संगवारी मतदान दल के अधिकारियों को मार्गदर्शन

संगवारी मतदान दल के अधिकारियों को मार्गदर्शन बालोद। लोकसभा निर्वाचन 2019 को जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शंातिपूर्ण सम्पन्न कराने आज संगवारी मतदान दल का प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू ने संगवारी मतदान दल के अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शंातिपूर्ण निर्वाचन के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण लें। किसी भी कठिनाईयों का निराकरण मास्टर टेऊनर्स द्वारा किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एल. गजपाल और डिप्टी कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी इस अवसर पर…

ऑटोडीलर को आरक्षक ने मारी गोली,मौत

ऑटोडीलर को आरक्षक ने मारी गोली,मौत रायपुर। राजधानी में मंगलवार को दिन दहाड़े एक व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दिए जाने की खबर से सनसनी फैल गई। श्री सांई मोटर्स के संचालक संजय अग्रवाल को आरक्षक ने इसलिए गोली मारी, क्योंकि उन्होंने फोन पर उससे झूठ बोला था। तीन लाख एडवांस लेनेे के बाद भी उसे कार नहीं दे रहे थे, जिससे आरक्षक मुकेश सेन नाराज था। आरक्षक का कहना था कि 3 लाख 70 हजार में पुरानी कार का सौदा हुआ है। सिर्फ 70 हजार रुपये देना…

दौर-ए-मिर्जा 3 अपै्रल को

दौर-ए-मिर्जा 3 अपै्रल को रायपुर। मिर्जा मसूद सम्मान समारोह समिति द्वारा 3 अपै्रल को शीर्ष रंगकर्मी मिर्जा मसूद पर केंद्रित दौर-ए-मिर्जा का आयोजन किया जा रहा है। रंग मंदिर में शाम 7 बजे से आयोजित एक दिवसीय रंगोत्सव में 6 नाटकों के नाट्यांश की प्रस्तुति दी जाएगी। मिर्जा मसूद निदेर्शित अंधा युग आषाढ़ का युद्ध, मिट्टी की गाड़ी के नाट्यांश के अलावा मिर्जा मसूद लिखित एवं निर्देशित सूरता बलिदान के और सूपना का सपना नाटकों के अंश की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ.अनुराधा दुबे ने बताया कि दौर-ए-मिर्जा में…

मोदी,शाह के साथ ही रमन, विक्रम और रामविचार भाजपा के स्टार प्रचारक

मोदी,शाह के साथ ही रमन, विक्रम और रामविचार भाजपा के स्टार प्रचारक रायपुर। भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पहले चरण में 40 स्टार प्रचारक होंगे। इनमें से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ प्रदेश के आदिवासी नेताओं को जगह दी जाएगी। पहले चरण की सीटों में बस्तर में चुनाव होंगे। यहां प्रचारकों की सूची तैयार की गई है। इनमें श्री मोदी और श्री शाह के साथ-साथ राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, रामलाल, थावरचंद गहलोत, जगतप्रकाश नड्डा,…

सूने घरों में चोरी, एक लाख से अधिक के जेवर – नगदी पार

सूने घरों में चोरी, एक लाख से अधिक के जेवर – नगदी पार रायपुर। गुढिय़ारी, उरला क्षेत्र के दो सूने घरों में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़ वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी आदि सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामानों की कीमत एक लाख से अधिक आंकी जा रही है। आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर पूछताछ में जुटी है। पुलिस के मुताबिक बड़ा अशोक नगर निवासी अमित मेश्राम (26)हीरापुर स्कूल में शिक्षाकर्मी है और वह 23 से 25…

मोर रायपुर – वोट रायपुर क्रिकेट टूर्नामेंट से मतदान का संदेश

मोर रायपुर – वोट रायपुर क्रिकेट टूर्नामेंट से मतदान का संदेश रायपुर। मतदातााओं को जागरूक करने अभिनव पहल करते हुुुए रायपुर जिले की स्वीप टीम जिला निर्वाचन अधिकारी डाँ. बसवराजू एस. के मार्गदर्शन में स्थानीय सुभाष स्टेडियम में मोर रायपुर-मोर वोट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। संभागीय आयुक्त जी. चुरेन्द्र ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कर सभी को 23 अप्रैल को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख, नगर निगम कमिश्नर श्री शिव अनंत तायल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी…

असंतुष्टों को साधने में जुटे ज्योतिनंद

असंतुष्टों को साधने में जुटे ज्योतिनंद कोरबा। भाजपा में प्रत्याशी घोषित होने के साथ उभरे असंतोष के स्वर को दबाने का प्रयास शुरू हो गया है। पार्टी कार्यालय में बैठक कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास किया गया, तो दूसरी तरफ प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे असंतुष्ट पदाधिकारियों के घर-घर जाकर उनका मान मनौव्वल कर रहे हैं। भले ही अपने लिए नहीं, बल्कि पार्टी को सहयोग करने की गुजारिश की जा रही है।

जैनाचार्य विजयराज महाराज का चातुर्मास दुर्ग को मिला

जैनाचार्य विजयराज महाराज का चातुर्मास दुर्ग को मिला रायपुर। अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन संघ के आचार्य विजयराज महाराज का चातुर्मास बालोद में उपस्थित अनेक प्रान्तों के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में इस वर्ष का वर्षावास चातुर्मास दुर्ग को प्राप्त हुआ। वैसे ही सभा स्थल जयजयकार के नारों से गुंजायमान हो गया। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश बरलोटा ने दी। बरलोटा ने बताया कि आचार्यश्री ने खरियार रोड में विदूषी जैन साध्वी प्रभावती का तथा परपोड़ी में विदूषी जैन साध्वी रेखाश्री के चातुर्मावस की भी घोषणा कर दी। इस…

राहुल की न्यूनतम आय योजना भ्रम फैलाने की कोशिश-भाजपा

राहुल की न्यूनतम आय योजना भ्रम फैलाने की कोशिश-भाजपा रायपुर। लोकसभा चुनाव के घमासान का असर प्रदेश में रंग जमाने लगा है. छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन आज रायपुर पहुंचे, वे आज महासमुंद प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू के नामांकन भरने के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद महासमुंद में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।राहुल गांधी की मिनिमम इनकम स्कीम घोषणा पर बयान देते हुए भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि राहुल गांधी ने भ्रम जाल फैलाया है. रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक रणनीति के तहत…

चार नक्सली ढ़ेर,भारी मात्रा में हथियार बरामद

चार नक्सली ढ़ेर,भारी मात्रा में हथियार बरामद सुकमा। नक्सलियों के हौसलों को सुरक्षाबलों ने पूरी तरह पस्त कर दिया है, आज जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर चिंतलनार थाना क्षेत्र के बोदा गोडेगांव में कोबरा कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ मे चार वर्दीधारी नक्सली ढ़ेर हुए हैं. मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. मौक़े से एक इंसास, एक 303 रायफल एवं अन्य हथियार बरामद हुए हैं. कोबरा 201 बटालियन को ये मिली बड़ी सफलता मिली है. कोबरा कमांडो की टीम…