कांग्रेस सरकार के इशारे पर चल रहा सीईओ दफ्तर – भाजपा

कांग्रेस सरकार के इशारे पर चल रहा सीईओ दफ्तर – भाजपा रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में आचार संहिता को बहाल किये जाने पर कांग्रेस द्वारा भाजपा को विकास विरोधी ठहराने का जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस संवैधानिक व्यवस्थाओं को कोई सम्मान नहीं देती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो संवैधानिक प्रक्रियाओं से खिलवाड़ करती रही है। कांग्रेस कितना विकास करती है यह देश ने उसके पचास साल के शासन काल में देखा है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 100…

मिट्टी धंसने के एक ग्रामीण की मौत

मिट्टी धंसने के एक ग्रामीण की मौत जशपुर। जिले के बीजाघाट में मिट्टी खदान धसकने से चार ग्रामीण दब गए। जब तक कि ग्रामीणों को मिट्टी से बाहर निकाला गया, तब तक एक की मौत हो गई जबकि तीन की हालत नाज़ुक बनी हुई है।बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत मुढी के आश्रित ग्राम बीजाघाट में यह हादसा तब हुआ जबकि खपडा मिट्टी लेने भडिया मिट्टी खदान ग्रामीण करीब दस बजे गए थे। अचानक यह खदान धसकी और चारों ग्रामीण उसकी जद में आ गए। 39 वर्षीय मत्थू राम की मौत…

मोदी ने फैलाया छग में भ्रम,आयुष्मान के आंकड़े दे रहे हैं गवाही

मोदी ने फैलाया छग में भ्रम,आयुष्मान के आंकड़े दे रहे हैं गवाही रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए वोट मांगने मोदी ने भ्रम फैलाया और हाल ही में निर्वाचित हुयी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठ बोलने से भी परहेज नहीं किया. मोदी का वास्तविक चरित्र आयुष्मान योजना के इन आंकड़ों से बेनकाब हो गया है. यह बात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कही है. त्रिवेदी ने कहा है कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक…

दवा खरीदी में घोटाला, मुख्यमंत्री से की गई शिकायत

दवा खरीदी में घोटाला, मुख्यमंत्री से की गई शिकायत रायपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना में नियमों के विपरीत निजी कंपनियों से दवा खरीदी कर करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार करने की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से की गई है. कमीशनखोरी के चक्कर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण के नियमों की अवहेलना कर निजी कंपनियों से अधिक दाम पर 103 प्रकार की दवा खरीदी गई. इससे शासन को करोड़ों रूपए का नुकसान हुआ है. यह पूरा भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है.…

आबकारी में 1500 करोड़ का गोलमाल

आबकारी में 1500 करोड़ का गोलमाल रायपुर। आबकारी में 1500 करोड़ के गोलमाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने नान और कोयला घोटाला के बाद छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि इससे भाजपा के 15 वर्षों के शासनाकाल में की गई लूट, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी स्पष्ट हो गयी है. त्रिवेदी ने कहा कि आरोपी समुंद्र सिंह के घर छापे में बरामद अकूत धनसंपदा 15 वर्षों तक की गई छत्तीसगढ़ की लूट का जीता जागता सबूत है.…

क्रॉस फायरिंग की चपेट में आए ग्रामीण की मौत

क्रॉस फायरिंग की चपेट में आए ग्रामीण की मौत बीजापुर। पामेड़ के तोंगगुडा इलाके में शनिवार को मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग की चपेट में आए एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक कवासी इत्ता पामेड़ के गादी गुडम का निवासी था। गोली लगने के बाद उसे तेलंगाना के भद्राचलम में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रिहायशी मकान से पकड़ी गई अवैध शराब

रिहायशी मकान से पकड़ी गई अवैध शराब दुर्ग। आबकारी विभाग की टीम की ओर से ग्राम घटियाखुर्द में दबिश देकर अवैध शराब जब्ती की बड़ी कार्रवाई की गई। इसमें कुल 34.56 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। कलेक्टर दुर्ग के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी एनएस ठाकुर के मार्गदर्शन में शनिवार को घटियाखुर्द निवासी आरोपी प्रेमिन बाई के रिहायशी मकान से 38 पाव देशी मदिरा मसाला, बल्लू पारधी के मकान से 37 पाव देशी मसाला एवं वंदना निषाद के रिहायशी से 25 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 18 बल्क लीटर…

19 किलो गांजा बराम,तीन युवक गिरफ्तार

19 किलो गांजा बराम,तीन युवक गिरफ्तार जगदलपुर। भानपुरी से लगे राज्य उड़ीसा में जहां पर गाँजे की बेशुमार खेती की जाती है यहाँ पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से बड़े पैमाने पर लोग गांजा लेने पहुंचते हैं। मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा लेकर उड़ीसा से रायपुर की ओर जा रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने भानपुरी में नाका लगाकर आने जाने वाली गाडि़यों की चेकिंग शुरू की तभी कार की चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में 19 किलो गांजा मिला। पुलिस ने कार सवार तीनों…

कबाडि़यों के यार्ड में छापा

कबाडि़यों के यार्ड में छापा रायपुर। डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में कबाडि़यों के यार्ड में दबिश दी गई है। मामला उरला, खमतराई, कबीर नगर, आमानाका और धरसीवां में कबाडि़यों के यार्ड में छापामार कार्रवाई की गई है। सभी थानों के करीब 50 पुलिस कर्मी की टीम बनाकर की गई है। पुलिस विभाग की कल हुई बैठक में इस बात पर भी चिंता जताई गई कि कबाडि़यों के धंधे पर नजर रखनी होगी। ताकि चोरी के माल खप न सकें।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिर कर महिला की मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिर कर महिला की मौत जांजगीर-चांपा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिर कर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जैजैपुर थाना अंतर्गत ग्राम चोरभठ्ठी के पास की है। बनडभरा बिर्रा निवासी राधा बाई केंवट अपने 8 साल के बच्चे के साथ चोरभठ्ठी में शादी में शामिल होने के बाद रविवार की सुबह एक षष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने डूमरपारा जाने के लिए निकली थी। उसी समय एक ट्रैक्टर जैजैपुर की ओर जा रही थी। महिला ट्रैक्टर को रुकवाकर चालक से लिफ्ट मांग ली। दरअसल उसे जैजैपुर…