किशनपुर हत्याकांड का खुलासा,सरपंच समेत 5 गिरफ्तार

किशनपुर हत्याकांड का खुलासा,सरपंच समेत 5 गिरफ्तार महासमुंद। साल भर पहले घटित किशनपुर हत्याकांड मामले महासमुंद पुलिस ने खुलासा किया है,बताया गया कि जब मुख्य आरोपी धर्मेंद्र बरिहा का नार्को टेस्ट कराया गया, तो उसने बताया कि हत्याकांड में वह अकेला नहीं, बल्कि उसके अलावा गांव के सरपंच और उसके 3 दोस्तों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. इसकी वजह थी बलात्कार व चोरी की नियत. सभी ने एक साथ शराब पीकर स्वास्थ्य कर्मी की रेप करने औऱ चोरी करने के नियत से घर में घुस गए. बात…

आबकारी में समुंद्र सिंह ने बनाया 15 करोड़ की संपत्ति,जांच जारी

आबकारी में समुंद्र सिंह ने बनाया 15 करोड़ की संपत्ति,जांच जारी रायपुर। आबकारी में रहकर जो काली कमाई समुंद्र सिंह ने किया है उसके आंकड़े सुनकर चकराना स्वाभाविक है इसलिए कि अभी तक 15 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। अभी ईओडब्ल्यू की विवेचना जारी है। 2012 से 2017 के मध्य संविदा में ओएसडी के तौर पर पदस्थ रहे समुंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत होने के बाद शुक्रवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की आठ टीमों की छापेमारी में उनकी लगभग 15 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का…

सेंट्रल जेल में मिले 13 नए मानसिक रोगी

सेंट्रल जेल में मिले 13 नए मानसिक रोगी बिलासपुर। सेंट्रल जेल में जिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 13 नए मानसिक रोगियों का पहचान की गई। उन्हें डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार करने की सलाह दी गई। बिलासपुर सेंट्रल जेल में आयोजित मानसिक स्वास्थ कैंप में शनिवार को 13 नए मानसिक रोगियों की पहचान की गई। यह सब हाल ही में जेल में लाए गए हैं। सभी नए मानसिक रोगियों की काउंसलिंग की गई और उन्हें उपचार पर रखा गया है। यह कैंप जिला मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम…

इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीयन 30 जुलाई तक

इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीयन 30 जुलाई तक जांजगीर-चांपा। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक 2019-20 के लिए आनलाईन नामिनेंशन प्रारंभ हो गया है। नामिनेशन की अंतिम तारीख 30 जुलाई है। जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 10वीं के विद्यार्थियों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के साथ मॉडल का आईडिया भी बताना होगा। विद्यार्थियों को अपना पूरा नाम, पता, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और आईएफसी कोड का भी उल्लेख करना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी…

प्रशासन ने रोका बाल विवाह

प्रशासन ने रोका बाल विवाह जांजगीर-चांपा। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल द्वारा टीम तैयार कर पुलिस विभाग से समन्वय करते हुए ग्राम अमोरा विकासखण्ड नवागढ़ में बालिका के घर जाकर उसके अंकसूची की जांच की जहां बालिका की उम्र 17 वर्ष 04 होना पाया गया। बालिका का विवाह अक्षय तृतीया को होना निर्धारित था विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा बालिका तथा बालिका के माता-पिता एवं स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं समझाईस के पश्चात…

विराट के आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे वकील

विराट के आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे वकील बिलासपुर। विराट अपहरण कांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिला अधिवक्ता संघ ने आरोपियों की तरफ से पैरवी ना करने का निर्णय लिया है। जिला अधिवक्ता संघ ने बैठक कर इस संबंध में निर्णय लिया है। उनके मुताबिक अपहरण कांड के आरोपियों की ओर से जिला अधिवक्ता संघ की तरफ से कोई भी अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा।अधिवक्ताओं का यह निर्णय जिले में हो रहे जघन्य अपराध के विरोध में लिया गया है,जिला अधिवक्ता संघ के इस निर्णय के बाद आरोपियों…

शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप डोंगरगढ़। खैरागढ़ ब्लॉक के मुढ़ीपार हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षिका ने स्कूल के प्रिंसिपल आर डी बंजारे पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका इसकी शिकायत कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य से की थी,जिसके बाद कलेक्टर ने शिक्षा विभाग और आंतरिक शिकायत निवारण समिति की विशाखा कमेटी को जांच के आदेश दिए थे। कलेक्टर के आदेश के बाद विशाखा कमेटी जांच करने स्कूल पहुंची थी, वहां पीडि़ता सहित अन्य शिक्षक व आरोपी प्रिंसिपल से पूछताक्ष हुई है।

नपा अधिकारी के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा पांच मई को

नपा अधिकारी के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा पांच मई को जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा नगरपालिका अधिकारी श्रेणी ख एवं ग के रिक्त पदों पर भर्ती की परीक्षा 5 मई को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के निर्देश पर जिले में 15 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा में 5 हजार 361 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्र शासकीय जाज्वल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर, परीक्षा केन्द्र शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर खोखराभांठा और परीक्षा केन्द्र…

चुनाव कार्य में अनियमितता बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित

चुनाव कार्य में अनियमितता बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित सूरजपुर। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने लोकसभा चुनाव कार्य में लापरवाही और अनियमितता पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने लोकसभा 2019 के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 प्रेमनगर के मतदान केन्द्र क्रमांक 64 कमलपुर 1 का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में मतदान केन्द्र के मुख्य द्वार में मतदान की समय अवधि का गलत लेखन कराया जाना पाया गया था। जिसके कारण मतदातों में भ्रम की स्थिति निर्मित हुई। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने…

कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 26 छात्राएं चयनित

कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 26 छात्राएं चयनित राजनांदगांव। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अंबागढ़ चौकी के शिक्षा सत्र 2019-20 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इस परिणाम के आधार पर अनुसूचित जनजाति वर्ग की 21, अनुसूचित जाति वर्ग की 3 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की 2 अर्थात कुल 26 छात्राओं को प्रवेश लेने हेतु पत्र जारी कर दिया गया है। इन छात्राओं को 15 मई तक प्रवेश लेना है। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ने इस…