विभिन्न मुख्य मार्गो में सघन फॉगिंग अभियान चला

विभिन्न मुख्य मार्गो में सघन फॉगिंग अभियान चला रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री शिव अनंत तायल के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जोनो के स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रों की सहायता से राजधानीवासियों को मच्छरों से राहत दिलवाने सघनता के साथ एंटी लार्वा एवं फॉगिंग अभियान तेजी से विभिन्न वार्डो में प्रतिदिन नियमित चलाया जा रहा है। इसके तहत निगम स्वास्थ्य विभाग ने निगम क्षेत्र में जोन 1 व 3 के खमतराई, भनपुरी, आनंद नगर सहित विभिन्न मार्गो में मच्छर उन्मूलन हेतु फागिंग अभियान…

17 परीक्षा केन्द्र में हाई स्कूल की परीक्षा प्रारंभ

17 परीक्षा केन्द्र में हाई स्कूल की परीक्षा प्रारंभ जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आज हाई स्कूल की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 25 मार्च से प्रारंभ होगी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में इन परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 17 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को उड़नदस्ता प्रभारी बनाया गया है। सभी केन्द्रों के लिए एक-एक पर्यवेक्षक भी नियुक्त किये गये हैं। अपर कलेक्टर श्री ए.के. घृतलहरे ने जिला शिक्षा अधिकारी, पर्यवेक्षकों और विकासखण्ड…

बीड़ी पीने से मना किया तो झोपड़ी में लगा दी आग,आरोपी गिरफ्तार

बीड़ी पीने से मना किया तो झोपड़ी में लगा दी आग,आरोपी गिरफ्तार रायपुर। शहर के टिकरापारा सिद्धार्थ चौक के समीप स्थित स्वीपर कॉलोनी में कुछ दिनों पहले एक झोपड़ी में आग से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में पुलिस ने मोहल्ले के दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि बीड़ी पीने से मना करने पर दोनों ने उनकी झोपड़ी में आग लगाई थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ जारी है। कोतवाली पुलिस…

होली की बधाई देने के बहाने देवव्रत, रमन के घर गए

होली की बधाई देने के बहाने देवव्रत, रमन के घर गए रायपुर। होली की बधाई देने के बहाने जनता कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह शुक्रवार को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के घर गए और उनके साथ बंद कमरे में मंत्रणा की। कहा जा रहा है कि भाजपा ने पूर्व मंत्री रजिन्दरपाल सिंह भाटिया का नाम राजनांदगांव सीट से तकरीबन फाइनल माना जा रहा है। ऐसे में डॉ. सिंह की देवव्रत से चर्चा को काफी अहम माना जा रहा है। बताया गया कि खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह ने पूर्व…

जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा 30-31 को

जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा 30-31 को रायपुर। रायपुर जिला बॉडीबिल्डिंग संघ और एचिवर यूनाइटेड हेल्थ क्लब के तत्वावधान में 30 और 31 मार्च को जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग महिला-पुरुष और राज्य स्तरीय दिव्यांग बैंच प्रैस का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग सचिव मानिक ताम्रकार एवं कार्यकारी अध्यक्ष हरिवल्लभ अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शंकर नगर चौक स्थित सिंधू भवन में आयोजित जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग महिला-पुरुष और राज्य स्तरीय दिव्यांग बैंच प्रैस विभिन्न वजन वर्गों के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में…

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कुरीतियों की होली जलाई

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कुरीतियों की होली जलाई रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा बुधवार को हर वर्ष की तरह अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों की होली जलाई गई। महाकोशल कला वीथिका में आयोजित होलिका दहन के अवसर पर अंधविश्वास, टोनही प्रताडऩा,झाडफूंक,बलि प्रथा, जादू-टोना, डायन प्रताडऩा, सती प्रथा, मद्यपान जैसी बुराईयों का प्रतीकात्मक दहन किया गया। इस अवसर पर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. शैलेष जाधव, ज्ञानचंद विश्वकर्मा, मनोज त्रिवेदी, अरूण काठोटे, शंकर सोनकर सहित प्रबुद्धजन की भागीदारी रही।

गृहविज्ञान की परीक्षा में 2304 शामिल

गृहविज्ञान की परीक्षा में 2304 शामिल जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल कक्षा दसवीं की गृहविज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 2304 विद्यार्थी शमिल हुए। इस परीक्षा के लिए 2518 विद्यार्थियों का पंजीयन था। जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड अकलतरा में 35, बलौदा में 174, बम्हनीडीह में 115, नवागढ़ में 523, पामगढ़ में 301, सक्ती में 181, मालखरौदा में 167, डभरा में 697 और जैजैपुर में 111 विद्यार्थी उपस्थित थे। दृष्टि बाधित विद्यार्थियों के लिए विकासखण्ड सक्ती में कक्षा दसवीं की संगीत विषय की…

टिकट मिलते ही मां बम्लेश्वरी की शरण में भोलाराम

टिकट मिलते ही मां बम्लेश्वरी की शरण में भोलाराम राजनांदगांव। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए राजनांदगांव सीट से भोलाराम साहू को टिकट दिया है। जैसे ही कांग्रेस नेता भोलाराम साहू को इसकी जानकारी मिली तो शनिवार सुबह सबसे पहले वे मां बम्लेश्वरी माता के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भोलाराम साहू राजनांदगांव पहुंचे और स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति के लिए विचार-विमर्श किया।

राजनांदगांव में डॉ रमन कोई चुनौती नहीं-भोला

राजनांदगांव में डॉ रमन कोई चुनौती नहीं-भोला डोंगरगढ़। राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए भोलाराम साहू ने कहा है कि डॉ रमन सिंह मेरे लिए कोई चुनौती नहीं हैं। जैसे विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को हराया था, उसी तरह लोकसभा में भी हराएंगे। उन्होंने कहा कि हम 11 की 11 लोकसभा सीट जीतेंगे। शुक्रवार आधी रात कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद भोलाराम साहू ने शनिवार सुबह सबसे पहले मां बमलेश्वरी माता के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।…

सरगुजा से खेलसाय को उतारकर कांग्रेस का नया दांव

सरगुजा से खेलसाय को उतारकर कांग्रेस का नया दांव सरगुजा। लोकसभा में लगातार 3 बार से चुनाव में मिल रही हार को जीत में तब्दील करने के लिए इस बार कांग्रेस ने अलग ही दांव खेला है। कांग्रेस ने खेलसाय सिंह को मैदान में उतारकर सरगुजा संभाग के गोंड समुदाय को साधने की कोशिश की है। सूरजपुर के साथ-साथ सरगुजा संभाग में गोंड समुदाय की बहुलता है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी कमलभान सिंह ने डेढ़ लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। राजनीति के जानकारों का मानना है…