प्रदेश भाजपा प्रभारी ने किया छग में 6 से 9 सीट जीतने का दावा रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डॉ अनिल जैन ने कहा है कि विपक्ष अपनी हार से बौखला गया है इसलिए फिर से ईवीएम की शिकायत करने लगे हैं। अनिल जैन ने कहा कि अमित शाह के साथ बैठक में गुरुवार को मतगणना की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है, और ये भी कहा है कि छत्तीसगढ़ में 6 से 9 सीट जीतने का अनुमान है।
दिन: 22 मई 2019
सुकमा में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण सुकमा। सुकमा में सीआरपीएफ 74 वीं वाहिनी को कामयाबी मिली है। यहां दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दोनों ने 74 वीं वाहिनी कमांडेन्ट प्रवीण सिंह के समक्ष सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि पोलमपल्ली व कोर्रापाड इलाके में ये सक्रिय थे। मामला दोरनापाल थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। शासन की नीतियों से प्रभावित होकर हाल के समय में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
जमीन विवाद को लेकर हमला, युवक की मौत
जमीन विवाद को लेकर हमला, युवक की मौत जगदलपुर। जगदलपुर के नगरनार में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले के बाद युवक की मौत हो गई है। साथ ही पत्नी की हालत गंभीर है। हत्या के साथ ही जानलेवा हमला करने के जुर्म में पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने बताया कि पूरा मामला पीठापुर गांव का है। यहां लम्बे समय से दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद आज…
बैंक में बंधक मकान को बेंचा,गिरफ्तार
बैंक में बंधक मकान को बेंचा,गिरफ्तार रायपुर। बैंक में बंधक मकान को बेचकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी हाउसिंग बोर्ड सड्डू स्थित बैंक में बंधक मकान को बेच दिया था। इसके एवज में प्रार्थी से 13,91,170/रूपये की ठगी किया था। आरोपी रायपुर और उत्तप्रदेश में ठेकेदारी का काम करता था। राजधानी के सड्डू निवासी अश्विन कुमार साहू ने एक विक्रय इकरारनामा विनोद पटेल ग्राम हिरावनपुर जिला इलाहाबाद उत्तर प्रदेश, मकान एल.आई.जी. 527, सेक्टर 5, छग हाउसिंग बोर्ड, सड्डू…
प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मुंगेली जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री एम.के. पाण्डूरंग और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बुधवार को ग्राम चातरखार स्थित शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय परिसर में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने अधिकारियों से मतगणना तैयारी की जानकारी लेकर समीक्षा की। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत विधानसभा मुंगेली और विधानसभा लोरमी के लिए 14-14 टेबल लगाये गये है। मतगणना कार्य पृथक-पृथक 14-14 टेबलों में की जायेगी। मतगणना कार्य में नजर रखने…
प्रकाश बजाज को मिली जमानत
प्रकाश बजाज को मिली जमानत रायपुर। छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार प्रकाश बजाज को जमानत मिल गई है,महिला की शिकायत पर 2016 के पुराने मामले में सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को प्रकाश बजाज को गिरफ्तार किया था। एक महिला ने प्रकाश बजाज पर यह आरोप भी लगाया था कि उन्होंने घर दिलाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपए ले लिए थे। महिला ने तब शिकायत पत्र में बताया कि प्रकाश बजाज से उसकी मुलाकात दो साल पहले भाजपा नेता मोहन मोटवानी के जरिए हुई थी। उन्होंने प्रकाश बजाज…
फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी गिरफ्तार
फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी गिरफ्तार कोटा। बेलहना चौकी पुलिस ने नकली क्राइम ब्रांच के तीन अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ग्रामीणों को क्राइम ब्रांच का धौंस देकर वसूली करते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है। ग्राम करहीकछार निवासी सूर्यकांत प्रसाद ने बेलगहना चौकी में दस हजार रुपए की उगाही की रिपोर्ट लिखाई थी. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी नवशाद खान, आनंद पाठक,पीयूष निगम को पकड़ा. आरोपियों से मोबाइल व कार जब्त की गई. बहरहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही…
अचानक हुई बारिश से खुले में रखे सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता खराब
अचानक हुई बारिश से खुले में रखे सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता खराब भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में मंगलवार को हुई अचानक बारिश की वजह से सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता भीग गया है. तेंदूपत्ता खुले में रखा हुआ था, जिसके कारण भीग गया. गर्मी में पानी गिर सकता है इसका अनुमान किसी को नहीं था.भानुप्रातापपुर के तेंदूपत्ता गोदामों में भंडारण के लिए तेंदूपत्ता लाया गया था, जिसे खुले में रखा गया है. तेंदूपत्ते की कीमत लाखों रुपए होगी. बोरों में रखा पत्ता काला पड़ सकता है.गौरतलब है कि इन दिनो वन विभाग…
प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) प्रवेेश परीक्षा 30 को
प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) प्रवेेश परीक्षा 30 को जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 30 मई को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) प्रवेेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के निर्देश पर परीक्षा के लिए जिले में छ: परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इस परीक्षा में एक हजार 912 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केन्द्रवार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय केरा रोड जांजगीर में 340 परीक्षार्थी…
हाथी ने बुजुर्ग को रौंद कर मार डाला
हाथी ने बुजुर्ग को रौंद कर मार डाला कोरबा। कोरकोमा वन मंडल के मदवानी गांव में केले के खेत में सो रहे एक बुजुर्ग पर हाथी ने हमला कर बुरी तरह से उसे पैरों के नीचे रौंद डाला। सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में बुजुर्ग की लाश देखी तब घटना की जानकारी हुई वहीं बुजुर्ग का शव देखने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मृतक का नाम 60 वर्षीय लगन सिंह राठिया बताया जा रहा है। जो रात में बाड़ी की रखवाली करने के लिए खेत में सो…
