वोट डाला और ली सेल्फी

वोट डाला और ली सेल्फी महासमुंद। महासमुंद लोकसभा सीट के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह से वोट देने मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह से ही बूथों में लंबी कतार लग गई थी। इस बीच कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने मतदान किया। मतदान करने के बाद कलेक्टर ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचवाया।

हाथियों का दल कुकराडीह के आसपास ही जमा

हाथियों का दल कुकराडीह के आसपास ही जमा महासमुंद। 2 दंतैल हाथी महासमुंद जिला के नजदीक पहुंचे है। जहां सुबह दंतैल हाथियों ने ग़ौरखेड़ा रेलवे क्रासिंग पार किया। इन दोनों हाथियों का फिगेश्वर गरियाबन्द जिला से वापस महासमुंद आने की संभावना बनी है। मिली जानकारी अनुसार, 15 हाथियों का दल कुकराडीह बंजर में लगातार विचरण कर रहे हैं। जिससे लहंगर, खडसा, मोहकम, पीढ़ी, परसाडीह, गुडरुडीह, मालीडिह, पिरदा, खैरझीटी, कुकराडीह, जोबा, गडसिवनी, अछोला, अछोली, बरबसपुर, तुमगांव आदि गांव को प्रभावित कर सकते है।

कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू ने किया मतदान

कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू ने किया मतदान राजनांदगांव। दूसरे चरण के चुनाव में राजनांदगांव लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र में मतदाता अपने मतदान का उपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू ने सपत्निक मतदान किया।

करणी सेना प्रमुख और भाई गिरफ्तार

करणी सेना प्रमुख और भाई गिरफ्तार रायपुर। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर और उनके भाई रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने सराफा कारोबारी की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। दरसल दोनों भाइयों द्वारा कारोबारी जयकुमार बदलानी को तीन साल पहले 5 लाख का कर्ज दिया गया था और प्रतिदिन 5 हजार के हिसाब से ब्याज लेने लगे और उसके बाद कारोबारी से ब्याज सहित 2 करोड़ 5 लाख की मांग कर रहे थे और प्रार्थी जय कुमार के आपत्तिजनक फोटो वीडियो भी उनके पास है। लगातार की…

भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू, कलेक्टर और एसपी ने डाला वोट

भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू, कलेक्टर और एसपी ने डाला वोट महासमुंद। महासमुंद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू ने पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट कर दिया है. जिले के कलेक्टर सुनील जैन, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज रघुवंशी ने भी मतदान किया. चुन्नीलाल साहू ने अपने गृह ग्राम मोंगरापाली में अपने माता-पिता व पत्नी के साथ मतदान किया है. वहीं मतदान के महापर्व में भाग लेने जिले के कलेक्टर सुनील जैन,पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज रघुवंशी ने भी मचेवा पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया है.…

पोलिंग अफसर की हार्ट अटैक से मौत

पोलिंग अफसर की हार्ट अटैक से मौत कांकेर। कांकेर संसदीय क्षेत्र में वोटिंग के दौरान ही एक पोलिंग अफसर की मौत हो गई है. हार्ट अटैक आने के कारण गुरुवार सुबह पोलिंग अफसर सुकाल राम नरेटी की मौत हुई है. 41 वर्षीय नरेटी की ड्यूटी बूथ क्रमांक 186 अंतागढ़ के कामता में लगी थी. इसी दौरान हार्ट अटैक की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. नरेट शिक्षक पंचायत थे, जिनकी निर्वाचन में ड्यूटी लगी थी. छत्तीसगढ़ के निर्वाचन आयोग ने पोलिंग…

विधायक मंडावी की हत्या में शामिल नक्सली मारा गया

विधायक मंडावी की हत्या में शामिल नक्सली मारा गया दंतेवाड़ा। एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया जब गुरुवार की सुबह सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है. डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों की दंतेवाड़ा के धनीकरका के जंगलों में नक्सलियों से जमककर मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की हत्या में शामिल नक्सलियों के दरभा डिवीजन के युवा संगठन के अध्यक्ष वर्गीस के मारे जाने का दावा पुलिस द्वारा किया जा रहा है. वर्गीस पर 5…

नहीं बताया चुनाव का खर्च, प्रत्याशियों को नोटिस

नहीं बताया चुनाव का खर्च, प्रत्याशियों को नोटिस रायपुर। रायपुर लोकसभा निर्वाचन लड़ रहे प्रत्याशियों को अपने चुनावी प्रचार-प्रसार संबंधी व्यय का लेखा प्रस्तुत करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. द्वारा निर्धारित तिथि के तहत 16 अप्रैल को 13 प्रत्याशियों को लेखांकन दल के समक्ष अपना व्यय लेखा प्रस्तुत कराना था इसमें से 5 प्रत्याशियों द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत नही किया गया। इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. ने इसे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-77 के उल्लंघन तहत 5 प्रत्याशियों को नोटिस जारी…

मोदी के बयान के समर्थन में चंपू साहू आगे आए

मोदी के बयान के समर्थन में चंपू साहू आगे आए रायपुर। भाजपा नेता चन्द्रशेखर साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जातिवादी राजनीति करने के आरोप को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक व जातिवादी राजनीति करके सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव को दांव पर लगाना कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति रही है। कोरबा और भाटापारा में प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन की गलत व्याख्या करके कांग्रेस नेताओं की मंडली एक बार फिर भ्रम फैलाकर खुद जातिवादी राजनीति पर उतरकर सामाजिक वैमनस्य का माहौल बनाने पर उतारू हो गई…

भाजपा का हर कार्यकर्ता डॉ. रमन के साथ – उपासने

भाजपा का हर कार्यकर्ता डॉ. रमन के साथ – उपासने रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी चाटुकार मंडली द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पर लगातार किये जा रहे प्रहार को सस्ती राजनीति बताया है। श्री उपासने ने कहा कि डॉ. रमन सिंह न केवल भाजपा के अपितु पूरे प्रदेश के सर्वमान्य नेता हैं, और चरित्र हनन के कांग्रेसी कुटिल प्रयासों का मुकाबला साहस, धैर्य व सत्य के साथ करने के लिए अगर भाजपा कार्यकर्ता…