निर्वाचन में संलग्न कर्मी पीबी व ईडीसी से करेंगे मतदान – कलेक्टर जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की उपस्थिति में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में डाकमतपत्र (पोस्टल बैलेट) व निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र (ईडीसी) के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर ने कहा निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट व ईडीसी के माध्यम से मतदान करने की सुविधा होगी। ऐसे निर्वाचन कर्मी जिनका नाम जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में हैं, उन्हें ईडीसी जारी किया जाएगा और…
महीना: मार्च 2019
बेहतरी के लिए बदलाव विषय पर पढ़ी गई कविताएं
बेहतरी के लिए बदलाव विषय पर पढ़ी गई कविताएं रायपुर। नारायणी साहित्य अकादमी एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पुरानी बस्ती स्थित नवीन सरस्वती नगर निगम उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में विगत दिवस बेहतरी के बदलाव विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नारायणी साहित्य आकादमी की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मृणालिका ओझा ने घिसी पिटी मान्यताओं को तजते हुए सकारात्मक ऊर्जा की बात कही। कार्यक्रम में नए पुराने शाप सजे हैं चुनावी बाजार कविता के जरिए कुमार जगदलवी ने राजनीति पर व्यंग्य किया तो संजीव ठाकुर…
कोरबा सिटी सेंटर मॉल में चल रहा था हुक्का बार,पुलिस की दबिश
कोरबा सिटी सेंटर मॉल में चल रहा था हुक्का बार,पुलिस की दबिश कोरबा। कोरबा के प्रतिष्ठित शॉपिंग सेंटर सिटी सेंटर में अवैध तौर पर हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर सिटी सेंटर में दबिश देकर नागपुर के एक संचालक तपन देसाई को हिरासत में लिया है। मौके पर की गई छानबीन से पुलिस को बड़ी मात्रा में नशीले सामान भी हाथ लगे है। जानकारी के मुताबिक मूलत: नागपुर का रहने वाला तपन देसाई कोरबा के ही राज होटल में ठहरा हुआ था।…
रसौटा में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री के विरूद्ध की गई कार्रवाई
रसौटा में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री के विरूद्ध की गई कार्रवाई बलौदाबाजार। लोकसभा निर्वाचन के लिए आचार संहिता लागू होने के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर आबकारी, राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने आज संभागीय उड़नदस्ता टीम के साथ छापामार शैली में दबिश देकर रसौटा गांव में अवैध शराब के एक बड़े काले कारोबार का पर्दाफाश किया। टीम ने आरोपी के यहां से 15 लीटर कच्ची महुआ हाथ भ_ी शराब एवं 7000 किलोग्राम महुआ लाहन सहित पानी टंकी, गैस सिलेण्डर एवं…
स्काईवॉक का थमा काम,हादसे की संभावना
स्काईवॉक का थमा काम,हादसे की संभावना रायपुर। शहर में स्काईवॉक का काम बंद होने के बाद भी सड़क से बांस बल्ली, मलबा आदि नहीं हटाए जा रहे हैं। यहां तक कि पिल्लर के आसपास खोदे गए गड्ढे जस के तस पड़े हैं। कहीं-कहीं पर छड़ आदि भी निकले हुए हैं। ऐसे में स्काईवॉक निर्माण सामाग्री, गड्ढों से हादसों का डर बना हुआ है। लोगों की है कि काम बंद होने पर वहां सड़क से बांस-बल्ली हटाकर सड़कों की मरम्मत करायी जाए, ताकि उन्हें आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। पूर्ववर्ती…
खुदकुशी से पहले सीए ने बनाया था मौका का लाइव वीडियो
खुदकुशी से पहले सीए ने बनाया था मौका का लाइव वीडियो रायपुर। पहले डराने के लिए दोस्त से उसकी बीबी की पिस्टल मांगी और फिर उसी पिस्टल से खुद को गोली दाग ली। रायपुर में चार्टर एकाउंटेंट विनीत की खुदकुशी मामले में अब तक की पड़ताल बेहद चौकाने वाली रही है। खुदकुशी के पहले विनित ने अपना सुसाइड वीडियो भी बनाया था। पुलिस को पड़ताल के दौरान कई पेंच भी नजर आ रहे हैं, जो ना सिर्फ एक एंगल पर जांच के लिए भी पुलिस को इशारा कर रहा है।…
पूर्व भाजपा विधायक दीपक पटेल ने पार्टी छोड़ने के दिये संकेत
पूर्व भाजपा विधायक दीपक पटेल ने पार्टी छोड़ने के दिये संकेत कोरबा। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक दीपक पटेल ने भाजपा छोड़ने के संकेत दे दिये हैं। दीपक पटेल कोरबा से टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज चल रहे हैं। आज कोरबा में मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस बात के संकेत दिये कि वो जल्द ही भाजपा छोड़ने का ऐलान करेंगे। संकेत तो उन्होंने ये भी दे दिया है कि कांग्रेस में जाने से भी उन्हें गुरेज नहीं है। हालांकि सीधे पूछे गये सवाल का उन्होंने…
ट्रक में लगी भीषण आग कि ड्राइवर जिंदा जला
ट्रक में लगी भीषण आग कि ड्राइवर जिंदा जला रायपुर। ट्रक में लगी भीषण आग में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गयी। रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना दुर्ग के कुम्हारी की है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टकराने के बाद ट्रक में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गयी। आग इतनी तेजी से भड़की की ट्रक में बैठे ड्राइवर को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक ये घटना कुम्हारी के नेशनल हाइवे-53 की है।…
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने भरा नामांकन
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने भरा नामांकन जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने अपना नामांकन दाखिल किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा की उपस्थिति में प्रत्याशी दीपक बैज जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अय्याज फकीर भाई तंबोली को दीपक बैज ने प्रकिया के तहत अपना नामांकन फार्म प्रस्तुत किया।
चौकीदार ही चोरों को देश से भगाते हैं – भूपेश
चौकीदार ही चोरों को देश से भगाते हैं – भूपेश जगदलपुर। एक ऐसे चौकीदार हैं, जो चोरों को देश से बाहर भगाते हैं. और दूसरे चौकीदार तड़ीपार है, जिसे गुजरात में घुसने की मनाही थी. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही, उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। बस्तर लोकसभा सीट के कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज के नामांकन दाखिल करने से पहले जगदलपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए बघेल ने…
