पहले हथियार डाले नक्सली, संविधान पर करें विश्वास-रमन

पहले हथियार डाले नक्सली, संविधान पर करें विश्वास-रमन रायपुर। सीएम बघेल के माओवादियों से बिना शर्त बातचीत वाले बयान पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि बातचीत में कोई अड़चन नहीं है। नक्सलियों से रमन सिंह ने अपील की है कि पहले वो हथियार छोड़े और देश की संविधान पर विश्वास करें। सीएम बघेल ने हालिया बयान दिया था कि नक्सली हथियार छोड़कर निशर्त बात करने को अगर राजी हैं, तो हम उनसे जरुर बात करेंगे। लेकिन वो पहले हथियार डाले। सीएम बघेल ने…

प्रदेशस्तरीय पुलिस मॉनिटरिंग सेल का गठन

प्रदेशस्तरीय पुलिस मॉनिटरिंग सेल का गठन रायपुर। पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी के द्वारा प्रदेश स्तर पर पुलिस कर्मियों के अनुशासन एवं कल्याण को नियमित रूप से मॅानिटर करने के उद्देश्य से प्रदेशस्तरीय मॉनिटरिंग सेल का गठन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(प्रशासन) श्री अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में किया गया। पुलिस महानिरीक्षक रेंज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर इसके सदस्य होंगे। यह मॅानिटरिंग सेल पुलिस कर्मियों के अनुशासन में सुधार एवं कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में कार्य करेगा। मॉनिटरिंग सेल की बैठक पुलिस महानिदेशक द्वारा ली गई एवं बैठक में…

विकासखंड परियोजना प्रबंधक,प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति

विकासखंड परियोजना प्रबंधक,प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति रायपुर। विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड परियोजना प्रबंधक (अनुसूचित जाति) के पद के लिए 21 फरवरी से 23 फरवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र-अपात्र उम्मीदवारों से दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। इस पद के लिए उक्त अवधि में आवेदन करने वाले पात्र-अपात्र उम्मीदवार ईमेल आईडी पर 04 अप्रैल 2019 तक शाम पांच बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड परियोजना प्रबंधक…

टीबी से मुक्ति पाने संगठित हो रहा छत्तीसगढ़

टीबी से मुक्ति पाने संगठित हो रहा छत्तीसगढ़ रायपुर। टीबी या क्षय रोगियों की संख्या को देखते हुए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रमों के चलते टीबी पर तेजी से नियंत्रण हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी चिन्हांकित 43,000 मरीजों को उच्च गुणवत्ता की जांच और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य में टीबी की जांच एवं उपचार की सुविधा जिला स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए सीबीनॉट मशीन लगाई गई है। इसका विस्तार कर सभी जिलों में सीबीनॉट मशीन लगाई जाएगी। जिससे…

नंदिनी अहिवारा, मतदाता जागरूकता रैली निकाली

नंदिनी अहिवारा, मतदाता जागरूकता रैली निकाली अहिवारा। नगर पालिका परिषद अहिवारा द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु नागरिकों को अनिवार्य रूप से मतदान करने संदेश दिया गया। रैली में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र नायक, उपअभियंता खिलेन्द्र कुल्हारे, योगेंद्र साठिया एवं सफाई प्रभारी बसंत यादव के साथ डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया।

आधार कार्ड में त्रुटि सुधारने सैकड़ों लोग,पुलिस बुलाने की नौबत

आधार कार्ड में त्रुटि सुधारने सैकड़ों लोग,पुलिस बुलाने की नौबत रायपुर। आधार कार्ड में जन्म तारीख त्रुटि सुधरवाने निगम मुख्यालय में शुक्रवार को भारी भीड़ लगी रही। सिर्फ जन्म तारीख सुधार के लिए लगाए गए शिविर में सभी तरह की गलती सुधार के लिए भी सैकड़ों लोग पहुंच गए और वहां धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। एक-एक कार्ड में गड़बड़ी सुधार के लिए 15 से 20 मिनट का समय लगने से लोग परेशान होते रहे। ऐसे में व्यवस्था ठीक कराने निगम प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। रायपुर समेत प्रदेश में…

मॉडल हत्याकांड, पांच दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ

मॉडल हत्याकांड, पांच दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ रायपुर। मॉडल आंचल यादव की हत्या की जांच बालोद के अलावा रायपुर, धमतरी में भी जारी है। बालोद पुलिस की अलग-अलग टीम इन जगहों पर उससे जुड़े लोगों और करीबियों से पूछताछ में जुटी है। उनके साथ रायपुर, धमतरी की पुलिस टीम भी लगी है। अभी तक करीब 60 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस इस मामले को ब्लैकमेलिंग, अवैध संबंध और जमीन विवाद से जोडकऱ देख रही है। दूसरी ओर उसके कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं, जिसमें…

लोकसभा चुनाव में चुनाव लडऩे की उम्र 25 वर्ष, मतदाता सूची में हो नाम

लोकसभा चुनाव में चुनाव लडऩे की उम्र 25 वर्ष, मतदाता सूची में हो नाम रायपुर। देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था लोकसभा का चुनाव लडऩे हेतु किसी भी भारतीय नागरिक की न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु की यह गणना नामांकन की तिथि तक होती है। व्यक्ति का नाम वर्तमान मतदाता सूची में मतदाता के रुप में पंजीकृत होना चाहिए। सजायाफ्ता व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता। इस प्रकार यदि कोई व्यक्ति मतदाता है तथा उसकी उम्र 25 वर्ष है तो देश के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र के साथ लोकसभा…

महिला मतदाताओं को जागरूक करने कुकिंग, सलाद व केक प्रतियोगिता

महिला मतदाताओं को जागरूक करने कुकिंग, सलाद व केक प्रतियोगिता रायपुर। लोकसभा निर्वाचन में जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए मोर रायपुर-वोट रायपुर अभियान के तहत जिले में लगातार जागरूकता गतिवधियों का आयोजन कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शैली फाउंडेशन, साक्षरता साकार फाउंडेशन एवं ईशा महिला समिति द्वारा मोर रायपुर-वोट रायपुर अभियान के तहत कुकिंग, सलाद और केक प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉ.…

निषाद समाज का होली मिलन समारोह

निषाद समाज का होली मिलन समारोह रायपुर। छत्तीसगढ़ निषाद समाज, जिला संगठन रायपुर क्षेत्रीय समिति निषाद समाज महादेवघाट रायपुरा क्षेत्र एवं संचालक समिति प्रबंधन समिति महादेवघाट रायपुरा एवं निषाद समाज, रायपुर महानगर युवा प्रकोष्ठ एवं रायपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी समिति के द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर परिसर निषाद समाज के सामुदायिक भवन रायपुर में होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें फाग गीतों के बीच गुलाल और फूलों की होली खेली गई। इस दौरान निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया गया।