सुमित्रा मारकोले ने लिया नामांकन वापस

सुमित्रा मारकोले ने लिया नामांकन वापस कांकेर। कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज होकर नामांकन दाखिल करने वाली पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले ने आखिरकार अपना नामांकन वापस ले लिया. सुमित्रा को मनाने में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. गौरतलब है कि कांकेर लोकसभा सीट पर मोहन मंडावी को टिकट दिए जाने से नाराज बीजेपी की पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले ने चुनाव लड़ने का मन बनाते हुए नामांकन दाखिल किया था. वर्ष 2008-13 तक कांकेर की विधायक रहीं सुमित्रा मारकोले ने…

अवैध रेत परिवहन मंडल अध्यक्ष का वाहन जब्त

अवैध रेत परिवहन मंडल अध्यक्ष का वाहन जब्त बालोद। जिले के डौंडी ब्लॉक में खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन पर लगाम कसी है, खनिज निरीक्षक ने सड़क पर बैठकर अवैध रेत से लदे ट्रैकटरों को जब्त किया है. खनिज निरीक्षक सुब्रत साना ने डौंडी में बिना टीपी ओवरलोड रेत और ईट से भरे अवैध रेत परिवहन वाहनों पर कार्रवाई की है. खनिज निरीक्षक ने बताया की वे सुबह 11 बजे से कार्रवाई के लिए बैठी हैं और अभी तक 3 ट्रैक्टर इस रास्ते पर आए हैं, जिसमें से…

मोबाईल फोन छीनकर बाइक सवार फरार,मामला दर्ज

मोबाईल फोन छीनकर बाइक सवार फरार,मामला दर्ज रायपुर। राजधानी में इन दिनों राह चलते लोगों से मोबाईल छीनने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधी दिन दहाड़े राह चलते लोगों को लूट रहे है। मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतगर्त सेक्टर 2 डीडीनगर निवासी नरसिंह चौहान 40 वर्ष पिता स्व.गोपाल चौहान ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी एनआईटी मोड के पास जीई रोड पर ऑटो से उतरकर पैदल मोबाईल पर बात करते जा रहा था तभी पीछे से आ रहे मोटरासाइकिल सवार तीन लोगों ने उसके…

5 किलो वजनी दो बारूदी सुरंगें बरामद

5 किलो वजनी दो बारूदी सुरंगें बरामद जगदलपुर। बीजापुर जिला पुलिस ने बस्तर संभाग में लगातार पुलिस दबाव से बौखलाए माओवादियों द्वारा आक्रामक उपस्थिति दर्ज कराने एवं सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने के मकसद से बिछायी गयी 05-05 किलो वजनी बारूदी सुरंगें बरामद करने में सफलता हासिल की है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि थाना गंगालूर से पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम बंदेपारा की ओर सघन गश्त सर्चिग के लिए रवाना की गयी थी। इसी दौरान जंगल से 5-5 किलो के दो बारूदी सुुरंग, डेटोनेटर एवं बिजली…

अमित शाह सेना के प्रवक्ता हैं या सरकार के-भूपेश

अमित शाह सेना के प्रवक्ता हैं या सरकार के-भूपेश कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे सवाल दागे हैं। भूपेश ने ये सवाल कोरबा में कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना महंत के नामांकन भरने से पूर्व एक आमसभा में दागे। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि काला धन क्यों नहीं आया। काला धन से लोगों को 15-15 लाख क्यों नहीं मिले। भूपेश ने आगे पूछा कि नोटबन्दी में कितना कालाधन आया। किसके अच्छे दिन आए। उन्होंने जानना चाहा कि नोटबन्दी से कितने बेरोजगार हुए। पीएम मोदी पर निशाना साधते…

प्रत्य़ाशी ने सिक्कों में जमा की नामांकन राशि, गिनते परेशान हुए कर्मचारी

प्रत्य़ाशी ने सिक्कों में जमा की नामांकन राशि, गिनते परेशान हुए कर्मचारी रायगढ।लोकसभा निर्वाचन के दौरान कभी कभी प्रत्य़ाशी अजोबोगरीब तरीके से भी नामांकन दाखिल कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं। शुक्रवार को रायगढ में भी ऐसा ही कुछ हुआ। लोकसभा निर्वाचन के लिए रायगढ़ सीट से आवेदन लेने आए रविशंकर ने आवेदन फार्म के बदले साढ़े बारह हजार रुपए चिल्हर में दिए। एक,दो और पांच के सिक्कों को रविशंकर डिब्बे में लेकर आए थे। हालांकि चिल्हर होने की वजह से गिनने में ही निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों को…

बंद फैक्ट्री में उत्पादन दिखाकर 8 करोड़ का घोटाला

बंद फैक्ट्री में उत्पादन दिखाकर 8 करोड़ का घोटाला रायपुर। फर्जी इनवाइस के जरिए पौने आठ करोड़ रूपए का घोटाला करने वाले 6 आरोपियों को 3-3 वर्ष की सजा और 6 लाख 25 हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया गया है। सजा पाने वालों में सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम विभाग का एक अधिकारी भी शामिल है। सीबीआई के स्पेशल जज सुनील कुमार नंदे ने गुरुवार को इसका फैसला सुनाया। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 65 गवाह पेश किए गए थे। आरोपियों ने भाटापारा कि बंद पड़ी…

ट्रांसफार्मर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

ट्रांसफार्मर में लगी आग, कोई हताहत नहीं रायपुर। जलविहार कालोनी स्थित बिजली खम्बे में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट शर्किट के चलते आग लग गई। घटना की सूचना पर बिजली विभाग ने मोहल्ले की लाइट बन्द कर दी है। वही दमकल विभाग के टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौत

ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौत पत्थलगांव। जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में बगीचा मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसायकल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने बताया कि बटईकेला गांव का निवासी राजेश लकड़ा (30) मोटरसायकल से कांसाबेल की ओर आ रहा था। इस दौरान बटईकेला स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की टक्कर लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक अपना वाहन…

रेलवे स्टेशन में संदेहियों पर हुई कार्रवाई

रेलवे स्टेशन में संदेहियों पर हुई कार्रवाई रायपुर। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर आरपीएफ, जीआरपी समेत जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से बिलासपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसमें कई संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और कुछ लोगों पर धारा 109-110 के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार ट्रेन और यात्रियों की जांच को लेकर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, भाटापारा समेत अन्य रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। चुनावी माहौल को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी…