सूचना का अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला आज

सूचना का अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला आज रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के द्वारा 11 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से न्यू सर्किट हाउस रायपुर में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता प्रतिपोषण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री सी.बी.बाजपेयी करेंगे। मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम.के. राउत ने बताया कि इस एक दिवसीय कार्यशाला में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत केन्द्रीय सूचना आयुक्त श्री बिमल जुल्का सूचना का अधिकार संबंधी न्यायालयीन प्रकरणों…

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगी

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगी रायपुर। रेलवे में नौकरी के नाम पर एक बेरोजगार युवक से तीन लाख की ठगी कर ली गई। आरोपी की फिलहाल गिफ्तारी नहीं हो पाई है, पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक जगलेश्वर राजनांदगांव के एक युवक पंथराम रजक (26) की पिछले दिनों बिलासपुर के नरेंद्र देवांगन से मुलाकात हुई। इसके बाद वह उसे रेलवे में नौकरी लगाने की बात कहने लगा। युवक भी उसके बहकावे में आ गया। 7 से 29 दिसंबर के बीच उसने आरोपी को रायपुर…

स्वास्थ्य मंत्री ने नौनिहालों को पिलाई पल्स पोलियों की दवा

स्वास्थ्य मंत्री ने नौनिहालों को पिलाई पल्स पोलियों की दवा अम्बिकापुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर में नौनिहालों को पल्स पोलियों की दवा पिलाकर पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने पालकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने की अपील की. देश के साथ पूरे प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी शिद्दत से जुटा हुआ है. यह अभियान पहले भी चलता…

डॉ. आनंद शंकर बहादुर पत्रकारिता विवि के कुलसचिव

डॉ. आनंद शंकर बहादुर पत्रकारिता विवि के कुलसचिव रायपुर। आचार संहिता लगने से पहले राज्य सराकर ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर सहायक प्राध्यापक डॉ. आनंद शंकर बहादुर को नियुक्त किया है.उच्च शिक्षा विभाग ने पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कुलसचिव के तौर पर पदस्थ अतुल तिवारी की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उनकी सेवाएं उच्च शिक्षा विभाग को जहां वापस कर दी है, वहीं उनके स्थान पर शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पाटन में सहायक प्राध्यापक को प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव नियुक्त किया है.गौरतलब है कि…

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का कलेक्टर ने किया शुभारंभ जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ ने आज सुबह पुराना जिला चिकित्सालय में शून्य से 5 वर्ष आयु समूह के श्री अविरत पाण्डेय, श्री प्रतिक्षा कंवर, कुमारी शालिनी राठौर, कुमारी दिव्या सूर्यवंशी, श्री वासू राठौर जैसे अनेक बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाकर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए उपस्थित माताओं से कहा कि पोलियो ड्राप्स विभिन्न प्रकार की बीमारियों की…

झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत

झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत रायपुर। सिद्धार्थ चौक स्थित स्वीपर कॉलोनी में कल तड़के एक झोपड़ी में अचानक शार्ट शर्किट के चलते आग लग गई थी। जिसमें एक युवक व उसके दोनों बच्चे की जलने से मौत हो गई थी। वहीं उसकी पत्नी व मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थी, जहां उपचार के दौरान सविता दीप की आज सुबह 6 बजे मौत हो गई। वहीं घायल प्रिया दीप का अभी अस्पताल में उपचार जारी है जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बता रही है।

सत्य ही नारायण है – शंभूशरण

सत्य ही नारायण है – शंभूशरण रायपुर। श्रीरामकथा उस कुल की कथा है जिसमें वचन की सत्यता पर अडिग रहते हुए पिता एक बेटे को वनवास और दूसरे को राजा बनाने के लिए तैयार हो जाते हैं और बेटा पिता की आज्ञा का पालन कर चौदह वर्ष वनवास स्वीकार लेते हैं। सत्य जितनी हमारी रक्षा करता है उतना कोई और नहीं। हम अपने दुख का कारण सत्य को मानते हैं लेकिन यह गलत है, दुख का कारण तो हमारा प्रारब्ध है। सत्य पर अडिग रहो शक्ति देगा परमात्मा फिर हिम्मत…

स्वर्गीय हेमचंद यादव का छत्तीसगढ़ के लिए योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

स्वर्गीय हेमचंद यादव का छत्तीसगढ़ के लिए योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय दुर्ग में स्वर्गीय श्री हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने स्वर्गीय श्री हेमचंद यादव के छत्तीसगढ़ के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि विधायक एवं मंत्री के रूप में उपलब्धि अविस्मरणीय रहेगी। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन तैयार हो जाने से काम मे काफी सहजता होगी। मुख्यमंत्री ने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि पहले नागपुर विश्वविद्यालय या सागर विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को…

मुख्यमंत्री ने देखा प्रजेंटेशन, कहा बहुत बढ़िया : 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने देखा प्रजेंटेशन, कहा बहुत बढ़िया : 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल का किया लोकार्पण रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले में 100 बिस्तर के मातृ एवं शिशु अस्पताल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया एवं यहां स्थित सुविधाएं देखी। मुख्यमंत्री यहां चिकित्सकों एवं हेल्थ स्टाफ से भी मिले। उन्होंने अस्पताल की गतिविधियों संबंधी प्रेजेंटेशन भी देखा। प्रजेंटेशन में अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और इस साल किये गए विशेष कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही नवनिर्मित अस्पताल…

मुख्यमंत्री ने पाटन में पांच लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने पाटन में पांच लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन में पांच लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें सीसी रोड एवं नाली निर्माण के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा का माल्यार्पण किया साथ ही फाउंटेन का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे। * स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा में माल्यार्पण कर फाउंटेन का किया शुभारम्भ