स्वाधीनता सेनानी पं. ज्वाला प्रसाद शर्मा को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई महासमुंद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व गायत्री परिवार के सिद्ध युगप्रणेता पंडित ज्वाला प्रसाद शर्मा नहींं रहे। वे 95 वर्ष के थे। उन्होंने 8-9 मार्च की रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार महासमुंद के मुक्तिधाम में शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम दर्शन के लिए गांधी चौक स्थित उनके निवास में पूर्व कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू, पूर्व संसदीय सचिव पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, विमल चोपड़ा,…
दिन: 9 मार्च 2019
फोटोग्राफी पर कार्यशाला
फोटोग्राफी पर कार्यशाला रायपुर। मैटस विश्वविद्यालय व कैनन इंडिया द्वारा फोटोग्राफी पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी की तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं फोटोग्राफी के प्रति उत्साह दिखाया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कर्नल डा. बैजू जान, कुलसचिव श्री गोकुलनंदा पंडा, विभागाध्यक्ष डा. महिमा गौतम, सहायक प्राध्यापक सौरभ शुक्ला, कैनन इंडिया के एरिया सेल्स मैनेजर श्री योगेश सिंह ठाकूर, रूट ट्रेनर श्री नरेंद्र सिंह, श्री रविन्द् सिंह सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया समर्पण
5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया समर्पण राजनांदगांव। दुर्ग आईजी हिमांशु गुप्ता और डीआईजी रतन लाल डांगी के समक्ष शनिवार को नागपुर में रहकर शहरों में काम करने वाली 5 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली सरिता उर्फ सुशीला उर्फ रेखा मंडावी ने सरेंडर किया। यह महिला एमएमसी जोन इंचार्ज दीपक उर्फ मिलिन्द तेलतुम्बड़े के नेतृत्व में काम करती थी। आईजी ने महिला को 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सौंपी। पुलिस के अनुसार सरिता छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर वापिस मुख्य धारा…
नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 3 वाहन फूंकें
नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 3 वाहन फूंकें जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के माओवाद हिंसा प्रभावित जिला सुकमा में माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी 3 वाहनों को आग की लपटों में झोंक दिया। आगजनी में एक वाहन जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि दो अन्य वाहन अधजले रह गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोलापल्ली से मामिड़ीगुड़म के मध्य प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री की ढुलाई में लगे 3 वाहनों टे्रक्टर, पोकलेन एवं ट्रेलर…
सीजी पीएससी क्रैक करने का तरीके पर वर्कशाप
सीजी पीएससी क्रैक करने का तरीके पर वर्कशाप रायपुर। गुजराती शिक्षण संघ और छत्तीसगढ़ स्टूडेंट ग्रुप ने सीजी पीएससी पर 10 मार्च को देंवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल ऑडिटोरियम में निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया है। यह सेमिनार 10 मार्च को देंवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से आयोजित है। प्रदेश का कोई भी युवा जो प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा नंबर लाना चाहता है, इस सेमिनार में भाग ले सकता है। सेमिनार में भाग लेने के लिए रजिस्टे्रशन जरूरी है, जो मुफ्त है। बताया गया कि…
कांग्रेसियों ने मोदी का पुतला फूंका
कांग्रेसियों ने मोदी का पुतला फूंका बेमेतरा। जिला, शहर, ब्लॉक कमेटी बेमेतरा द्वारा राफेल खरीदी से जुड़े दस्तावेज चोरी होने के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश राघव, टी. आर. जनार्दन, नंद साहू, अम्मालाल शर्मा,प्रणीश चौबे, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉककांग्रेस, जोगेंद्र छाबड़ा, रज्जाक अली, गुलजार अली, मंगत साहू ,वाहिद रवानी, रोशन दत्ता, मिलन चौहान, अजित छाबड़ा, कुमार वर्मा ,प्रशांत तिवारी,राम ठाकुर,बबलू जनार्दन, ओमप्रकाश साहू, सीताराम यदु, नमन छाबड़ा सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुर्गियों से भरा ट्रक पलटने से लगा सड़क पर जाम
मुर्गियों से भरा ट्रक पलटने से लगा सड़क पर जाम जगदलपुर। ग्राम पंडरीपानी से मुर्गियों को लोड कर जगदलपुर की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक व परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे पंडरीपानी से बॉयलर मुर्गियों को लोड कर ट्रक क्रमांक सीजी 17 केएन 7798 जगदलपुर की तरफ जा रहा था। अशोका लीलैंड शोरूम के पास अचानक टायर फट जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक बी.मुरली कृष्णा (45)…
भारत में पोलियो का खतरा पड़ोसी देशों से – डॉ. अमर
भारत में पोलियो का खतरा पड़ोसी देशों से – डॉ. अमर रायपुर। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश के करीब 36 लाख बच्चों को 10 मार्च को पोलियो की खुराक दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। छूटे हुए बच्चों को आगे के दो दिनों तक घर-घर पहुंचकर टीके लगाए जाएंगे। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि भारत में पोलियो को जड़ से खत्म कर दिया गया है, लेकिन पड़ोसी देश जैसे पाकिस्तान और…
आपसी सुलह से निटपे पारिवारिक मामले
आपसी सुलह से निटपे पारिवारिक मामले रायपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रायपुर जिला न्यायालय में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुटुंब न्यायालय आपसी मतभेद भुलाकर जहां कई पति-पत्नी एक साथ रहने के लिए राजी हो गए वहीं गुजरे दौर के बैर को भुलाकर कई परिवार एक हो गए। इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में महावीर इंटर कांटीनेंटल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं नारायण हास्पिटल देवेन्द्र नगर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। नवीन न्यायालय परिसर में पक्षकारों हेतु नि:शुल्क विधिक परामर्श…
आपसी सुलह से निटपे पारिवारिक मामले
आपसी सुलह से निटपे पारिवारिक मामले रायपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रायपुर जिला न्यायालय में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुटुंब न्यायालय आपसी मतभेद भुलाकर जहां कई पति-पत्नी एक साथ रहने के लिए राजी हो गए वहीं गुजरे दौर के बैर को भुलाकर कई परिवार एक हो गए। इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में महावीर इंटर कांटीनेंटल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं नारायण हास्पिटल देवेन्द्र नगर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। नवीन न्यायालय परिसर में पक्षकारों हेतु नि:शुल्क विधिक परामर्श…
