एनएसयूआई में नई नियुक्ति

एनएसयूआई में नई नियुक्ति रायपुर। एनएसयूआई ने प्रदेश पदाधिकारियों और रायपुर जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकारिणी की नई नियुक्ति की गई है. एनएसयूआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए आज प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने एनएसयूआई छत्तीसगढ़ में अपनी नई प्रदेश एवं रायपुर जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति की है. प्रदेश सचिव परमीत सिंह बग्गा, हेमंत पाल, अरुणेश मिश्रा, इकराम खान, पूनम तिवारी एवं सह सचिव जयेश तिवारी, निखिल बघेल, रूहाब मेमन आदि. रायपुर जिला कार्यकारिणी में…

छत्तीसगढ़ की 3 लोकसभा सीटों पर पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे चुनावी सभा

छत्तीसगढ़ की 3 लोकसभा सीटों पर पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे चुनावी सभा रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे चुनावी सभा, 6 अप्रैल को कांकेर के बालोद में सभा, 16 अप्रैल को बिलासपुर लोस क्षेत्र के कटघोरा में सभा, तीसरी सभा रायपुर लोस सीट पर हो सकती है।

प्रचार-प्रसार, वाहन, लाउडस्पीकर आदि की अनुमति प्रदान करने हेतु अपर कलेक्टर अधिकृत

प्रचार-प्रसार, वाहन, लाउडस्पीकर आदि की अनुमति प्रदान करने हेतु अपर कलेक्टर अधिकृत जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रचार-प्रसार, वाहन, लाउडस्पीकर आदि के लिए जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा में अनुुुमति प्रदान किये जाने हेतु अपर कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर श्रीमती लीना कोसम को अधिकृत किया है।

निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन आज

निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन आज जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 के निर्वाचन के लिए निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन कल 28 मार्च को प्रात: 11 बजे जिला कलेक्टोरेट में किया जाएगा। अधिसूचना के प्रकाशन से ही नामांकन लेने की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। नामांकन लेने की कार्यवाही 3 बजे तक होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ और जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर ने संयुक्त रूप से आज जिला कलेक्टोरेट का भ्रमण कर लोकसभा निर्वाचन…

विशेष मतदान केन्द्रों में रैम्प एवं शौचालयों की उपलब्धता कराने के निर्देश

विशेष मतदान केन्द्रों में रैम्प एवं शौचालयों की उपलब्धता कराने के निर्देश जांजगीर-चांपा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा लोकसभा निर्वाचन हेतु जिले में स्थापित मतदान केन्द्रों में उपलब्ध न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विशेष मतदान केन्द्रों में रैम्प एवं शौचालय की उपलब्धता पर असंतोष व्यक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने इसे गंभीरता से लिया और उन्होंने जांजगीर और सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के सभी मुख्य नगर पालिका…

सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक

सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत समस्त प्रक्रिया ऑनलाईन के माध्यम से आरटीई पोर्टल में किया जा रहा है। सत्र 2019-20 में बच्चों के प्रवेश प्रक्रिया एक मार्च से प्रारंभ हो गया है। इस हेतुुुु कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में कल 28 मार्च को दोपहर 2.30 बजे जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आरटीई पोर्टल के संबंध में नियुक्त सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधितों को…

नाम निर्देशन के समय तैनात रहेंगे कार्यपालिक दण्डाधिकारी

नाम निर्देशन के समय तैनात रहेंगे कार्यपालिक दण्डाधिकारी जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 के निर्वाचन के लिए निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन कल 28 मार्च को प्रात: 11 बजे जिला कलेक्टोरेट में किया जाएगा। अधिसूचना के प्रकाशन से ही नामांकन लेने की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। नामांकन लेने की कार्यवाही 3 बजे तक होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने लोकसभा निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को तैनात…

नाम निर्देशन आज से, कलेक्टर और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नाम निर्देशन आज से, कलेक्टर और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर ने जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में लोकसभा निर्वाचन 2019 के नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का आज निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तीन चरणों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में एवं बेरिकेटिंग स्थापित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था, निर्वाचन कार्यालय में प्रवेश के दौरान सुरक्षा अधिकारी…

बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे डॉ. पुनीत गुप्ता,मांगी मोहलत

बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे डॉ. पुनीत गुप्ता,मांगी मोहलत रायपुर। डीकेएस अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता दूसरे दिन भी अपना बयान दर्ज कराने गोलबाजार थाना नहीं पहुंचे। उन्होंने अपनी जगह अपने वकील को एक लिखित पत्र के साथ थाना भेजा था, जिसमें स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देते हुए बयान दर्ज कराने के लिए 25 से 30 दिन का समय मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें अब 25 अप्रैल का समय दिया गया है। इस संबंध में उन्हें एक नोटिस भी…

दो एंबुलेंस एमपी के नंबर पर, खरीदी पर उठे सवाल

दो एंबुलेंस एमपी के नंबर पर, खरीदी पर उठे सवाल रायपुर। डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के दो एंबुलेंस मध्यप्रदेश के नंबर पर चल रहे हैं। दोनों वाहनों के आगे-पीछे एमपी का नंबर लिखा हुआ है, जबकि इसकी खरीदी अस्पताल शुरू होने के पहले यहां की गई है। ऐसे में यहां एंबुलेंस खरीदी में भी गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की जा रही है और जांच की मांग उठने लगी है। प्रदेश के एक मात्र सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 2016 में 16 एंबुलेंस की खरीदी की गई थी और जनवरी 2017…