यमंत्री 30 मई को बस्तर प्रवास पर रहेंगे, स्व.महेन्द्र कर्मा के मूर्ति का करेंगे अनावरण रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 30 मई को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल 30 मई को सुबह 10 बजे दुर्ग जिले के भिलाई 3 स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे। वहां सुबह 10.30 बजे से स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 11 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। श्री बघेल सुबह 11.25 बजे जगदलपुर आएंगे तथा 11.30 बजे से बस्तर विकास प्राधिकरण की…

लापरवाही पर सीएसपी को नोटिस, टीआई लाइन अटैच

लापरवाही पर सीएसपी को नोटिस, टीआई लाइन अटैच रायपुर। पुलिस मुख्यालय के सभी रेंज आईजी को अपने रेंज में थानों के आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को आईजी दुर्ग हिमांशु गुप्ता, डीआईजी राजनांदगांव रतन लाल डांगी ने एसपी राजनांदगांव कमलोचन कश्यप के साथ राजनांदगांव थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के मालखाना, जब्ती माल का निराकरण, शस्त्रागार इत्यादि के रखरखाव में भारी लापरवाही और बड़ी संख्या में विवेचना तथा वारंट लंबित मिले। इसे देखते हुए सीएसपी अनूप लकड़ा…

आगर संगोष्ठी में महिला जागृति शिविर व परिचर्चा

आगर संगोष्ठी में महिला जागृति शिविर व परिचर्चा मुंगेली। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर आज 28 मई को कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी कक्ष में महिला जागृति शिविर एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल ने कहा कि मासिक धर्म/माहवारी प्रकृति का उपहार है इस संबंध में मां बहन बालिकाओं को खुलकर बतायें। स्वच्छता पर भी ध्यान रखें। उन्होने कहा कि पहली बार काफी संख्या में महिलायें उपस्थित हुई है। मासिक धर्म के बारे में सभी महिलाएं…

27791 किसानों को 113 करोड़ रूपए कृषि ऋण माफी का मिला लाभ

27791 किसानों को 113 करोड़ रूपए कृषि ऋण माफी का मिला लाभ मुंगेली। किसानों के ऋण माफी हो जाने से कर्ज चुकाने की चिंता दूर होने के साथ-साथ जीने के लिए प्राण वायु एवं ताकत मिली है। अब किसान खेत मरम्मत, खेतों में नलकूप खनन और पक्का मकान बनाने में लग गये है। मुंगेली जिले के 27791 किसानों को खेती किसानी, खाद बीज एवं किसान क्रेडिट कार्ड में लिए बैंको और सोसायटियों से लिए गए 113.09 करोड़ रूपए का ऋण माफ हो गया है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम उसलापुर के…

राम्हेपुर में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर

राम्हेपुर में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम राम्हेपुर में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में मानसिक स्वास्थ्य पर निम्हांस बैंगलुरू से प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेतगंगा डॉ. संजय ओबेराय, मनोसामाजिक कार्यकर्ता श्री विश्वनाथ चंद्राकर, कम्युनिटी नर्स रूपाली मसीह, रिकार्ड कीपर श्री दुर्गा शंकर तिवारी, योग प्रशिक्षक श्री टीकाराम साहू सहित कर्मचारियों ने अपनी सेवायें प्रदान की।…

आत्मा योजनांतर्गत डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

आत्मा योजनांतर्गत डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर पदों हेतु आवेदन आमंत्रित मुंगेली। मुंगेली जिले में आत्मा योजनांतर्गत रिक्त पदों के लिए संविदा में नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। परियोजना संचालक आत्मा एवं उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर 1 पद अनारक्षित, ब्लॉक टेक्नालाजी मैनेजर 1 पद अजा के लिए, एसिसटेंट टेक्नालाजी मैनेजर 2 अनारक्षित, 1 अजा एवं 1 अजजा एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर (डाटा एंट्री ऑपरेटर) 1 पद अनारक्षित पदों के संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट पर देखी जा सकती है।