ओपन परीक्षा में खुलेआम नकल तख़तपुर। तखतपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित जनक लाल मोती लाल पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में ओपन स्कूल परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र में कक्षा 10 वीं के सामाजिक विज्ञान के पेपर के दौरान चिट पहुंचाने वालों के हुजूम नजर आया. केंद्र में 488 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. खुलेआम चल रही इस नकल को लेकर शिक्षा विभाग के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन ने मौन धारण किया हुआ है.
महीना: मार्च 2019
पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने लगाई फांसी
पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने लगाई फांसी बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान इलाके में एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. जिस तरह से महिला से शरीर पर निशान मौजूद हैं उससे लग रहा है की मामला आत्महत्या का न होकर हत्या का है. इस घटना से महिला के परिवार में कोहराम मच गया. मृतका का नाम आभा मौर्यगले है, जिसके गले में चोट के गहरे निशान मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार आभा मौर्यगले का रात…
एसडीएम ने ली जोनल अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक
एसडीएम ने ली जोनल अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अमित गुप्ता की अध्यक्षता में स्थैतिक एसएसटी एवं निगरानी दल एफएसटी में नियुक्त किये गये जोनल (सेक्टर) अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के सार-संग्रह में अवगत कराया गया कि जांच के दौरान यदि अभ्यर्थी, उनके एजेंट या पार्टी कार्यकर्ताओं को ले जाने वाली किसी वाहन में 50 हजार रूपए से अधिक की नगदी पायी जाती है या वाहन में पोस्टर या निर्वाचन सामग्री या कोई…
कांग्रेस ने देश की हालत खराब की और मोदी ने नई दिशा दी-डा.रमन
कांग्रेस ने देश की हालत खराब की और मोदी ने नई दिशा दी-डा.रमन रायपुर। चुनाव समर में अब आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुधवार को दो लोकसभा क्षेत्रों के दौरे में हैं. वे धरमजयगढ़ और सीतापुर में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में रवाना होने से पहले रमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए लोकसभा चुनाव में अच्छे नतीजे आने की उम्मीद जाहिर की है.उन्होंने…
भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुए नेता
भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुए नेता तिल्दा नेवरा। भाजपा ने खरोरा में कार्यकर्ता सम्मलेन के बहाने प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत कर दी है.रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी के चुनाव अभियान सम्मेलन में भाजपा के पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी लोकसभा प्रत्याशी, डॉ.अनिल जैन प्रभारी छत्त्ीसगढ़, श्याम बैस, अंजय शुक्ला जिला अध्यक्ष, गुलाब सिंह, टिकरिहा सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे. डॉ.अनिल जैन ने कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा हमें भाजपा की रिकार्ड जीत को बरकरार रखते हुआ गांव, गली, मोहल्ले में घर-घर जा कर…
विद्युतीकरण के चलते रद रहेंगी गाडि़यां
विद्युतीकरण के चलते रद रहेंगी गाडि़यां रायपुर। राजकोट रेल मंडल अंतर्गत राजकोट-हापा एवं अहमदाबाद रेल मंडल के चांदलोडिया-सानन्द सेक्शनों में विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। इसके फलस्वरूप कई गाडि़यां रद रहेंगी। 29 मार्च को हावड़ा से चलने वाली और 28 एवं 31 मार्च को हापा पहुंचने वाली ट्रेन क्रमांक 22906 हावड़ा-हापा ओखा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दस गाडि़यों का अस्थाई तौर पर ठहराव
दस गाडि़यों का अस्थाई तौर पर ठहराव रायपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने दस गाडि़यों का प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था अलग-अलग स्टेशनों पर छह माह के लिए होगी। पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस बृजराज नगर में, हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस बृजरा जनगर में, बीकानेर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस रायगढ़ में, पुरी-बीकानेर सप्ताहिक एक्सप्रेस रायगढ़ में, गेवरा रोड-रायपुर मेमू कोतमी सोनार में, रायपुर-गेवरा रोड मेमू कोतमी सोनार में, गेवरा रोड-रायपुर मेमू कापन में, रायपुर-गेवरा रोड मेमू कापन में, पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस भाटापारा में और हावडा-पुणे…
सरपंच की संदिग्ध हालात में मिली लाश
सरपंच की संदिग्ध हालात में मिली लाश जांजगीर-चाम्पा। जिले के जैजैपुर क्षेत्र के चोरभ_ी गांव के सरपंच फूलचंद चन्द्रा की लाश, पेड़ पर लटकी मिली है। सरपंच की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सरपंच लापता था। ये भी पढ़ें -आरक्षण के नियमों का पालन नहीं करने पर हाईकोर्ट ने सहायक प्राध्यापकों भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक वह कल सुबह जांजगीर जाने की बात कहकर घर से निकला था और आज सरपंच की पेड़ पर लटकती लाश मिली है। सूचना के…
एसीबी करेगी सिम्स भर्ती घोटाले की जांच
एसीबी करेगी सिम्स भर्ती घोटाले की जांच बिलासपुर। सिम्स में छह साल पहले हुए भर्ती घोटाले की जांच अब एंटी करप्शन ब्यूरो करेगी। सिम्स में छह साल पहले वॉर्ड ब्वॉय, आया, चपरासी, क्लर्क, माली, ड्राइवर जैसे तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती हुई थी। कई शिकायतों के बाद भी सिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। भाई भतीजावाद और पैसों की लेनदेन से मनचाहे लोगों की भर्ती मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से भी मामले की शिकायत की गई थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ के तत्कालीन स्वास्थ्य…
सुकमा में 7 किलो वजनी बारूदी सुरंग बरामद
सुकमा में 7 किलो वजनी बारूदी सुरंग बरामद जगदलपुर। सुकमा जिला पुलिस ने सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने के उदेश्य से बिछाई गई 7 किलोग्राम की बारूदी सुरंग बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया है कि सुकमा के ताड़मेटला थाना से पुलिस की संयुक्त टीम बुरकापाल की ओर गश्त एवं सर्चिग के लिए रवाना की गई थी। इसी दौरान सड़क किनारे बिजली का तार दिखाई देने पर मौके की बारीकी से जांच की गई, जिसमें 7 किलोग्राम का एक टिफिन प्रेशर…
