श्रीलंका के चर्च-होटलों में सीरियल ब्लास्ट, अब तक 207 की मौत, 500 घायल , तीन भारतीय भी शामिल

श्रीलंका के चर्च-होटलों में सीरियल ब्लास्ट, अब तक 207 की मौत, 500 घायल , तीन भारतीय भी शामिल कोलंबो। श्रीलंका के चर्च और तीन होटलों में एक साथ हुए छह विस्फोटों में कम से कम 207 लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीलंका के इतिहास में यह सबसे भयानक हमलों में से एक है। पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेखरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार 8.45 पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी चर्च, पश्चिमी तटीय…

राज्य में बनी जिस पार्टी की सरकार, दिल्ली में भी बने उसी पार्टी की सरकार

राज्य में बनी जिस पार्टी की सरकार, दिल्ली में भी बने उसी पार्टी की सरकार रायपुर। केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनने को देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिये बेहद जरूरी निरूपित करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए चल रही संस्थाओं को जिस तरह से मोदी सरकार ने चावल देना बंद किया है और जिस अंदाज से दाल-भात सेंटरों के लिए चावल की आपूर्ति बंद की गई है उससे ज़ाहिर हो गया है कि…

तीन महीनो के कार्यो पर कांग्रेस वोट मांग रही तो भाजपा को पीड़ा क्यों

तीन महीनो के कार्यो पर कांग्रेस वोट मांग रही तो भाजपा को पीड़ा क्यों रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस अपने सरकार के 3 महीनो के जनहित के कार्यो पर वोट मांग रहे है तो इससे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष क्यों तिलमिला रहे है। भाजपा में इतना साहस नहीं है कि वह अपनी केन्द्र सरकार के 60 महिनों की कोई उपलब्धि जनता को बता सके। देश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने पांच साल में कुछ ऐसा किया ही नहीं जो…

भाजपा के अफवाहों में यकीन न करने की अपील

भाजपा के अफवाहों में यकीन न करने की अपील रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर ट्विटर वार किया है। सीएम ने लिखा है भाजपा हर बार की तरह भी चुनाव जीतने के लिए झूठ और अफवाह का सहारा ले रही है। नमक और चना मिलना बंद होने की खबर अगर आप तक भी पहुंची हो तो मैं आपको बता दूं कि यह एक सफेद झूठ है। कृपया अफवाहों पर यकीन न करें। झूठतंत्र को देश के लोकतंत्र पर हावी न होने दें। आदिवासी क्षेत्र में खासकर गरीब तबकों वाले…

सीएम ने साध्वी प्रज्ञा को बताया आदतन अपराधी

सीएम ने साध्वी प्रज्ञा को बताया आदतन अपराधी रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम बघेल ने साध्वी प्रज्ञा को आदतन अपराधी बताया है। साथ ही इसके सबूत भी दिए हैं। उनके मुताबिक छत्तीसगढ़ में साल 2001 में प्रज्ञा ठाकुर ने बिलाईगढ़ में शैलेंद्र देवांगन नामक शख्स पर चाकू से हमला किया था। उन्होंने कई और लोगों पर हमले के मामले गिनाए। सीएम बघेल के मुताबिक 19 साल पहले साध्वी प्रज्ञा बिलाईगढ़ के टुंड्रा में अपने…

चुनावी सभा की वीडियोग्राफी नहीं कराने वाला अधिकारी निलंबित

चुनावी सभा की वीडियोग्राफी नहीं कराने वाला अधिकारी निलंबित पत्थलगांव। जशपुर जिले में 16 अप्रैल को नारायणपुर में कांग्रेस पार्टी की चुनावी सभा की वीडियोग्राफी नहीं कराने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने आज कुनकुरी के राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार साहू को निलंबित कर दिया। इसी मामले में लापरवाही बरते जाने पर कुनकुरी एसडीएम रवि राही, जनपद सीईओ आरबी तिवारी और नायब तहसीलदार किशोर शर्मा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की इस चुनावी…

जवानों का मनोबल क्यूं तोड़ रही सरकार-भाजपा

जवानों का मनोबल क्यूं तोड़ रही सरकार-भाजपा रायपुर। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार द्वारा नक्सल क्षेत्रों के लिए स्वीकृत विशेष भत्ता बंद करने के निर्णय को गलत बताया है। नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने नक्सल क्षेत्र में काम करने वालों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप विशेष भत्ता स्वीकृत किया था। बस्तर में तैनात जवान रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर नक्सल क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। नितांत विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहे जवानों के लिए घोषित…

भाजपा का संकल्प समृद्ध और स्वाभिमानी भारत – डॉ. रमन

भाजपा का संकल्प समृद्ध और स्वाभिमानी भारत – डॉ. रमन रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोकसभा चुनाव में सर्वत्र भाजपा के पक्ष में वातावरण को उत्साहजनक बताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनमत भाजपा के पक्ष में है और भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल कर रही है। डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-राजग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के सभी वर्गों…

बघेल किसी भी घटना को अतिरेक ढंग से पेश कर रहे हैं-भाजपा

बघेल किसी भी घटना को अतिरेक ढंग से पेश कर रहे हैं-भाजपा रायपुर। साध्वी प्रज्ञा को आदतन अपराधी बताने और 19 साल पहले चाकू मारने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने घटना को ट्विस्ट करने का आरोप लगाया है. जैन ने कहा सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी किसी भी घटना को ट्विस्ट करके कहती है. भ्रम फैलाने का काम किया है. घटना को अतिरेक ढंग से सामने लाने की कोशिश की है. छेड़छाड़ की घटना हुई उस पर साध्वी ने बचाव…

अंतिम क्षण में ताकत झोंक रहे हैं प्रत्याशी व पार्टी

अंतिम क्षण में ताकत झोंक रहे हैं प्रत्याशी व पार्टी रायपुर। जांजगीर-चांपा सीट को छोड़ दें, तो बाकी सभी 6 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की बाकी 7 सीटों में रविवार को चुनावी शोर थमने से पहले भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने जमकर मेहनत की। शहरी इलाकों की इन सीटों पर भाजपा को मोदी फैक्टर के चलते बड़ी उम्मीद है। जबकि कांग्रेस को यहां प्रदेश सरकार के फैसले से फायदा मिल सकता है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा…