मास्टर ट्रेनरों ने सी-टाप एप डाउनलोड करने सीखा मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने की उपस्थिति में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री संजय सोनी, श्री मोहन उपाध्याय, श्री जयमंगल सिंह ध्रुव, श्री पीसी दिव्य, श्री उमर कुरैशी एवं श्री व्हीपी सिंह ने विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को सी-टाप एप डाउनलोड करने एवं प्रपत्र भरने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण प्राप्त विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, पीठासीन अधिकारियों…
दिन: 13 मार्च 2019
पोर्टल-सी-विजिल से प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी
पोर्टल-सी-विजिल से प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी मुंगेली। लोकसभा आम चुनाव-2019 की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोर्टल-सी-विजिल (शिकायत सेल) से प्राप्त शिकायतों का तत्परतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई है। व्याख्याता श्री एस.एल. पंकज मो.नं. 9893969700, सहायक ग्रेड-2 श्री हेमंत दास मानिकपुरी मो.नं. 7000615119, सहायक ग्रेड-2 श्री शिवकुमार ध्रुव मो.नं. 9300483938, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री प्रकाश साहू मो.नं. 9425298878 एवं भृत्य श्री विनोद साहू…
संपत्ति विरूपण के तहत होर्डिंग पोस्टर हटाये गये
संपत्ति विरूपण के तहत होर्डिंग पोस्टर हटाये गये मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू किये जाने एवं प्रभावशील होने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदारों एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा शासकीय होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर हटाये की कार्यवाही की गई। मुंगेली में राजस्व अधिकारियों की टीम द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होते ही होर्डिंग्स पोस्टर हटाये गये। इसी तरह नगर पालिका के…
राजनीतिक दल के व्यक्ति विश्राम गृह में बैठक नहीं ले सकेंगे
राजनीतिक दल के व्यक्ति विश्राम गृह में बैठक नहीं ले सकेंगे मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 की घोषणा किये जाने के उपरांत निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है तथा जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील कर दी गई है। इस अवधि के दौरान कोई भी राजनीतिक दल के व्यक्ति, मंत्रीगण, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारी आदि शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय रेस्ट हाऊस आदि में चुनाव प्रचार अथवा राजनैतिक उद्देशयों से न तो ठहर सकते है और न ही वहां पर राजनैतिक गतिविधियां कर सकते है।…
नियुक्त एजेंट की ड्यूटी लगी
नियुक्त एजेंट की ड्यूटी लगी मुंगेली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में स्थापित जिला सूचना के द्वारा (डीसीसी) मुंगेली में दूरभाष क्रमांक 07755-264442 के लिए नियुक्त एजेंट की ड्यूटी लगाई गई है। प्रतिदिन रविवार एवं अवकाश के दिनों सहित ड्यूटी लगाई गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मु.पो. कोदवाबानी के श्री भुवनेश्वर कुमार और श्री राकेश कुमार निर्मलकर सबेरे 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक ड्यूटी करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण आज
पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण आज मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रथम चरण का प्रशिक्षण 14 मार्च से 16 मार्च 2019 तक दोपहर 1.30 बजे से 5.30 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दाऊपारा (मिशन) मुंगेली में आयोजित किया गया है। जिसमें विकासखण्ड मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहेंगे। पीठासीन अधिकारियों के मोबाईल में सी-टॉप्स एप डाउनलोड कर प्रशिक्षण कक्ष में…
राशनकार्डधारियों को दो माह का चावल अप्रैल में होगा वितरित
राशनकार्डधारियों को दो माह का चावल अप्रैल में होगा वितरित मुंगेली। खाद्य अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह अप्रैल एवं मई 2019 का खाद्यान्न राशनकार्डधारियों को माह अप्रैल में एक साथ वितरित किया जायेगा। कलेक्टर ने समस्त राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि माह अप्रैल एवं मई 2019 के लिए पीडीएस के राशनकार्डधारियों को 2 माह के चावल का एकमुश्त वितरण माह अप्रैल 2019 में किये जाने हेतु 2 माह के आबंटन के अनुरूप खाद्यान्न का भण्डारण उचित मूल्यों की दुकानों में कराया जायें।…
ओएलएक्स पर कार बेचने का विज्ञापन देकर किया ठगी
ओएलएक्स पर कार बेचने का विज्ञापन देकर किया ठगी रायपुर। ओएलएक्स पर आनलाईन कार बेचने का विज्ञापन देकर युवक को झांसे में लेकर लाखों रुपए की ठगी करने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार ब्राम्हणपारा आजाद चौक रायपुर निवासी विवेक वर्मा 27 वर्ष पिता टीकम वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ओएलएक्स साईट पर आई-20 कार सीजी 05-एम/7800बेचने के लिए विज्ञापन डाला गया था। दिए गए मोबाइल नंबर 88744-44379, 85768-19048पर संपर्क करने पर धारक ने जीएसटी, आरटीओ का चालान भुगतान करना…
पूर्व अधिकारियों का भाजपा से मोहभंग,छोटी पार्टी
पूर्व अधिकारियों का भाजपा से मोहभंग,छोटी पार्टी रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व डीजी राजीव श्रीवास्तव, रिटायर्ड आईएएस आरसी सिन्हा समेत 16 लोगों ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को पत्र लिखकर अपना त्याग पत्र सौंप दिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इन अधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा था। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले रिटायर्ड डीजी राजीव श्रीवास्तव, रिटायर्ड आईएएस आर सी सिन्हा, एन के एस ठाकुर, विमल चंद गुप्ता, एनटीपीसी के…
बारात लेकर निकली बस पेड़ से टकराई, बस ड्राइवर की मौत
बारात लेकर निकली बस पेड़ से टकराई, बस ड्राइवर की मौत गरियाबंद। देवभोग के परेवापाली गांव से बारात लेकर निकली बस ओडिशा के टेंगड़ाडोंगरी के पास पेड़ से टकराई गई. इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वही इस हादसे में 25 लोगों के चोटिल होने की जानकारी मिल रही है. झरीगांव में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. झरीगांव पुलिस मर्ग कायम कर मामले की तस्दीक में…
