व्यय प्रेक्षक मैम्पिली ने ली विभिन्न टीमों की संयुक्त बैठक

व्यय प्रेक्षक मैम्पिली ने ली विभिन्न टीमों की संयुक्त बैठक जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक जेओ पॉल मैम्पिली ने आज जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न टीमों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ए.के. घृतलहरे, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र और बलौदाबाजार जिले के विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ और कसडोल के सहायक व्यय प्रेक्षक उपस्थित थे। इसके अलावा जिले के वीडियो निगरानी दल, उड़नदस्ता दल और स्थैतिक निगरानी दल के…

ईव्हीएम मशीन का प्रथम रेण्डमाईजेशन

ईव्हीएम मशीन का प्रथम रेण्डमाईजेशन मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज एनआईसी रूम में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में लोकसभा निर्वाचन हेतु ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रथम रेण्डमाईजेशन किया। एनआईसी के डीआईओ ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र के 289 बीयू, सीयू एवं विधानसभा मुंगेली के 307 बीयू और सीयू तथा लोरमी विधानसभा क्षेत्र के लिए 302 वीवीपैट और मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के लिए 321 वीवीपैट मशीन का प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया। उक्त मशीन लोकसभा निर्वाचन में उपयोग में लाये जायेंगे। लोरमी विधानसभा…

लोकसभा निर्वाचन हेतु नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू

लोकसभा निर्वाचन हेतु नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि लोकसभा निर्वाचन 2019 के घोषणा अनुसार नाम निर्देशन पत्र 28 मार्च 2019 से 4 अप्रैल 2019 को अपरान्ह 3 बजे तक दाखिल किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 05 अप्रैल 2019 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थिताएं 08 अप्रैल 2019 को वापस लिया जायेगा। मतदान की तिथि 23 अप्रैल 2019 को प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। 23 मई…

कलेक्टोरेट में पी.एम.टी., पी.ए.टी. व क्लेट की परीक्षा हेतु काउंसिलिंग 30 को

कलेक्टोरेट में पी.एम.टी., पी.ए.टी. व क्लेट की परीक्षा हेतु काउंसिलिंग 30 को मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की पहल पर 1 अप्रैल 2019 से पी.ई.टी., नीट, (पी.एम.टी.), पी.ए.टी, एवं क्लेट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) परीक्षा दिलाने वाले जिले के विद्यार्थियों के लिए 50 दिवसीय नि:शुल्क विशेष क्रैश कोर्स प्रारंभ होने जा रहा है। जिसमेें जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयों के साथ कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के साथ 12 वीं उत्तीर्ण या महाविद्यालय मेे अध्ययनरत विद्यार्थीगण शामिल होगें। कलेक्टर द्वारा दी गई जानकारी के…

3 शिक्षकों पर होगी निलंबन की कार्यवाही

3 शिक्षकों पर होगी निलंबन की कार्यवाही मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक ने जिले के विकासखण्ड लोरमी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अचानकमार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक श्री संतोष नेताम, श्रीमती विनिता वैष्णव एवं श्री नरेंद्र वैष्णव अनुपस्थित पाये गये। कार्य में लापरवाही बरतने एवं स्कूल में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक श्री लोकेन्द्र कोल उपस्थित पाये गये।…

3 बंधक श्रमिक सकुशल सेनगुड़ा पहुंचे

3 बंधक श्रमिक सकुशल सेनगुड़ा पहुंचे मुंगेली। जिले के तहसील लोरमी के ग्राम सेनगुड़ा के 3 श्रमिकों को उत्तरप्रदेश के आजमगढ जिला में बंधक बनाये जाने की लिखित सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को छुड़ाने की कार्यवाही की गई। जिसके परिणामस्वरूप तीनों श्रमिक सकुशल अपने गृहग्राम सेनगुड़ा वापस आ गये। श्रमिकों एवं उनके रिश्तेदारों द्वारा गृहग्राम सकुशल वापस पहुंचने उपरांत जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं श्रम पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

जिला चिकित्सालय में उन्मुखीकरण कार्यशाला सह प्रशिक्षण संपन्न

जिला चिकित्सालय में उन्मुखीकरण कार्यशाला सह प्रशिक्षण संपन्न मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला चिकित्सालय मुंगेली में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला सह प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी आगरे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके भुआर्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला नोडल अधिकारी डॉ. एसपीएस सिदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी मुंगेली डॉ. एमके राय, खण्ड चिकित्सा अधिकारी लोरमी डॉ. जीएस दाऊ, खण्ड चिकित्सा अधिकारी पथरिया डॉ. ए.आर. बंजारे ने उन्मुखीकरण कार्यशाला के…

होटल कर्मियों को संगठित करने बना एसोसिएशन

होटल कर्मियों को संगठित करने बना एसोसिएशन रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोग (ओनर नहीं) एसोसिएशन आफ हॉस्पिटालिटी प्रोफेशनल वेलफेयर इंडिया (एएचपीडब्लूआई) की बैठक में एकत्रित हुए। इसमें सेंट्रल रीजन के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल थे। यह एक एपेक्स बॉडी है और नॉन प्रॉफिट एसोसिएशन है, जो हॉस्पिटालिटी प्रोफेशनल्स टू नेटवर्क, नीतियों, कल्याणकारी उपायों, स्कॉलरशिप और सतत शिक्षा कार्यक्रमों से संबंधित मुद्दों को मंच प्रदान करने लिए प्रयासरत है। इस पंजीकृत संस्था की स्थापना 2018 में हुई। राजधानी में गुरूवार को आयोजित बैठक में प्रमुख…

एक तरफ दमदार चौकीदार है, तो दूसरी तरफ दागदारों की भरमार है: पीएम मोदी

एक तरफ दमदार चौकीदार है, तो दूसरी तरफ दागदारों की भरमार है: पीएम मोदी रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मैं याद दिलाना चाहता हूं कि हमारे देश के वीर सैनिकों का अपमानित किया जा रहा है, उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास हो रहा है, देश के सेनानायक को अपशब्द कहे जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि देश के सेनानायकों को अपशब्द बोले जाते हैं ये उत्तराखंड की धरती वीरों की भूमि है, इसलिए यहां देश के चौकीदार को आशीर्वाद देने के लिए निकल पड़े हैं। यहां…

देश के लिए सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार हूं, कोई राजनैतिक या अंतर्राष्ट्रीय दवाब मुझे झुका नहीं पाएगा : पीएम मोदी

देश के लिए सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार हूं, कोई राजनैतिक या अंतर्राष्ट्रीय दवाब मुझे झुका नहीं पाएगा : पीएम मोदी मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की चुनाव प्रचार मुहिम शुरू करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक करने का साहस दिखाया है, चाहे वह जमीन हो, आसमान हो या फिर अंतरिक्ष हो। मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुकाबला एक निर्णायक सरकार और एक अनिर्णायक अतीत के बीच है। उल्लेखनीय है…