दिल्ली में अकेले चुनाव लडेगी कांग्रेस, सभी 7 सीटों पर तय किए उम्मीदवार नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन लगता है कि अब दिल्ली में कांग्रेस अकेले ही चुनाव लडेगी। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पहले दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की कोशिशें चल रही थीं। कई दौर की बैठकों…
दिन: 20 अप्रैल 2019
केरल में भाजपा का रोडशो किया शक्ति प्रदर्शन, शाह के रोड शो में उमड़ा अपार जनसैलाब
केरल में भाजपा का रोडशो किया शक्ति प्रदर्शन, शाह के रोड शो में उमड़ा अपार जनसैलाब पतनमथिट्टा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पतनमथिट्टा में एक बड़ा रोडशो किया जहां गत वर्ष सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे को लेकर काफी प्रदर्शन हुए थे। शाह रोडशो के दौरान लोगों की ओर हाथ हिला रहे थे। वह इस संसदीय क्षेत्र में भाजपा…राजग के पक्ष में प्रचार करने के लिए आये थे जहां से भाजपा ने के. सुरेंद्रन को उतारा है। सुरेंद्रन प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के सिलसिले में…
भारत का नया प्रहरी गाइडेड मिसाइल का विनाश करने और रडार को चकमा देने में माहिर, INS इंफाल उतरा समंदर में
भारत का नया प्रहरी गाइडेड मिसाइल का विनाश करने और रडार को चकमा देने में माहिर, INS इंफाल उतरा समंदर में मुंबई। भारतीय नौसेना ने शनिवार को यहां मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत ‘इंफाल’ को जलावतरित किया। ‘प्रोजेक्ट 15बी के तहत तीसरे पोत इंफाल को दोपहर 12:20 बजे सफलतापूर्वक जलावतरित किया गया। इस मौके पर मौजूद मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के कर्मियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए और तालियां बजाई। पोत के जलावतरण के अवसर पर नौसेना की परंपरा का पालन करते…
कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- वंशवाद की मौजूदा पीढ़ी बन गयी है बोझ : अरुण जेटली
कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- वंशवाद की मौजूदा पीढ़ी बन गयी है बोझ : अरुण जेटली नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘‘वंशवाद की मौजूदा पीढ़ी’’ कांग्रेस पार्टी के लिए बोझ बन गयी है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि आकांक्षी भारत आम चुनाव के दौरान जाति-आधारित और वंशवादी दलों को खारिज कर देगा। जेटली ने एक ब्लॉग में कहा कि विकास के कारण देश की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल बढ़ने के साथ ही लोगों के लिए वंशवाद को स्वीकार करना कठिन होगा। जेटली ने…
शैक्षणिक योग्यता, ब्रिटिश-भारत की नागरिक में उलझे राहुल गाँधी, बीजेपी ने कहा- जवाब दें कांग्रेस अध्यक्ष किस देश के नागरिक हैं
शैक्षणिक योग्यता, ब्रिटिश-भारत की नागरिक में उलझे राहुल गाँधी, बीजेपी ने कहा- जवाब दें कांग्रेस अध्यक्ष किस देश के नागरिक हैं नई दिल्ली। राहुल गांधी के खिलाफ दायर एक शिकायत का हवाला देते हुए भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष की नागरिकता और शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए और उनसे इस मामले पर सफाई देने को कहा। अमेठी सीट से गांधी की उम्मीदवारी के खिलाफ निर्वाचन अधिकारी को दी गई एक शिकायत पर भाजपा की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। शिकायत में उनकी नागरिकता और योग्यता को लेकर आरोप लगाते…
भाजपा प्रत्याशी साध्वी के विवादित बोल पर EC ने थमाया नोटिस, 24 घंटे में माँगा जवाब
भाजपा प्रत्याशी साध्वी के विवादित बोल पर EC ने थमाया नोटिस, 24 घंटे में माँगा जवाब भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा की घोषित प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने साध्वी के बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा है। बता दें कि साध्वी ने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया था जिसे बाद विवाद बढ़ने उनके बयान से दुश्मन को बल मिलने की बात कह कर अपना बयान…
पाकिस्तान पर हमला करने में सक्षम प्रधानमंत्री के लिये भाजपा से किया गठबंधन: शिवसेना प्रमुख ठाकरे
पाकिस्तान पर हमला करने में सक्षम प्रधानमंत्री के लिये भाजपा से किया गठबंधन: शिवसेना प्रमुख ठाकरे औरंगाबाद। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ नये सिरे से गठबंधन इसलिए किया क्योंकि उनकी पार्टी ऐसा प्रधानमंत्री चाहती है जिसके पास पाकिस्तान पर हमला करने की हिम्मत हो। ठाकरे ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार चंद्रकांत खैरे की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करने के अपने वादे से पलटने के बारे में कहा, ‘‘हम ऐसा प्रधानमंत्री चाहते थे…
मुख्यमंत्री फडणवीस ने साध्वी प्रज्ञा को दी नसीहत, करकरे पर ऐसा बयान से बचे
मुख्यमंत्री फडणवीस ने साध्वी प्रज्ञा को दी नसीहत, करकरे पर ऐसा बयान से बचे मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा उम्मीदवार और मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एटीएस के प्रमुख रहे दिवंगत हेमंत करकरे पर विवादित बयान नहीं देना चाहिए था। प्रज्ञा इस बयान को लेकर विवादों में हैं कि करकरे की मुंबई हमले के दौरान इसलिए मृत्यु हुई क्योंकि उन्होंने मालेगांव विस्फोट मामले की जांच के दौरान उन्हें ‘यातनाएं’ दिये जाने के लिए उन्हें (करकरे) श्राप दिया था। इस…
हावड़ा- नई दिल्ली कानपुर पूर्वा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 15 लोग घायल
हावड़ा- नई दिल्ली कानपुर पूर्वा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 15 लोग घायल कानपुर। यूपी के कानपुर के रूमा में शुक्रवार देर रात बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। रात तकरीबन 12.51 बजे हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। इस दौरान 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें 4 डिब्बे पलट गए। एसी कोच बी-3 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कोचों में सवार यात्री अचानक हुए हादसे से सकते में आ गए। हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है। लगभग 100 लोग…
