शराब दुकान से ओवर-रेट पर विभाग सख्त

शराब दुकान से ओवर-रेट पर विभाग सख्त रायपुर। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता एवं होली त्यौहार के दौरान प्राप्त हुई ओवर-रेट की शिकायतों पर आबकारी विभाग द्वारा सख्त रूख अपनाया गया है। उल्लेखनीय है कि होली पर्व पर भीड़ का फायदा उठाकर मदिरा दुकानों से अधिक दर पर मदिरा विक्रय की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। शिकायतों पर सख्त रूख अपनाते हुए आबकारी आयुक्त श्री के.पी.सिंह ने सभी उडनदस्तों तथा जिले के आबकारी अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। इसके तहत राज्य स्तरीय उडनदस्ता के साथ-साथ…

आयकर विभाग का कई व्यवसायिक ठिकानों पर छापा

आयकर विभाग का कई व्यवसायिक ठिकानों पर छापा अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आज आयकर विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. आयकर विभाग की अलग-अलग टीम ने सात व्यावसायिक ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई कर रही है.टीम अभी बंद कमरे में दस्तावेजों को खंगाल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने जिन सात व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की है, उसमें नवापारा स्थित चंचल हार्डवेयर, रायगढ़ रोड स्थित संजय रेडीमेड, कृष्णा ज्वेलर्स, श्रीराम ट्रेडर्स, श्रीराम ज्वेलर्स समेत सात स्थान शामिल हैं. कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर की टीम…

रमन सरकार के कार्यकाल पर पूर्व मंत्री का बड़ा खुलासा

रमन सरकार के कार्यकाल पर पूर्व मंत्री का बड़ा खुलासा कटघोरा। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का गम भाजपा के नेताओं को भुलाए नहीं भूल रहा है, और यही गम अभी भी यदा-कदा सम्मेलन, सभाओं में उभर पड़ता है. पूर्व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े भी मंच मिलते ही अपने गम को बयां कर बैठे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी कोरबा की ओर से कटघोरा विधानसभा में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार में श्रम मंत्री रहे भैयालाल राजवाड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा…

मड़ई मेला में पोस्टर-बैनर लगाते धरे गए तीन माओवादी

मड़ई मेला में पोस्टर-बैनर लगाते धरे गए तीन माओवादी दंतेवाड़ा। डीआरजी दन्तेवाड़ा और सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा पुलिस पार्टी ने शनिवार को फरसपाल रोड़ में बैनर पोस्टर लगाते तीन माओवादियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता पाई. गिरफ्तार किए गए माओवादियों में बयसू राम पिता कोवासीराम (25 वर्ष) निवासी झाड़का, बोटी उर्फ सन्नू पदामी पिता जोगा (23 वर्ष) निवासी कुन्दलुका और बलराम तामो पिता लक्खु तामो (27 वर्ष) निवासी ताकीलोड़ थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर शामिल हैं. ये तीनों माओवादी कई वर्षों से भैरमगढ़ क्षेत्र में सक्रियता से कार्य कर रहे…

राज्य स्तरीय तीरंदाजी 28-29 को

राज्य स्तरीय तीरंदाजी 28-29 को रायपुर। सरगुजा तीरंदाजी संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 28-29 मार्च को राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सरगुजा तीरंदाजी संघ कोच सचिव राहुल सोनकर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार अंबिकापुर शासकीय राजीव गांधी महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त खिलाड़ी भाग लेंगे।

पहले-दूसरे चरण के निर्वाचन के लिए अब तक छह उम्मीदवारों के नामांकन

पहले-दूसरे चरण के निर्वाचन के लिए अब तक छह उम्मीदवारों के नामांकन रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे चरण के निर्वाचन के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। यह सभी नामांकन पत्र आज ही दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि पहले चरण के निर्वाचन वाले बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आयतु राम मंडावी ने बहुजन समाज पार्टी और दीपक कुमार बैज ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र जमा किए हैं। दूसरे चरण के निर्वाचन वाले…

वैधानिक अनुमति के बगैर स्कूल का नाम बदलने को लेकर बवाल

वैधानिक अनुमति के बगैर स्कूल का नाम बदलने को लेकर बवाल जांजगीर। शासकीय स्कूल में बिना वैधानिक अनुमति के नाम लिखाने के कारण बीईओ ने कुछ लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाया है। दरअसल जाजगीर चाम्पा जिला के सक्ती विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला अखराभाठा में विद्यालय का नाम साइन बोर्ड पर जगदीश बंसल शासकीय प्राथमिक शाला लिखा हुआ है। जबकि शासकीय अभिलेख में इस तरह का नाम नही होने का आरोप लगाते हुए एवं माग करने पर किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत…

एनीकट में मिला लापता युवक का शव

एनीकट में मिला लापता युवक का शव मनेन्द्रगढ़। नगर पंचायत नई लेदरी मोहाड़ा दफाई वार्ड क्र. 12 निवासी 27 वर्षीय रवि कुमार दीवान पिता रामबहोर का शव पाराडोल एनीकट में तैरता पाए जाने पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। मृतक 21 मार्च गुरूवार से लापता था। शनिवार को एनीकट में उसकी लाश तैरती पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जल संरक्षण पर कार्यशाला में बताया गया जल दिवस का उद्देश्य

जल संरक्षण पर कार्यशाला में बताया गया जल दिवस का उद्देश्य महासमुन्द। विश्व जल दिवस 22 मार्च अवसर पर आस्था वुमेन सोशल संस्था महासमुन्द द्वारा जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन संस्था कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख चेतन चन्द्राकर ने विश्व जल दिवस के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि जल को सुरक्षित रखने की दिशा में कार्य करना अति आवश्यक है क्योंंकि जल बिना जीवन अधूरा है साथ ही एक रिपोर्ट में बताया कि भारत में भूजल का दोहन नही रुकने की स्थिति में देश…

36 लोगों को मिला चर्म रोग निदान एवं उपचार का लाभ

36 लोगों को मिला चर्म रोग निदान एवं उपचार का लाभ बिलासपुर। जिले में चर्म रोग निदान एवं उपचार सप्ताह के तहत 36 लोगों में कुष्ठ रोग पाया गया और अब इनका इलाज शुरू कर दिया गया है जिले में 12 से 19 मार्च तक चर्म रोग निदान एवं उपचार सप्ताह का आयोजन किया गया था। एसएल कल्ले नॉन मेडिकल सुपरवाइजर,कल्ले ने बताया कि इसमें ग्राम पंचायत एवं शहरी स्लम क्षेत्रों में 1800 टीम बनाई गई थी जिसमें 3600 हेल्थ वर्कर, स्वयंसेवक पुरुष कार्यकर्ता, और मितानिन को जोड़कर घर घर…