चौकीदार ही चोरों को देश से भगाते हैं रों को देश से बाहर भगाते हैं. और दूसरे चौकीदार तड़ीपार है, जिसे गुजरात में घुसने की मनाही थी. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही, उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाज

चौकीदार ही चोरों को देश से भगाते हैं रों को देश से बाहर भगाते हैं. और दूसरे चौकीदार तड़ीपार है, जिसे गुजरात में घुसने की मनाही थी. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही, उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। 00 मोदी,शाह और रमन पर साधा निशाना बस्तर लोकसभा सीट के कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज के नामांकन दाखिल करने से पहले जगदलपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा…

पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित

पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित राजनांदगांव। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव द्वारा ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तर पर एवं उपखण्ड कार्यालयों में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला स्तर पर गठित कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07744-224035 है। जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव के सहायक अभियंता श्री नितिन ठाकुर का मोबाईल नंबर 88780-70001 है। टेलीफोन अटेण्डेन का दूरभाष क्रमांक 07744-224035 है। जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम में शासकीय अवकाश…

नामांकन के संबंध में प्रशिक्षण

नामांकन के संबंध में प्रशिक्षण जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की उपस्थिति में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2019 के नाम निर्देशन पत्र जमा करने के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, बलौदाबाजार व जांजगीर-चांपा जिले के सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन जमा करने की कार्यवाही 28 मार्च से 4 अपै्रल तक की जाएगी। इसके लिए नियोजित…

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में आज लोकसभा निर्वाचन 2019 के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने नाम निर्देशन फार्म जमा करने एवं सुविधा एप्प के उपयोग के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। बैठक में सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी और आईटी सेल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में नाम निर्देशन फार्म…

भाजपा ने लिया 11 सीटें जीतने का संकल्प,छग में मोदी की तीन सभाएं

भाजपा ने लिया 11 सीटें जीतने का संकल्प,छग में मोदी की तीन सभाएं रायपुर। सभी 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रदेश भाजपा अपने चुनाव अभियान में जुट गई है। प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के साथ लोकसभा चुनावों के लिए बनाई गईं विभिन्न समितियों की बैठक कर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी। इसी बैठक में रायपुर के प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत के लिए भी सभी ने संकल्प भी लिया। बैठक में रायपुर के सांसद रमेश बैस शामिल नहीं हुए। उसेंडी, डा. सिंह…

बसपा ने किए राजनांदगांव-महासमुंद के प्रत्याशी घोषित

बसपा ने किए राजनांदगांव-महासमुंद के प्रत्याशी घोषित रायपुर। बसपा ने जोगी कांग्रेस को लगातार तीसरा झटका दिया है। बसपा ने रविवार देर शाम 2 और प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया है। बसपा ने राजनांदगांव और महासमुंद से अपने प्रत्याशी का नाम घोषित किया है। राजनांदगांव से रविता लकड़ा और महासमुंद से धनसिंह कोसरिया को बसपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार महासमुंद से अजीत जोगी खुद चुनाव लड़े थे और करीबी अंतर से चंदूलाल साहू से हारे थे। इस बार भी राजनांदगांव और महासमुंद से जोगी कांग्रेस…

राजनैतिक दल कर सकेंगे सुविधा एप्प का उपयोग

राजनैतिक दल कर सकेंगे सुविधा एप्प का उपयोग जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों की बैठक लेकर आदर्श आचार संहिता का पालन, निर्वाचन आयोग द्वारा लांच किये गये सुगम, सुविधा और समाधान एप्प (एप्लीकेशन) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को निर्धारित अवधि में वाहनों का संचालन, वाहनों के साथ लाउडस्पीकर, हेलीपेड, सभा करने की अनुमति सहित अन्य आदेश प्राप्त करने के लिए ऑनलाईन सुविधा एप्प का…

12वीं गृहविज्ञान की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न

12वीं गृहविज्ञान की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा के तहत आज कक्षा 12वीं की गृहविज्ञान की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो गया। इस परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में 828 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज आयोजित परीक्षा में विकासखण्ड अकलतरा में 12, बलौदा में 90, बम्हनीडीह में 52, नवागढ़ में 221, पामगढ़ में 60, सक्ती में 118, मालखरौदा में 19, डभरा में 213 और जैजैपुर…

निर्वाचन में संलग्न कर्मी पीबी व ईडीसी से करेंगे मतदान – कलेक्टर

निर्वाचन में संलग्न कर्मी पीबी व ईडीसी से करेंगे मतदान – कलेक्टर जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की उपस्थिति में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में डाकमतपत्र (पोस्टल बैलेट) व निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र (ईडीसी) के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर ने कहा निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट व ईडीसी के माध्यम से मतदान करने की सुविधा होगी। ऐसे निर्वाचन कर्मी जिनका नाम जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में हैं, उन्हें ईडीसी जारी किया जाएगा और…

बेहतरी के लिए बदलाव विषय पर पढ़ी गई कविताएं

बेहतरी के लिए बदलाव विषय पर पढ़ी गई कविताएं रायपुर। नारायणी साहित्य अकादमी एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पुरानी बस्ती स्थित नवीन सरस्वती नगर निगम उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में विगत दिवस बेहतरी के बदलाव विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नारायणी साहित्य आकादमी की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मृणालिका ओझा ने घिसी पिटी मान्यताओं को तजते हुए सकारात्मक ऊर्जा की बात कही। कार्यक्रम में नए पुराने शाप सजे हैं चुनावी बाजार कविता के जरिए कुमार जगदलवी ने राजनीति पर व्यंग्य किया तो संजीव ठाकुर…