उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में प्रियंका गांधी ने की पूजा, CM कमलनाथ रहे साथ उज्जैन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रमुख ज्योतिर्लिगों में से एक महाकालेश्वर (महाकाल) मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा की और पंचामृत से अभिषेक किया। प्रियंका गांधी हवाई जहाज से इंदौर और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से उज्जैन पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी थे। प्रियंका ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा पाठ करने के साथ ही पंचामृत पूजन किया। प्रियंका उज्जैन में दर्शन के बाद रतलाम पहुंचकर कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को…
दिन: 13 मई 2019
आजाद भारत का पहला हिन्दू आतंकवादी था नाथूराम गोडसे : कमल हासन
आजाद भारत का पहला हिन्दू आतंकवादी था नाथूराम गोडसे : कमल हासन अरवाकुरिचि ( तमिलनाडु)। मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि आजाद भारत का पहला ‘आतंकवादी हिन्दू’ था। वह महात्मा गांधी की हत्या करने वाले, नाथूराम गोडसे के संदर्भ में बात कर रहे थे। रविवार की रात एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हासन ने कहा कि वह एक ऐसे स्वाभिमानी भारतीय हैं जो समानता वाला भारत चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा इसलिए नहीं बोल…
चुनाव प्रचार के दौरान फटा सनी देओल की कार का टायर, सड़क दुर्घटना में बचे बाल-बाल
चुनाव प्रचार के दौरान फटा सनी देओल की कार का टायर, सड़क दुर्घटना में बचे बाल-बाल नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा से BJP उम्मीदवार सनी देओल सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में उस वक्त बाल बाल बच गए जब उनकी कार तीन अन्य कारों से टकरा गई थी। गुरदासपुर के पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) मंजीत सिंह ने बताया कि सोहल गांव में गुरुद्वारे के पास देओल की एसयूवी का टायर फट गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे…
सैम पित्रोदा को 1984 दंगों के बयान पर शर्मिंदा होना चाहिए, माफी मांगनी चाहिए : राहुल गांधी
सैम पित्रोदा को 1984 दंगों के बयान पर शर्मिंदा होना चाहिए, माफी मांगनी चाहिए : राहुल गांधी खन्ना (पंजाब) । वर्ष 1984 के दंगों पर सैम पित्रौदा की टिप्पणी को लेकर PM नरेंद्र मोदी और BJP द्वारा लगातार कांग्रेस पर निशाना साधे जाने के बाद पार्टी प्रमुख राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्हें (पित्रौदा) अपने आप पर शर्म आनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी यहां फतेहगढ़ साहिब (आरक्षित सीट) पर शिअद के डी एस गुरू के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार अमर सिंह के पक्ष…
योगी का सपा- बसपा पर निशाना, कहा – बुआ ने बनाया बंगला तो बबुआ टोंटी चुरा ले गया
योगी का सपा- बसपा पर निशाना, कहा – बुआ ने बनाया बंगला तो बबुआ टोंटी चुरा ले गया गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सपा- बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही दल अपनी हार देखकर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं और PM नरेन्द्र मोदी से उनकी जाति पूछ रहे हैं। योगी ने अलग- अलग चुनावी जनसभाओं में कहा, अपनी हार को देखकर सपा-बसपा अब अभद्र टिप्पणियों पर उतारू हो गए हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी जी से अब जाति पूछी जा रही है।…
ये दिग्गी राजा उनको न लोकतंत्र की चिंता थी न मतदाता की जिम्मेदारी की चिंता थी: PM मोदी
ये दिग्गी राजा उनको न लोकतंत्र की चिंता थी न मतदाता की जिम्मेदारी की चिंता थी: PM मोदी रतलाम। PM नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रतलाम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर जमकर बरसे। PM ने कहा कि इनका अहंकार कल भोपाल में भी दिखा है। जब पूरा देश लोकतंत्र का पर्व मना रहा है, अपने प्रतिनिधि चुन रहा है, तब दिग्गी राजा ने वोट डालने की भी जरूरत नहीं समझी। PM मोदी ने आगे कहा कि मैं खुद अहमदाबाद गया…
