बाल भिक्षावृत्ति व नशावृत्ति के रोकथाम हेतु चलाया गया विशेष अभियान मुंगेली। जिला स्तरीय टॉस्ट फोर्स एवं जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में दिये गये निर्देशों के परिपालन में सेतगंगा और लोरमी में आयोजित मेला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में बालश्रम भिक्षावृत्ति एवं बाल नशावृत्ति के प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस विभाग, नगर पंचायत लोरमी के सहयोग से जिला बाल संरक्षण इकाई मुंगेली के संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को बाल संरक्षण संबंधी कानून, बाल अधिकार, बाल विवाह, किशोर न्याय…
महीना: मार्च 2019
फरवरी में अवैध शराब के 988 प्रकरण दर्ज
फरवरी में अवैध शराब के 988 प्रकरण दर्ज रायपुर। राज्य में शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान विभाग द्वारा विगत माह फरवरी 2019 में अवैध शराब के 988 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। यह जानकारी यहां आबकारी आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह की अध्यक्षता में मंत्रालय(महानदी भवन) में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में बताया गया कि इन प्रकरणों में 1159 लीटर मदिरा जप्त की…
मतदान कर्मियों के लिए ईव्हीएम मशीन का हेंण्ड्स ऑन ट्रेनिंग अनिवार्य
मतदान कर्मियों के लिए ईव्हीएम मशीन का हेंण्ड्स ऑन ट्रेनिंग अनिवार्य जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त किये गये पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक-1 का प्रशिक्षण आज विभिन्न तहसीलों में प्रारंभ कर दिया गया है। यह प्रशिक्षण 50-50 के समूह में 16, 18 व 19 मार्च को भी आयोजित होगा। सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट का हैंण्ड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी जा रही है। सभी प्रशिक्षण केन्द्रों के लिए मास्टर ट्रेनर्स की ड्यूटी लगायी गई है। सभी…
आचार संहिता के पालन हेतु फ्लाईंग स्कवायड दल गठित
आचार संहिता के पालन हेतु फ्लाईंग स्कवायड दल गठित अम्बिकापुर। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान आचार संहिता के पालन कराने हेतु फ्लाईंग स्कवायड दल के लिए प्राधिकृत अधिकारी, विशेष कार्यपालिक दण्डाधिकारियों के सहायक हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यस्थ किया गया है। कलेक्टर ने कर्तव्यस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशानुसार जारी आदेशानुसार विधानसभा क्षेत्र-9 लुण्ड्रा के लिए धौरपुर थाना में लुण्ड्रा के नायब तहसीलदार श्री मनीष सूर्यवंशी एवं छत्तीसगढ़ रोड डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, लोक निर्माण विभाग अम्बिकापुर के द्वितीय श्रेणी सहायक परियोजना अधिकारी श्री…
राज्य ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी संशोधित
राज्य ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी संशोधित अम्बिकापुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव आयोजित होंगे। जिसके कारण छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2019 की समय-सारणी में 9, 10, 11, 12, 15 एवं 16 अप्रैल 2019 को आयोजित होने वाली परीक्षा तिथि को संशोधित किया गया है। संशोधित समय-सारणी कार्यालय की वेबसाईट सीईएसओएस.सीओ.इन पर उपलब्ध है। परीक्षा का समय प्रातः 8 बजे से पूर्वान्ह 11: 30 बजे तक निर्धारित है। राज्य ओपन हाई स्कूल परीक्षा 2019…
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के कमीशनिंग एवं सिलिंग कार्य हेतु अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के कमीशनिंग एवं सिलिंग कार्य हेतु अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त कांकेर। लोकसभा निर्वाचन के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कमीशनिंग एवं सिलिंग कार्य हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.एल. चौहान द्वारा विधानसभावार दल का गठन करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा 79-अंतागढ़ के दल क्रमांक 01 के लिए उप अभियंता लोक निर्माण विभाग एस.के. मरकाम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगवाल के प्रभारी प्राचार्य टिकेश सिंह ठाकुर, नरहरपुर के संकुल समन्वयक मनोहर सलाम एवं मलेरिया विभाग के भृत्य कौशल कुमार हिचामी की ड्यूटी लगाई गई…
प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन
प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन अम्बिकापुर। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा सरगुजा जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार जिला पंचायत सरगुजा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गाधी को जिला योजना एवं साख्यिकी शाखा, मुख्यमंत्री घोषणा, समस्त प्रकार के आधार, मोबाइल सीडिंग, रूपे कार्ड, बीमा योजना, सौर सुजला योजना, एल.ई.डी. बल्ब वितरण तथा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य कार्यो का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर…
पटवारी परीक्षा के लिए जोन प्रभारी नियुक्त
शराब दुकाने दोपहर 12 बजे खुलेंगे और रात्रि 9 बजे होंगे बंद
शराब दुकाने दोपहर 12 बजे खुलेंगे और रात्रि 9 बजे होंगे बंद जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित समस्त देशी विदेशी मदिरा की दुकाने खुलने एवं बंद करने के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित समय के अनुसार समस्त देशी विदेशी मदिरा की दुकाने दोपहर 12 बजे खुलेगी और रात्रि 9 बजे बंद हो जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने अपने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी तहसीलदार…
व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है बोर्ड की परीक्षाएं
व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है बोर्ड की परीक्षाएं जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10 वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में पुख्ता इंतजाम किया है। कलेक्टर द्वारा किये गये पुख्ता इंतजाम के तहत परीक्षा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों और प्रभारी अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप आज 15 मार्च को विभिन्न केन्द्रों में आयोजित कक्षा…
