फेसबुक लाइव के जरिए डॉ. रमन जनता से सीधे हुए तलब

फेसबुक लाइव के जरिए डॉ. रमन जनता से सीधे हुए तलब रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज फेसबुक पर लाइव होकर जनता से सीधे संपर्क साधने की कोशिश की है. डॉ. रमन ने जनता के हर प्रश्नों के जवाब दिए. बिना झिझक लोगों ने डॉ. रमन की कार्यशैली और विधानसभा चुनाव में मिली हार पर खुलकर चर्चा की. फेसबुक पर लोगों ने तरह-तरह के कमेन्ट्स किए हैं. फेसबुक पर 64 सौ लोग इस लाइव प्रोग्रम से जुड़े. डॉ. रमन सिंह 21 मिनट 57 सेकेंड तक फेसबुक पर लाइव…

नितिन भंसाली कांग्रेस में शामिल

नितिन भंसाली कांग्रेस में शामिल रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के पूर्व प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर कांग्रेस में प्रवेश कराया। नितिन भंसाली ने जेसीसीजे से इस्तीफा दे दिया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ऑटो-बाइक भिड़ंत, बाइक सवार मृत

ऑटो-बाइक भिड़ंत, बाइक सवार मृत महासमुंद। शनिवार सुबह बेमचा मोड़ में एक आटो और बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौत हो गई वहीं आटो चालक घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। जानकारी के मुताबिक आटो क्रमांक सीजी 06 जीएच 4289 बेमचा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक क्रमांक सीजी 06 जीसी 2878 में सवार चपरीद थाना आरंग निवासी जयपाल निषाद पिता शिवप्रसाद (22) बेमचा की ओर से आ रहा था इसी दौरान चोपड़ा राइस मिल के…

तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार को मारी ठोकर

तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार को मारी ठोकर रायपुर। तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर खड़ी कार को ठोकर मार दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया। प्रार्थिया ने घटना की रिपोर्ट पण्डरी थाने में दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार सडढ् विधानसभा रायपुर निवासी सुरेन्द्र श्रीवास्तव 39 वर्ष पिता महेश श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लोधीपारा चौक के पास कार क्रमांक सीजी 04 एलवाय 3977 का चालक ने कार को तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर अंनियत्रित होकर प्रार्थी का खड़ी कार को ठोकर मार दिया। जिसके चलते…

इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार सुकमा। पुलिस बल की ओर से चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने एक ईनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली महिला का नाम मड़कामी लक्ष्मी है। पुलिस ने उसके पास से 12 बोर का देशी कट्टा, 10 नग जिंदा राऊंड, लेदर मैगजीन पोच, नक्सली साहित्य, कॉपी व अन्य सामान बरामद किया है। बताया जाता है कि मड़कामी लक्ष्मी के ऊपर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

रमन के बयान पर सिंहदेव का पलटवार

रमन के बयान पर सिंहदेव का पलटवार अंबिकापुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने पूर्व मुख्यमंत्री के दिए गए बयान पर जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का इस तरीके का बयान ना सिर्फ दुर्भाग्य जनक है बल्कि यदि पूर्व मुख्यमंत्री जानकारी के बाद भी मामले को केंद्र सरकार के संज्ञान में नहीं लाते या इसे लेकर कोई एफ आई आर दर्ज नहीं करते तो उनकी भूमिका भी सह आरोपी के…

सीए आत्महत्या मामले में अवधेश व उसकी पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज

सीए आत्महत्या मामले में अवधेश व उसकी पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज रायपुर। सीए विनीत पटेल के आत्महत्या करने के मामले में शनिवार को राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने अवधेश दुबे और उसकी पत्नी सुनिता दुबे के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। अवधेश दुबे ने ही विनीत पटेल को अपना पिस्टल दिया था। जिससे उसने उक्त पिस्टल का उपयोग कर आत्महत्या कर ली थी। यह पिस्टल की लाइसेंस अवधेश की पत्नी सुनिता दुबे के नाम पर है। जिससे राजेन्द्र नगर पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

टाटीबंध चौराहा में फिर हादसा,महिला की मौत

टाटीबंध चौराहा में फिर हादसा,महिला की मौत रायपुर। टाटीबंध चौराहा में एक स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया. महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. टाटीबंध चौराहा लगातार जानलेवा साबित हो रहा है. टाटीबंध चौराहे में अब तक दर्जनभर से अधिक मौतें हो चुकी है.टाटीबंध रहवासियों का कहना है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अब तक यहाँ कोई उपाय नहीं किये हैं. स्कूटी सवार महिला टाटीबंध टर्निंग पर पहुंची ही थी कि एक ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया. महिला…

भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस विधायक के पांव छूकर मांगा जीत का आशीर्वाद

भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस विधायक के पांव छूकर मांगा जीत का आशीर्वाद अंबिकापुर। सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज के पांव छूकर जीत का आशीर्वाद मांगा. दरअसल भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह और चिंतामणि महाराज की नामांकन खरीदने और जमा करने के दौरान मुलाकात हो गई.रेणुका सिंह की नजर जैसी ही चिंतामणि महाराज की ओर गई उन्होंने तत्काल पांव छूकर आशीर्वाद मांग ली. इस समय स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, शिक्षामंत्री प्रेम साय और कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

रायगढ़ प्रत्याशी के प्रस्तावक बने सीएम बघेल

रायगढ़ प्रत्याशी के प्रस्तावक बने सीएम बघेल रायगढ़। शनिवार को सीएम भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। वे लालजीत सिंह राठिया के नामांकन के दौरान उनके प्रस्तावक बने। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि वे लालजीत सिंह राठिया का आज नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। कांग्रेस को लेकर पूरे प्रदेश में लोगों में बहुत उत्साह और जोश है। उन्होने कहा कि 20 साल से जो केंद्र में मंत्री थे और यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे थे भाजपा ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया और…