राजग सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक का बड़ा फैसला, सभी किसानों को मिलेंगे सालाना 6 हजार रुपये

राजग सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक का बड़ा फैसला, सभी किसानों को मिलेंगे सालाना 6 हजार रुपये नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली मंत्रिपरिषद की बैठक यहां हुई। मोदी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। PM नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि का दायरा बढ़ा दिया है। नए फैसले के तहत अब 3 करोड़ और किसानों को हर महीने 2 हजार रुपये मिलेंगे। यानी अब इस योजना का लाभ देश के करीब 15 करोड़ किसानों…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दन्तेवाड़ा के जैविक खेती करने वाले किसानों ने भेंट की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दन्तेवाड़ा के जैविक खेती करने वाले किसानों ने भेंट की रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर प्रवास पर गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावण्ड में दन्तेवाड़ा जिले के जैविक उत्पाद स्टॉल का अवलोकन कर स्थानीय देशी किस्मों के जैविक चावल, दाल सहित अन्य जैविक उत्पादों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने इन जैविक उत्पादों के लिये किसानों के लगन और मेहनत की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के इस दूरस्थ अंचल के किसानों के जैविक उत्पादों को देश-दुनिया में मशहूर करने के लिये सकारात्मक प्रयास किये…

सुकमा जिले में लगेंगे स्थानीय वनोपज पर आधारित फुड प्रोसेसिंग लघु उद्योग – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सुकमा जिले में लगेंगे स्थानीय वनोपज पर आधारित फुड प्रोसेसिंग लघु उद्योग – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सुकमा जिले के विभिन्न गांवों में स्थानीय वनोपज पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण लघु उद्योग इकाईयां खोली जाएगी, जिससे यहां के स्थानीय लोगों को इन उद्योगों से सीधे तौर से जोड़ा जाएगा। वे आज सुकमा जिले के दूर्गम क्षेत्र पोलमपल्ली में चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री बघेल पोलमपल्ली के चौपाल में पालामडगू, कांकेरलंका, तोंगगुड़ा, नागलगुण्डा, देवरपल्ली, आरगट्टा, मनीकोण्टा आदि ग्रामों के ग्रामीणों से रूबरू…

जिले में बांस से संबंधित उद्योग की स्थापना की जाएगी : मुख्यमंत्री श्री बघेल

जिले में बांस से संबंधित उद्योग की स्थापना की जाएगी : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बीजापुर जिले के भोपालपटनम में आयोजित चैपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा जनभावनाओं के अनुरूप तेजी से जनहितैषी फैसले लिए जा रहे हैै। उन्होंने क्षेत्र के बहु प्रतीक्षित बांस संबंधित कागज का उद्योग लगाए जाने की मांग पर शीघ्र बांस से जुड़े उद्योग की स्थापना की घोषणा की। साथ ही यह भी कहा कि इसके लिए कच्चा माल की उपलब्धता स्थानीय लोगों को सुनिश्चित करनी है। इस…

नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी से सशक्त होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री बघेल

नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी से सशक्त होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर संभाग के बस्तर तहसील के ग्राम भोंड में निर्मित आदर्श गोठान (गरूवा) का निरीक्षण किया और गौठान में पशुओं के रख-रखाव, चारे-पानी की व्यवस्था तथा उपचार के लिए की गई व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने गोठान का अवलोकन करने के बाद गोठान के पास ही साल के पेडों के बीच लगे ़चौपाल में ग्रामीणों से इस संबंध में सुझाव मांगे। ग्रामीणों ने पशुओं के सरंक्षण और संवर्द्धन के लिए…

पिता के सामने खौलते दूध में गिरा मासूम, इलाज के दौरान मौत

पिता के सामने खौलते दूध में गिरा मासूम, इलाज के दौरान मौत धमतरी। स्टेशन पारा वार्ड में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे लोग स्तब्ध हैं। सूत्रों के अनुसार सात साल का मासूम अपने पिता की होटल में खौलते हुए दूध में गिर गया। मासूम को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों ने बताया मासूम की मौत बुरी तरह जलने के कारण हुई। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मासूम के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के…

अपराध नियंत्रण के लिए हुआ ग्राम रक्षा समिति का गठन

अपराध नियंत्रण के लिए हुआ ग्राम रक्षा समिति का गठन गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मानपुर राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण में जिला गरियाबंद द्वारा रक्षा समिति गठन अपराध नियंत्रण हेतु समिति का गठन किया गया। थाना अमलीपदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकड़ी माल में थाना अमलीपदर स्टाफ प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर धनुष निषाद, अशोक मिंज, टार्जन साहू द्वारा ग्राम रक्षा समिति का गठन किया गया जहां ग्रामीण स्तर पर अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति, महिला समूह संगठन, महिला सशक्तिकरण,…

शपथ पर अमल करने से होगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस सफल – कलेक्टर

शपथ पर अमल करने से होगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस सफल – कलेक्टर जांजगीर-चांपा। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय के महंत बिसाहू दास गार्डन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़, जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, एसपी श्रीमती माथुर ने व्हाईट बोर्ड पर हस्ताक्षर कर तंबाकू निषेध का संकल्प लिया एवं उपस्थित लोगो को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम स्थल पर लोक नृत्य एवं गीत और विभिन्न प्रकार के पोस्टर के माध्यम से तंबाकू से होने वाली नुकसान से अवगत कराया…

कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन दस जून तक

कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन दस जून तक जांजगीर-चांपा। जिला प्रशासन द्वारा संचालित आंकाक्षा कार्यक्रम के तहत वर्ष 2018-19 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धन छात्र-छात्राओं को कक्षा 11वीं मे प्रवेश हेतु 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग व मेडिकल महाविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं हेतु दो वर्षीय पाठ्यक्रम में कुल 50 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। मेडिकल की 10 एवं इंजीनियरिंग की 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय…

भुईयां कार्यक्रम के तहत शिविर चार जून तक

भुईयां कार्यक्रम के तहत शिविर चार जून तक जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में पटवारियो द्वारा 4 जून तक हल्कावार रोस्टर तैयार कर शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने इस संबंध में सभी एसडीएम को पत्र जारी कर भुईयां साफ्टवेयर के डॉटा की त्रुटि सुधार हेतु शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि पटवारियों द्वारा यह जानकारी उपलब्ध करायी गई है कि नवीन साफ्टवेयर वर्जन में भूमि स्वामियां के नाम व रकबा में अंतर प्रदर्शित हो रहा है। इसके कारण सेवा सहकारी…