साढ़े सोलह लाख के स्वर्ण आभूषण जब्त रायपुर। निर्वाचन आयोग की सख्त निगरानी लगातार पूरे प्रदेश में चल रही है। लोकसभा निर्वाचन के दौरान निगरानी दलों द्वारा साढ़े सोलह लाख रूपए कीमत के स्वर्ण आभूषण जब्त किए गए हैं। यह कार्यवाही रायगढ़ के निगरानी दल द्वारा की गई। प्रदेश में अब तक 93 लाख 82 हजार 611 रूपए नकद, वस्तु तथा अन्य द्रव्यों को जब्त किया गया है। निगरानी दल धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है। निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्वाचन को सुनिश्चित करने…
महीना: मार्च 2019
मदिरा की नई दरें सोमवार से लागू होंगी
मदिरा की नई दरें सोमवार से लागू होंगी रायपुर। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में एक अप्रैल 2019 से मदिरा की फुटकर बिक्री के लिए दरों का निर्धारण किया जा चुका है। मदिरा दुकानों से एक अप्रैल से नवीन विक्रय दरों पर ही मदिरा का विक्रय किया जाएगा। आबकारी आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि मदिरा दुकानों में पूर्व वर्ष के संग्रहित स्कंध (स्टाक) में नवीन विक्रय दरों के स्टीकर लगाए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को नवीन दर की जानकारी हो सके। साथ ही उन्होंने देशी-विदेशी…
पुलिस अधिकारी प्रभावी और वैज्ञानिक तकनीक से विवेचना करें – डीजीपी
पुलिस अधिकारी प्रभावी और वैज्ञानिक तकनीक से विवेचना करें – डीजीपी रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइट्रोपिक सबस्टेन्स (एनडीपीएस) एक्ट के अलावा जघन्य अपराधों की जांच की विवेचना विषय पर आयोजित कार्यशाला का आयोजन छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में किया गया। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों से आए पुलिस प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों को एफआईआर में सावधानी बरतते हुए अपने कर्त्तव्यों का सही ढंग से पालन करने, वैज्ञानिक तकनीकी से साक्ष्य एकत्रित करने, केस स्टडी के माध्यम से सशक्त…
महिलाओं एवं युवाओं ने मताधिकार का प्रयोग करने ली शपथ
महिलाओं एवं युवाओं ने मताधिकार का प्रयोग करने ली शपथ मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के परिप्रेक्ष्य में जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं श्रम विभाग द्वारा मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम सारधा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 140 महिलाओं एवं युवाओं ने स्लोगन, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ईव्हीएम…
काउंसिलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़
काउंसिलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़ मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अनोखी पहल पर कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष, आगर संगोष्ठी कक्ष सहित जिला कार्यालय परिसर में पी.ई.टी., नीट, (पी.एम.टी.), पी.ए.टी, एवं क्लेट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) में नि:शुल्क विशेष क्रैश कोर्स कोचिंग हेतु काउंसिलिंग में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी। जिले के विकासखण्ड मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के दूर-दराज से काउंसिलिंग हेतु विद्यार्थी पहुंचे थे। विद्यार्थियों के लिए 50 दिवसीय नि:शुल्क विशेष क्रैश कोर्स 1 अप्रैल 2019 से प्रारंभ किया जाएगा। जिसमेें जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त…
धरदेई, मर्राकोना एवं पीपरलोड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चों ने बनाई रंगोली
धरदेई, मर्राकोना एवं पीपरलोड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चों ने बनाई रंगोली मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के परिप्रेक्ष्य में मतदाता जागरूकता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मर्राकोना, धरदेई, पीपरलोड में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रंगोली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों ने सुंदर रंगोली बनाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। आंगनबाड़ी के बच्चों ने अपने घरों में माता-पिता को मतदान करने के लिए समझाने की बात कही।
पुलिस कर्मचारियों का डाकमतपत्र हेतु प्रशिक्षण
पुलिस कर्मचारियों का डाकमतपत्र हेतु प्रशिक्षण मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु डाकमतपत्र एवं जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस लाईन लालाकापा मुंगेली में किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी सहायक उप निरीक्षक सहित प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं होम गार्ड्स सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मतदान की महत्ता बताते हुए सहायक स्वीप प्रभारी डॉ. आईपी यादव ने बताया कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान अवश्य करना चाहिए। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कर्तव्यस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को डाकमतपत्र एवं निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र के माध्यम से अपना मतदान करना है। जिला स्तरीय मास्टर…
मेडिकल बोर्ड का आयोजन पहली अप्रैल को
मेडिकल बोर्ड का आयोजन पहली अप्रैल को मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 से संबंधित मतदान दल गठन कर पीठासीन, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02 एवं 03 की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 26 पीठासीन, मतदान अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्यगत कारण से लोकसभा निर्वाचन 2019 मतदान दल से विमुक्त किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सूचित किया गया है कि मेडिकल बोर्ड का आयोजन 01 अप्रैल 2019 दिन सोमवार को अपरान्ह 3 बजे से मनियारी सभाकक्ष में किया गया है। उक्त बोर्ड के समक्ष उपस्थित…
विश्व ऑटिज्म दिवस पर नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर
विश्व ऑटिज्म दिवस पर नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 02 अप्रैल 2019 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी आगरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला नोडल अधिकारी डॉ. शिवपाल सिंह सिदार के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तरीय नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय मुंगेली में प्रात: 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया गया है।
आबकारी विभाग ने जब्त की 150 लीटर अवैध शराब
आबकारी विभाग ने जब्त की 150 लीटर अवैध शराब रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निगरानी दलों द्वारा अवैध गतिविधियों और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखा जा रही है। इस सिलसिले में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आबकारी विभाग द्वारा वहां 150 लीटर अवैध शराब और नौ हजार किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। अवैध शराब पैकिंग करने के साजो-सामान सहित बड़ी मात्रा में पाउच और पॉलीथिन में भरा शराब भी बरामद किया गया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कसडोल…
