होली के दिन तैनात रहेंगे अधिकारी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने होली त्यौहार के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले के विभिन्न अधिकारियों को जम्मेदारी सौंपी गयी है। होली त्यौहार के दौरान होलिका दहन एवं रंगोत्सव दोनों दिन अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर को सौंपी गयी है। इसी प्रकार विद्युुत आपूर्ति व्यवस्था कार्यपालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी विभाग चांपा, जल आपूर्ति एवं फायर…
दिन: 19 मार्च 2019
चुनाव दौरान माओवादी दे सकते हैं बड़ी घटना को अंजाम
चुनाव दौरान माओवादी दे सकते हैं बड़ी घटना को अंजाम कोंडागांव। नक्सली समर्पण नीति के चलते कोण्डागांव पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। कोंडागांव पुलिस और आईटीबीपी 41वीं बटालियन के समक्ष सोमवार को 1 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली ने समर्पण कर दिया है।पुलिस के अनुसार, समर्पित महिला नक्सली सोनमती कर्मा के विरूद्ध अलग-अलग थानों में कई मामले पंजीबद्ध है। समर्पण के चलते मौके पर उसे 10 हजार रुपए की राहत राशि दी गई। पुलिस ने समर्पण करने पहुंची महिला नक्सली से हुई चर्चा के बारे…
2 जनताना सदस्य सहित 5 स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार
2 जनताना सदस्य सहित 5 स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार दंतेवाड़ा। उप निरीक्षक विनोद कश्यप, गोपाल सतपथी, केरिपु 168 कंपनी कमाण्डर, राजेश्वर दुबे, आरिफ हुसैन के हमराह जिला बल एवं केरिपु बल की संयुक्त पार्टी थाना बासागुड़ा से एरिया डॅामिनेशन एवं नक्सली स्थाई वारंटी की पता तलाश में डल्ला, मल्लेपल्ली की ओर रवाना हुई थी। क्षेत्र से कुछ लोगो के विगत कई वर्षो से नक्सली संगठन के विभिन्न पदो मिलिशिया, भूमकाल मिलिशिय, जनताना सरकार आदि में सक्रिय होकर कार्यरत रहने एवं नक्सली घटनाओं में शामिल होने की सूचना थी। मुखबीर से…
डेढ़ हजार जगहों पर होलिका दहन की तैयारी
डेढ़ हजार जगहों पर होलिका दहन की तैयारी रायपुर। होली पर शहर में करीब डेढ़ हजार जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। स्वयंसेवी संगठनों एवं बस्ती-कालोनी के लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी ओर निगम प्रशासन ने सड़कों को खराब होने से रोकने प्रस्तावित जगहों पर मुरम गिरा दिया है, ताकि लोग वहां पर होलिका दहन कर सकें। शहर में होली त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी की दुकानें सज चुकी हैं और वहां सुबह से शाम-रात तक…
रेखा नायर के फार्म पर ईओडब्ल्यू की टीम का छापा
रेखा नायर के फार्म पर ईओडब्ल्यू की टीम का छापा रायपुर। निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रेखा नायर के नरदहा स्थित फार्महाउस में मंगलवार को ईओडब्ल्यू-जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यह तथ्य प्रकाश में आया है कि ग्राम पंचायत से प्रस्ताव तैयार करवाकर सरकारी जमीन पर नाले पर सरकारी खर्च से स्टापडेम बनवाया गया और फिर इसको कब्जे में ले लिया गया। न सिर्फ स्टापडेम बल्कि सार्वजनिक मंदिर को भी घेर लिया गया। जांच-पड़ताल के बाद एसडीएम ने अतिक्रमण का प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।…
खंभे-ट्रांसफार्मर के निकट होलिका दहन न करने विभाग का अनुरोध
खंभे-ट्रांसफार्मर के निकट होलिका दहन न करने विभाग का अनुरोध रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा होलिकोत्सव के पर्व को दृष्टिगत रखते हुये मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों से सहित आम नागरिकों को विशेष जागरूकता एवं सतर्कता बरतने की अपील की गई है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक विद्युत दुर्घटना को नियंत्रित करने समुचित अमले के साथ शिकायत केन्द्रों में सम्पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश भी दिये गये हैं। विद्युत दुर्घटना से बचने हेतु विद्युत उपकेन्द्रों, खम्बों, लाईनों तथा ट्रांसफार्मरों के निकट होलिका दहन न करने की समझाईश दी…
अधिक समय से लम्बित स्वीकृत प्रकरणों के कार्य शीघ्र पूर्ण करें
अधिक समय से लम्बित स्वीकृत प्रकरणों के कार्य शीघ्र पूर्ण करें सुकमा। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है। कि वे अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लम्बे समय से स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि जिनके प्रकरण टीएल में है उन प्रकरणों के निराकरण के लिए समुचित कार्यवाही करें। कलैटोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के समय -सीमा के महत्वपूर्ण कार्यों…
कलेक्टर ने प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में विगत शुक्रवार 15 मार्च से पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक-1 का प्रशिक्षण विभिन्न तहसीलों में आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर ने चांपा के लायंस उच्चतर माध्यमिक स्कूल भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण स्थल पर उपलब्ध ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन में हेण्ड्स ऑन प्रशिक्षण अवश्य करें। अभी ट्रेनिंग कर लेने से मतदान दिवस के दिन कार्य समय…
सुपोषित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित
सुपोषित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह पखवाडा 8 से 22 मार्च तक मनाया जाएगा। कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में पोषण पखवाड़ा में तिथिवार गतिविधियां आयोजित की जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीती खोखर चखियार की उपस्थिति में पामगढ़ परियोजना अंतर्गत सेक्टर पामगढ़ के ग्राम चंडीपारा में कुपोषण रूपी होलिका दहन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषण अभियान का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर…
मतदाता जागरूकता की शपथ ली
मतदाता जागरूकता की शपथ ली जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों के साथ मतदाता साक्षरता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने बताया कि जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण पखवााड़ा का आयोजन 8 मार्च से किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा में उपस्थित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व हितग्राहियों को मतदाता जागरूकता के तहत निर्भिक होकर स्वतंत्र रूप से मतदान करने के शपथ दिलायी जा रही है।
