सरकारी नौकरियों एवं नई सरकारी भर्तियों पर नहीं लगाई गई है रोक रायपुर। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2014 से रिक्त पदों की नियुक्ति के संबंध में हर वर्ष नियमित रूप से जारी निर्देशों को आगामी एक वर्ष तक और प्रभावशील करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाने वाले सीधी भर्ती के पदों एवं अनुकंपा नियुक्ति के पदों को छोड़कर शेष सभी सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने के पूर्व वित्त विभाग की अनुमति प्राप्त करने के निर्देश हैं। उल्लेखनीय है कि…
महीना: अप्रैल 2019
निर्दलीय प्रत्याशी ठगी के आरोप में गिरफ्तार
निर्दलीय प्रत्याशी ठगी के आरोप में गिरफ्तार दुर्ग। दुर्ग लोकसभा का एक निर्दलीय प्रत्याशी ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है. निर्दलीय प्रत्याशी अनूप पांडे पर महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक आरोपी अनूप पांडे का सर्व समर्पण नामक संस्था बना रखा है. वह इसका अध्यक्ष है. संस्था के नाम पर सरकारी योजना का लाभ दिलाने और पैसा दुगुना करने के नाम पर कई महिलाओं…
मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ख व ग परीक्षा 5 को
मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ख व ग परीक्षा 5 को रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ख एवं ग परीक्षा 2018 परीक्षा 5 मई को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित 34 परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जायेगा। उक्त परीक्षा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पूनम शर्मा को नोडल अधिकारी एवं समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन श्री के.एस. पटले को कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टोरेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 6…
विद्युतीकरण कार्य के कारण कई गाडि़यों का परिचालन प्रभावित
विद्युतीकरण कार्य के कारण कई गाडि़यों का परिचालन प्रभावित रायपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के झॉसी रेल मंडल के घौलपुर-झॉसी सेक्शनों में 18 से 29 मई तक विधुतीकरण का कार्य एवं नया गुडस शेड का निर्माण किया जायेगा। इसके के फलरूवरुप कुछ गाडि़यों को रदद किया जा रहा है। रद्द होने वाली गाडियों में 18 से 29 मई तक विशाखापटनम से चलने वाली 12807 विशाखापटनम-निजामुदीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 20 से 31 मई, 2019 तक निजामुदीन से चलने वाली 12808 निजामुदीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 19 से 31 मई तक छिदवाडा से…
पुलिस और पब्लिक के बीच दूरियां कम करने सार्थक पहल
पुलिस और पब्लिक के बीच दूरियां कम करने सार्थक पहल बलरामपुर। कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं जनता एवं पुलिस के बीच की दूरियों को कम करने उद्देश्य से कुछ दिनों पहले पुलिस मुख्यालय से डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा जारी आदेश के परिपालन में सरगुजा रेंज के आईजी केसी अग्रवाल,बलरामपुर एस पी तिलक राम कोशिमा के निर्देश पर एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में मंगलवार को कुसमी थाना के ग्राम जिगनिया में थाना प्रभारी कुसमी नसीम उद्दीन द्वारा ग्राम रक्षा समिति की मीटिंग लेकर उनके कर्तव्यों से अवगत कराया गया।
शिरीष अग्रवाल सेवानिवृत्त,चतुर्वेदी को प्रभार
शिरीष अग्रवाल सेवानिवृत्त,चतुर्वेदी को प्रभार रायपुर। प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य प्राणी एवं जैव विविधता संरक्षण सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक शिरीष चन्द्र अग्रवाल मंगलवार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए हैं। राज्य सरकार द्वारा अब उनका प्रभार राकेश चतुर्वेदी,प्रधान मुख्य वन संरक्षक को आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रूप से सौंपा गया है।
सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 पर प्रशिक्षण
सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 पर प्रशिक्षण रायपुर। राज्य सूचना आयोग छत्तीसगढ़ और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उद्गार व्यक्त करते हुए मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम.के. राउत ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे जानकारी देने के लिए पारदर्शिता उभरकर सामने आती है। इसमें जानकारी 30 दिनों के अंदर देने के लिए या लोक हित में नहीं देने के लिए मापदण्ड निर्धारित किये गये…
रविन्द्र चौबे का डायलिसिस मशीन हटा
रविन्द्र चौबे का डायलिसिस मशीन हटा रायपुर-लखनऊ। पीजीआई हास्पिटल लखनऊ में स्वास्थ्य लाभ ले रहे छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की तबियत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। हास्पिटल से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी डायलिसिस मशीन अब हटा दी गई है। वे अब भोजन ले रहे हैं और हर मिलने-जुलने वालों से बातचीत भी कर रहे हैं। फिलहाल उन्हे बेहतर चिकित्सा के लिए हास्पिटल में ही रहना होगा।
सरकारी भर्ती में कोई रोक नहीं भाजपा भ्रम फैला रही – कांग्रेस
सरकारी भर्ती में कोई रोक नहीं भाजपा भ्रम फैला रही – कांग्रेस रायपुर। सरकारी नियुक्तियों पर रोक के भाजपा के झूठे प्रचार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सरकारी नियुक्तियों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद लगातार नौजवानों के लिये सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर सुलभ कराये जा रहे है। 15 वर्ष बाद 15000 शिक्षकों के पद विज्ञापित हुये है और सहायक प्राध्यापकों की 1500…
आचार संहिता हटते ही बदलेंगे कई शराब दुकान
आचार संहिता हटते ही बदलेंगे कई शराब दुकान रायपुर। शराब दुकानों की सर्वे रिपोर्ट के बाद उन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। चिहांकित दुकानों को आचार संहिता के बाद शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिन स्थानों पर शराब दुकानों का लोगों द्वारा खोले जाने का विरोध हो रहा था, उन्हें अन्यंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव बनाया गया है, लेकिन अभी इन्हें स्थानांतरित किए जाने की योजना नहीं है। लाखेनगर में बीच चौक पर शराब दुकान है, जबकि इसके आसपास स्कूल और मंदिर है। वहीं प्राइवेट अस्पताल भी है।…
