देश की जनता को राजा-महाराजा नहीं, चौकीदार पसंद है : PM नरेंद्र मोदी

देश की जनता को राजा-महाराजा नहीं, चौकीदार पसंद है : PM नरेंद्र मोदी नई दिल्ली। आज #MainBhiChowkidar “मैं भी चौकीदार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में करीब 500 से अधिक स्थानों पर संवाद किया। अपने संवाद के शुरूआत में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए कुछ कर गुजरने वाले, देश के सम्मान में ही अपना गर्व अनुभव करने वाले लाखों लोगों से तकनीक के माध्यम से मुझे मिलने का सौभाग्य मिला है। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि इस देश के लिए इमानदारी से काम…

9 की जगह 14 हजार करोड़ चुकाए, फिर भी भाजपा नहीं छोड़ रही पीछा : विजय माल्या

9 की जगह 14 हजार करोड़ चुकाए, फिर भी भाजपा नहीं छोड़ रही पीछा : विजय माल्या नई दिल्ली। नौ हजार रुपए करोड़ रुपए लेकर फरार भगोडे विजय माल्या ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में मेरी इमेज एक पोस्टर बॉय की बना दी है। अब बिलकुल साबित हो गया है। उनका यह बयान प्रधानमंत्री के उस बयान के विरोध में माना जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार ने विजय माल्या से देनदारी से अधिक की वसूली की है। विजय माल्या…

ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की 13 बोगियां हुई बेपटरी, 4 यात्रियों को आई मामूली चोटें

ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की 13 बोगियां हुई बेपटरी, 4 यात्रियों को आई मामूली चोटें छपरा। बिहार के सारण जिले में पूवोर्त्तर रेलवे के छपरा-वाराणसी रेलखंड के गौतमस्थान स्टेशन के निकट आज छपरा से सूरत जा रही ताप्ती सागर एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गये। रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि छपरा जंक्शन से सूरत जाने वाली ताप्ती सागर एक्सप्रेस ने आज सुबह नौ बजे प्रस्थान किया। जैसे ही ट्रेन गौतमस्थान स्टेशन के निकट पहुंची तभी उसके 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक प्राप्त शुरुआती जानकारी के…

गड़बड़ी पर चार वनमण्डलों में ठेके निरस्त,रि-टेंडर होंगे

गड़बड़ी पर चार वनमण्डलों में ठेके निरस्त,रि-टेंडर होंगे रायपुर। वनमण्डलों में टेंडरों में अनियमितता की शिकायत पर प्रधान वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने चार वनमण्डलों के टेंडर निरस्त कर दिए हैं। यहां नए सिरे से नियम तैयार कर निर्माण कार्य के लिए टेंडर बुलाए जाएंगे। पिछले महीने कटघोरा, खैरागढ़, बलौदाबाजार और एक अन्य वनमण्डल में निर्माण कार्यों के लिए टेंडर हुआ था। इसको लेकर अलग-अलग स्तरों पर अनियमितता की शिकायत आई थी। बलौदाबाजार में यह हुआ था कि न्यूनतम दर कोड करने वाले को टेंडर नहीं मिला और ज्यादा दर…

भाजपाई चौकीदारी की नौटंकी कर रहे है – कांग्रेस

भाजपाई चौकीदारी की नौटंकी कर रहे है – कांग्रेस रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मैं भी चौकीदार कैम्पेन को कांग्रेस ने बेशर्मी की पराकाष्ठा बताया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि गांव, गरीब, किसान, रोजगार जैसे मुद्दों से अपनी सरकार की विफलता से जनता का ध्यान हटाने भाजपाई चौकीदार का स्वांग रच रहे है। दुर्भाग्यजनक है कि इस नौटंकी की अगुवाई देश का प्रधानमंत्री कर रहे है। देश के मतदाता परिपक्व और समझदार है इस प्रकार के झूठे प्रचार…

मानव तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

मानव तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार बलरामपुर। बलरामपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का नाम तौसीफ अंसारी,संजीता बड़ा,और संतोष बड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 5 नवंबर 2018 को अंबिकापुर से आरोपी बहला फुसला कर दो नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले गए थे। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में थी। बलरामपुर साइबर सेल और गौरा चौकी की टीम की संयुक्त कार्रवाइ के बाद यह सफलता मिली है।

रिटायर्ड अधिकारियों-कर्मचारियों को एसईसीएल ने दी भावभीनी विदाई

रिटायर्ड अधिकारियों-कर्मचारियों को एसईसीएल ने दी भावभीनी विदाई बिलासपुर। पीएन राजन महाप्रबंधक (ईएण्डटी), एनकेझा कार्यालय अधीक्षक, एससी दास असिस्टेन्ट फोरमेन (इलेक्ट्रिकल) को सेवानिवृत्त होने पर रविवार को एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी सभाकक्ष में निदेशक डॉ आरएस झा की अध्यक्षता, निदेशक तकनीकी (संचालन) कुलदीप प्रसाद, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) एके सक्सेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाकर्मियों, मुख्यालय के श्रमसंघ प्रतिनिधियों, सीएमओएआई एवं अनुसूचित जाति अनु. जनजाति के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शॉल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। निदेशक (कार्मिक) डॉ. आर.एस. झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोयला…

पार्किंग से कार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पार्किंग से कार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायपुर। पंडरी स्थित स्पर्श ऑटो मोबाइल की पार्किंग से बलेनो कार चोरी करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कार बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी का नाम भावेश पांडेय (31) व विजय यादव उर्फ विज्जू (28) वर्ष है। दोनों आरोपी शिव मंदिर के पास पंडरी के रहने वाले है। बताया जाता है कि 28 मार्च को रेजी बाबू ने बलेनो कार क्रमांक सीजी 04 एलजी 5300 को स्पर्श…

अचानकमार टाईगर रिजर्व के जंगल में लगी आग

अचानकमार टाईगर रिजर्व के जंगल में लगी आग लोरमी। अचानकमार टाईगर रिजर्व के जंगल में रविवार को भीषण आग लग गई। ये आग टाईगर रिजर्व के गाभीघाट के जंगलों में लगी हुई है। आग ने जंगल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे वनस्पति के साथ ही जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग की चपेट में कितने जानवर आएं हैं इसका पता नहीं चल सका है। गर्मी के शुरु होते ही आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में जंगलों की सुरक्षा के…

करंट की चपेट में आने से तेंदुए के शावक की मौत

करंट की चपेट में आने से तेंदुए के शावक की मौत लोरमी। मुंगेली जिले के खुडि़या वन परिक्षेत्र के चचेड़ा में करंट की चपेट में आने से एक तेंदुए के शावक की मौत हो गई. आज सुबह वन विभाग के गश्ती दल को शावक का शव मिला. गश्ती दल को मौके पर हाईटेंशन तार खुटी में लटकी मिली. वन विभाग इसे जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए जाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानकमार टाइगर रिजर्व व मुंगेली वन मंडल के वन परिक्षेत्र में आए दिन…