विज्ञापन को मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का प्रमाणीकरण अनिवार्य

विज्ञापन को मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का प्रमाणीकरण अनिवार्य सुकमा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत् किसी भी राजनीतिक दल के व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया में विज्ञापन प्रसारित करने से पूर्व जिले में गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का प्रमाणन अनिवार्य है। इसी तरह से प्रिंट मीडिया में भी विज्ञापन प्रकाशन मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व के विज्ञापन प्रकाशन हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार निर्धारित समयावधि में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का प्रमाणन अनिवार्य है।…

राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल

राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल को जिला कोरिया (बैकुंठपुर) से रायपुर कलेक्टोरेट में पदस्थ करते हुए उन्हें सहायक निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वही अपर कलेक्टर श्री एन.आर. साहू को अपर कलेक्टर रायपुर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में…

पौन करोड़ रूपए की अवैध धनराशि और समान आयोग ने किया जब्त

पौन करोड़ रूपए की अवैध धनराशि और समान आयोग ने किया जब्त रायपुर। निर्वाचन आयोग की सख्त निगरानी लगातार पूरे प्रदेश में चल रही है। लोकसभा निर्वाचन के दौरान निगरानी दलों द्वारा प्रदेश में अब तक 77 लाख रूपए 06 हजार 111 रूपए नकद, वस्तुओं तथा अन्य द्रव्यों को जब्त किया गया है। निगरानी दल धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है। निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्वाचन को सुनिश्चित करने के लिए नकदी तथा अन्य वस्तुओं के अवैध वितरण को कठोरता से प्रतिबंधित किया जा…

ईडी ने सोमनी क्षेत्र के कनेक्शनों का किया अवलोकन

ईडी ने सोमनी क्षेत्र के कनेक्शनों का किया अवलोकन राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने सोमनी वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धीरी, सांकरा एवं टेडेसरा में प्रदाय किए जा रहे विद्युत व्यवस्था का अवलोकन किया। ईडी श्री पटेल ने इन ग्रामों के विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों, विद्यमान वितरण ट्रांसफार्मरों में विद्युत लोड तथा कृषक उपभोक्ताओं के कृषि पंपो के लिए प्रदाय की जा रही विद्युत आपूर्ति के परिप्रेक्ष्य में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान जीर्ण-शीर्ण पोलों को बदलने…

भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को लंदन कोर्ट का जमानत देने से इंकार, रहेगा जेल में ही

भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को लंदन कोर्ट का जमानत देने से इंकार, रहेगा जेल में ही नई दिल्ली। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को दूसरी बार भी लंदन के वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत से जमानत नहीं मिली, इसका मतलब ये है कि उसे फिलहाल जेल में ही रहना होगा। अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी, जिसमें वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होगा। नीरव मोदी को जमानत देने से इंकार करते हुए शुक्रवार को ब्रिटेन की अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘यह मानने के पर्याप्त साक्ष्य हैं…

मां में से ममता चली गई, माटी घुसपैठियों को दे दी और मानुष को हिंसा से तृप्त कर मौत के घाट उतारने का काम तृणमूल ने किया है: अमित शाह

मां में से ममता चली गई, माटी घुसपैठियों को दे दी और मानुष को हिंसा से तृप्त कर मौत के घाट उतारने का काम तृणमूल ने किया है: अमित शाह अलीपुरदौर (पश्चिम बंगाल)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी केन्द्र में सत्ता में आने पर घुसपैठियों को ‘बाहर निकालने’ के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करेगी। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हिन्दू शरणार्थियों को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। शाह ने कहा, ‘‘हम बंगाल में एनआरसी भी लाएंगे और सभी घुसपैठियों…

अरुण जेटली का महागठबंधन पर कटाक्ष, बताया ‘राजनीतिक सर्कस’

अरुण जेटली का महागठबंधन पर कटाक्ष, बताया ‘राजनीतिक सर्कस’ नई दिल्ली। विपक्षी दलों के महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि ‘महागठबंधन’ में ‘कोई बंधन नहीं’ है और यह राजनीतिक सर्कस है।दरअसल, भाजपा का पारंपरिक रूप से विरोध करने वाले दलों सहित कई राजनीतिक पार्टियां 11 अप्रैल से शुरू हो रहे आम चुनावों में राजग के खिलाफ एकसाथ आ गई हैं। जेटली ने ब्लॉग पर लिखा कि बीते कई महीनों से भारत ‘महागठबंधन’ की बातों से ‘‘ऊब’’ चुका है। उन्होंने कहा कि इसके…

पकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर कमेटी में खालिस्तानी अलगाववादियों को किया शामिल भड़का भारत, अपनाया कड़ा रुख

पकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर कमेटी में खालिस्तानी अलगाववादियों को किया शामिल भड़का भारत, अपनाया कड़ा रुख नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान द्वारा बनाई गई कमेटी में कई खालिस्तानी अलगाववादियों को शामिल किए जाने को लेकर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। भारत ने इसे लेकर पाकिस्तान से स्पष्टीकरण मांगा है और दो टूक कहा है कि जबतक पड़ोसी देश जवाब नहीं देता, तबतक करतारपुर कॉरिडोर को लेकर दोनों देशों के बीच अगले चरण की बातचीत नहीं होगी। इस कॉरिडर के आड में कहीं पाकिस्तान खालिस्तान खेल खेलना ना…

संभाग आयुक्त ने किया निर्वाचन कार्य के लिए स्थापित कक्षों का निरीक्षण

संभाग आयुक्त ने किया निर्वाचन कार्य के लिए स्थापित कक्षों का निरीक्षण गरियाबंद। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत रायपुर संभाग के कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने आज निर्वाचन कार्य हेतु कलेक्टोरेट में स्थापित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी, निर्वाचन शिकायत, सुविधा, व्यय अनुवीक्षण, डाक मतपत्र के लिए स्थापित कक्षों का जायजा लेते हुए वहां के प्रभारी अधिकारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने भू-अभिलेख शाखा और कलेक्टर न्यायालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण की कड़ी में संभाग आयुक्त श्री चुरेन्द्र ने अनुवीभागीय अधिकारी राजस्व…

जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण गरियाबंद। कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने आज जिला चिकित्सालय गरियाबंद का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों का हाल जाना और सिविल सर्जन डॉ यदु को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्याम धावड़े भी साथ मौजूद थे। कमिश्नर ने अस्तपाल के पुरूष और महिला वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों के वार्डो में अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही…