25 अभ्यर्थियों का नामांकन मान्य दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत दुर्ग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 27 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। नामांकन पत्र की संवीक्षा में 2 अभ्यर्थियों का नामांकन अस्वीकृत हुआ है। 25 अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र मान्य पाया गया है। जिन अभ्यर्थियों का नामंाकन पत्र अस्वीकृत हुआ है, इनमें बहुजन समाज पार्टी के श्री दीपक कुमार चन्द्राकर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के श्री मनरहण सिंह ठाकुर का नामांकन अस्वीकृत हुआ है। इसके साथ ही सर्वधर्म पार्टी के श्री हैदर भाटी द्वारा भरा गया द्वितीय…
दिन: 5 अप्रैल 2019
संवीक्षा उपरांत 18 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाये गये
संवीक्षा उपरांत 18 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाये गये कोरबा। लोकसभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत संसदीय क्षेत्र कोरबां हेतु भरे गये नामांकन की आज संवीक्षा की गई। संवीक्षा में कुल 18 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाये गये हैं। तथा दो अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र में त्रुटि होने के कारण अस्वीकृत किये गये हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में कोरबा संसदीय क्षेत्र हेतु कुल 20 अभ्यर्थियों द्वारा 38 नामांकन फार्म प्रस्तुत किये गये थे। जिनमें से चार नामांकन फार्म अविधिमान्य हुए हैं। जिनके नामांकन विधिमान्य पाए गये हैं उन प्रत्याशियों…
बिलासपुर हाईकोर्ट में ई गेट पास की सुविधा से मिलेगी लंबी कतार से मुक्ति
बिलासपुर हाईकोर्ट में ई गेट पास की सुविधा से मिलेगी लंबी कतार से मुक्ति बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट में अब ई गेट पास के माध्यम से एंट्री शुरु हो गयी है। हाईकोर्ट भवन में अंदर जाने के लिये अब घर बैठे ही ई गेट पास तैयार किया जा सकेगा। इस सुविधा से हाईकोर्ट में लंबी कतार से पक्षकारों एवं अन्य आगंतुकों को राहत मिल पाएगी। अब तक हाईकोर्ट भवन में अंदर जाने के लिये गेट पर सुरक्षाकर्मी मैन्युल गेट पास जारी करते थे। जिसके लिये बहुत लंबी लाईन लगती थी। लेकिन…
अतिसंवेदनशील 59 मतदान केंद्रों को शिफ्टिंग करने की मिली अनुमति
अतिसंवेदनशील 59 मतदान केंद्रों को शिफ्टिंग करने की मिली अनुमति दंतेवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के तहत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 10 बस्तर में समाहित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88 दन्तेवाड़ा के अंतर्गत अतिसंवेदनशील 59 मतदान केंद्रों को विस्थापित (शिफ्टिंग) किये जाने की अनुमति दी गयी है। जिसके तहत हांदावाड़ा मतदान केंद्र क्रमांक 1 को प्राथमिक शाला मुचनार कक्ष क्रमांक 1, हितावाड़ा मतदान केंद्र क्रमांक 2 को प्राथमिक शाला मुचनार कक्ष क्रमांक 2, काउरगांव मतदान केंद्र क्रमांक 3 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदनार कक्ष क्रमांक 1, चेरपाल…
सभी 18 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य
सभी 18 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए 18 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन फार्म जमा किया था। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन फार्म 28 मार्च से 4 अपै्रल तक प्राप्त किया गया। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की उपस्थिति में प्राप्त नामांकन पत्रों की आज संवीक्षा की गई। सभी 18 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाये गये। आयोग के निर्देशानुसार आगामी 8 अपै्रल तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 18 अभ्यर्थियों ने…
प्रभात खलखो का नामांकन पत्र निरस्त
प्रभात खलखो का नामांकन पत्र निरस्त अम्बिकापुर। लोकसभा निर्वाचन-2019 हेतु सरगुजा संसदीय क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सारांश मित्तर द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। संवीक्षा के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी श्री प्रभात खलखो का नामांकन पत्र अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिया। संवीक्षा के दौरान 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। इन प्रत्याशियों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री खेलसाय सिंह, भारतीय जनता पार्टी की रेणुका सिंह, बहुजन समाज पार्टी की श्रीमती माया…
कलेक्टर ने प्राप्त की मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी
कलेक्टर ने प्राप्त की मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ ने जिला कलेक्टोरेट कार्यालय स्थित अपने कक्ष में लोकसभा निर्वाचन के संबंध में नियुक्त नोडल अधिकारियों और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के संबंध में स्थापित मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और उन्होंने मूलभूत सुविधाविहीन मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर…
कलेक्टर ने किया सुराजी गांव योजना के गौठान निर्माण कार्यो का निरीक्षण
कलेक्टर ने किया सुराजी गांव योजना के गौठान निर्माण कार्यो का निरीक्षण मुंगेली। कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र सर्वेश्वर भूरे एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर ने जिले के विकासखण्ड मुंगेली के विभिन्न ग्राम पंचायतों कंतेली, हरदीडीह, बोधापारा, छटन, पण्डोतरा एवं सिंगारपुर का सघन भ्रमण कर सुराजी गांव योजना के अंतर्गत गौठान निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होने सुराजी गांव योजना के क्रियान्वयन के संबंध में सरपंच, सचिव एवं गौठान समिति के सदस्यों से चर्चा की। उन्होने सरपंच सचिवों को निर्देशित किया कि नरवा, गरूवा, घुरूवा योजना का…
सतनाम भवन मुंगेली में मितानिनों ने ईव्हीएम एवं वीवीपैट को परखा
सतनाम भवन मुंगेली में मितानिनों ने ईव्हीएम एवं वीवीपैट को परखा मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत जिले में ईव्हीएम और वीवीपैट मशीन की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वीवीपैट मशीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज मास्टर ट्रेनर्स श्री व्हीपी सिंह और श्री अशोक कश्यप ने मुंगेली विकासखण्ड के समस्त मितानिनों को सतनाम भवन मुंगेली में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर जानकारी दी। मितानिनों ने वीवीपैट को परखा तथा मतदान हेतु संकल्प लिया। मास्टर ट्रेनर्स…
कलेक्टोरेट परिसर मुंगेली में ईव्हीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन जारी
कलेक्टोरेट परिसर मुंगेली में ईव्हीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन जारी मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर मुख्य द्वार में आमजनों को ईव्हीएम एवं वीवीपैट की जानकारी देने हेतु लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। अब तक सैकड़ों लोगों ने मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की है। आज शुक्रवार को मास्टर ट्रेनर्स श्री अरविंद पाण्डेय और श्री उमर कुरैशी ने कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार में आगंतुकों को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी दी। मतदाताओं ने ईव्हीएम मशीन पर बटन दबाकर मतदान करना सीखा।
