गुम बालिका को तत्काल परिवार तक पहुंचाया गया

गुम बालिका को तत्काल परिवार तक पहुंचाया गया रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश के सभी पुलिस थाने सी.सी.टी.एन.एस. (क्राईम एडं क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) योजना के माध्यम से जोड़े जा चुके हैं। इस योजना के अन्तर्गत पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को कम्प्यूटर नेटवर्क के माध्यम से प्रविष्टि की जाती है। पुलिस द्वारा इस योजना का सफल क्रियान्वय करते हुए एक गुम मासूम बच्ची को उसके परिवार तक तत्काल पहुंचाया जा सका, 7.04.2019 को उरला पुलिस थाना क्षेत्र में तैनात 112 की टीम के आरक्षक…

अधिकारी हर माह वनांचल क्षेत्र का करें भ्रमण

अधिकारी हर माह वनांचल क्षेत्र का करें भ्रमण मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर माह वनांचल क्षेत्र का भ्रमण करना सुनिश्चित करें। उन्होने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं उप यंत्रियों को निर्देशित किया कि मांग के अनुरूप ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही करें। गर्मी के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिये गये।…

राजनीति दल को भी करनी होगी अभ्यर्थी के आपराधिक रिकार्ड की घोषणा

राजनीति दल को भी करनी होगी अभ्यर्थी के आपराधिक रिकार्ड की घोषणा मुंगेली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने कहा है कि राजनीतिक दलों को अपने अभ्यर्थियों के आपराधिक रिकार्ड की घोषणा मीडिया तथा अपनी आधिकारिक वेबसाइट में करनी होगी। श्री साहू अपने कार्यालय में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी को दैनिक लेखा रजिस्टर संधारित करना होगा। यह लेखा संधारण नामांकन के दिन से निर्वाचन परिणाम की घोषणा तक किया जाएगा। सीईओ श्री साहू ने लोकसभा निर्वाचन के…

शिविर में 124 मरीजों की जांच की गई

शिविर में 124 मरीजों की जांच की गई मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के कुशल मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी आगरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके भुआर्य के निर्देशानुसार गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. शिवपाल सिंह सिदार के देखरेख में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय…

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत मिलेगी निजी विशेषज्ञों की सेवाएं

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत मिलेगी निजी विशेषज्ञों की सेवाएं मुंगेली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह के 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की जाती है। जिसमें शासकीय एवं निजी चिकित्सक इन स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी सेवाएं देते है। मुंगेली जिले से निजी चिकित्सक डॉ. सुषमा अग्रवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेतगंगा, डॉ. अल्का मिंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खपरीकला, डॉ. कुसुम मसीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव, डॉ. वंदना अल्काना सामुदायिक…

घरौंदा केन्द्र संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

घरौंदा केन्द्र संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा मुंगेली जिले में घरौंदा केन्द्र योजना का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्थाएं, नगरीय निकाय, राज्य शासन द्वारा स्वायत्तशासी/अधीनस्थ निकाय के रूप में गठित संस्थाएं और संगठन एवं शासकीय मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्थान, दानार्थ अस्पताल/नर्सिंग होम, नेहरू युवा केन्द्र इस योजना के क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा अधिकृत है। ऐसे इच्छुक संस्थाओं से घरौंदा केन्द्र संचालन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। घरौंदा केन्द्र…

जिंदा जलाकर हत्या के मामले में ससुराल वालों को आजीवन कारावास

जिंदा जलाकर हत्या के मामले में ससुराल वालों को आजीवन कारावास मुंगेली। अपर सत्र न्यायाधीश मुंगेली श्रीमती नीलिमा सिंह बघेल ने आरोपीगण सत्यप्रकाश टंडन, चंद्रप्रकाश टंडन, राजकुमारी टंडन एवं भानू टंडन द्वारा मृतिका को जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने के लिये सभी अभियुक्तगणों को आजीवन कारावास एवं पांच-पांच सौ रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। थाना फास्टरपुर के एक वर्ष पूर्व के इस मामले में आरोपी सत्यप्रकाश टंडन, जो कि मृतिका का पति था एवं उसके माता-पिता एवं भाई द्वारा घटना 22 दिसम्बर 2017 को स्वयं के घर के आंगन, ग्राम…

कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली

कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने निर्वाचन प्रेक्षक (सामान्य) श्री विरेन्द्र भूषण की उपस्थिति में आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन हेतु लागू आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी दल या अभ्यर्थी को विभिन्न जातियों और धार्मिक या…

अपर कलेक्टर ने ली मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक

अपर कलेक्टर ने ली मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ की निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री ए के घृतलहरे ने आज अपने चेम्बर स्थित सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के कार्यो के बारे में जानकारी दी। बैठक में उन्होने कहा कि इलेक्ट्रानिक एवं पिं्रट मीडिया की मानिटरिंग के लिए 5 सब कमिटियां गठित की गई है। इन कमिटियो द्वारा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित समाचारों एवं विज्ञापनों पर नजर रखी जा रही…

भरोसे का संकल्प पत्र है भाजपा का

भरोसे का संकल्प पत्र है भाजपा का रायपुर। प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन स्पष्ट दिखाई पड़ता है। उनकी सोच है कि भारत को 2025 तक 5 लाख करोड़ डालर व 2032 तक 10 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का निर्माण करना यह बहुत ही सकारात्मक सोच है। यह भारत को विश्व में सम्मान दिलवाएगा साथ ही आने वाली पीढ़ी के लिए करोड़ों रोजगार का सृजन करेगा जो आज युवाओं की सबसे बड़ी मांग है। भारत 65 प्रतिशत आबादी वाला युवा देश है…