अब बिगड़े उमा भारती के बोल, चोर की पत्नी कहलाएगी चोर दुर्ग। नेताओं का विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रचार में पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिसके पति पर चोरी का आरोप हो तो उसको लोग किस नज़रिए से देखेंगे. चोर की पत्नी तो चोर ही कहलाएगी. प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने या राजनीति में आने पर भाजपा को कोई असर नहीं पड़ेगा. उमा भारती ने आजम खान को भी आड़े हाथों…
दिन: 16 अप्रैल 2019
इनामी जनमिलिशिया कमांडर गिरफ्तार
इनामी जनमिलिशिया कमांडर गिरफ्तार दन्तेवाड़ा। एसआईबी और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने एक लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बारसूर पुलिस और एसआईबी की संयुक्त टीम ने आज बारसूर इलाके के ठोठापारा में घेराबंदी कर 1 लाख के इनामी नक्सली रैनू भास्कर जनमिलिशिया कमांडर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार रैनू भास्कर लम्बे समय से नक्सलियों के संगठन में शामिल होकर हिंसक वारदातों को अंजाम देता रहा है। रैनू भास्कर पर तोड़मा निवासी मनकू को नक्सली साथियों के…
गरीबों के हित में काम कर रही केंद्र सरकार को समर्थन-आठवले
गरीबों के हित में काम कर रही केंद्र सरकार को समर्थन-आठवले रायपु। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को यहां कहा कि केंद्र की सरकार देश के गरीबों-दलितों के हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी यहां भाजपा को अपना समर्थन देगी। आठवले ने मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्र की सरकार देश के गरीब दलितों के हितों में काम कर रही है। सरकार दलितों को लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
सामान्य प्रेक्षक ने सक्ती के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया
सामान्य प्रेक्षक ने सक्ती के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन के लिए सक्ती के नंदेलीभांठा स्थित स्ट्रांग रूम का जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण ने निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने मतदान सामाग्री के वितरण एवं वापसी के लिए तैयार किये जा रहे बेरिकेटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों ने जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान सामाग्री वितरण एवं वापसी के लिए दो स्थानों पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की…
राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त लिपिक निलंबित
राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त लिपिक निलंबित जांजगीर-चांपा। तहसील कार्यालय डभरा में प्राप्त शिकायत के आधार पर वहां पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्री शिवसिंह को नागरिकों एवं अधिवक्ताओं से दुव्र्यवहार करने एवं राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त होने पर निर्वाचन शिकायत प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी श्री इन्द्रजीत बर्मन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री बर्मन के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार डभरा तहसील कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 श्री सिंह के दुव्र्यवहार एवं राजनैतिक गतिविधियों से लिप्त होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच पर शिकायत सही पायी गई। उक्त…
वाहनों की सघन जांच जारी
वाहनों की सघन जांच जारी जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में 16 स्थैतिक निगरानी दल और 18 उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिले के बलौदा, अकलतरा, जांजगीर, चांपा, सक्ती, डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर, पामगढ़, हसौद, बिर्रा, पंतोरा, शिवरीनारायण और चन्द्रपुर क्षेत्र में जिले के सीमावर्ती स्थानों में स्थैतिक निगरानी दल को तैनात है। स्थैतिक निगरानी दल द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
कलेक्टर ने की लोकसभा निर्वाचन तैयारी की समीक्षा
कलेक्टर ने की लोकसभा निर्वाचन तैयारी की समीक्षा मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पुलिस अधीक्षक श्री सीडी टंडन के साथ आज मंगलवार को चातरखार स्थित शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय परिसर में निर्वाचन कार्य से जुड़े नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा निर्वाचन 2019 तैयारी की समीक्षा की। उन्होने सी टाप एप, सी विजिल, माकपोल, टाकिंग, मतदान सामाग्री वितरण एवं वापसी एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल की तैनाती के संबंध में नोडल अधिकारियों से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। लोकसभा…
सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया गया प्रशिक्षण
सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया गया प्रशिक्षण मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र 05 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री एम.के. पाण्डूरंग ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष मुंगेली में आयोजित माइक्रो ऑब्जर्वरों की प्रशिक्षण में मार्गदर्शन किया। उन्होने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2019 में माइक्रो ऑब्जर्वरों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का प्रेक्षक स्वयं बैठकर अवलोकन किया। सामान्य प्रेक्षक द्वारा माइक्रो ऑब्जर्वरों को उनके दायित्वों, कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी…
राजनीतिक दलों की उपस्थिति में कमीशनिंग कार्य किया गया
राजनीतिक दलों की उपस्थिति में कमीशनिंग कार्य किया गया मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत आज मंगलवार को ग्राम चातरखार स्थित शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अधिकारियों द्वारा ईव्हीएम, बीयू, सीयू का कमीशनिंग कार्य किया गया। लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत विधानसभा मुंगेली और लोरमी के लिए ईव्हीएम मशीन में मतपत्र जमाने का काम किया गया। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 25 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। इसलिए दो बीयू की आवश्यकता…
संगवारी एवं दिव्यांग बूथ केंद्र के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
संगवारी एवं दिव्यांग बूथ केंद्र के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में संगवारी एवं दिव्यांग बूथ केंद्र के अधिकारियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने दिव्यांग बूथ केंद्र में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के कार्य एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
