डी.एम.एफ. के प्रभावी क्रियान्वयन पर परिचर्चा सह सम्मेलन आज

डी.एम.एफ. के प्रभावी क्रियान्वयन पर परिचर्चा सह सम्मेलन आज रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां 9 मार्च को नवीन विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक दिवसीय परिचर्चा सह सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म द्वारा आयोजित यह परिचर्चा सह सम्मेलन का उदघाटन सत्र प्रात: 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। सम्मेलन के तकनीकी सत्र में संबंधित विषय विशेषज्ञ, वरिष्ठ अधिकारीयों और गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारीयों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। उद्घाटन सत्र को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव संबोधित करेंगे। उदघाटन सत्र…

सिर्फ मतदाता पर्ची के आधार पर मतदाता नहीं कर सकेंगे मतदान

सिर्फ मतदाता पर्ची के आधार पर मतदाता नहीं कर सकेंगे मतदान रायपुर। लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को अब सिर्फ मतदाता पर्ची के आधार पर मतदान करने की अनुमति नहीं होगी। मतदाता को मतदान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मतदाता पर्ची (वोटर स्लीप) के साथ अपने पहचान का एक और दस्तावेज साथ रखना होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में अपने निर्देश में कहा है कि मतदान के लिए मतदाता परिचय पत्र के अलावा 11 अन्य दस्तावेज मान्य होंगे। आयोग ने कहा है कि मतदाता…

राशनकार्डधारियों को अप्रैल माह में मिलेगा दो माह का चावल

राशनकार्डधारियों को अप्रैल माह में मिलेगा दो माह का चावल रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डधारियों को अप्रैल माह में दो माह अप्रैल एवं मई माह का चावल वितरण करने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए अप्रैल माह में हर एक उचित मूल्य दुकान में चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दिन राशनकार्डधारियों को दो माह का चावल प्रदाय किया जाएगा। राशनकार्डधारी अपनी सुविधा के अनुसार एक या दो माह का चावल प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें दो माह का चावल एकमुश्त उठाव करने की बाध्यता…

एक महिला के सफल होने से पूरा परिवार और समुदाय सफल होता है – भेंडि़या

एक महिला के सफल होने से पूरा परिवार और समुदाय सफल होता है – भेंडि़या रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडि़या ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृृष्ट कार्य करने वाली और समाज सेवा के लिए संकल्पित महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने चार सौ से अधिक स्व-सहायता समूह बनाने वाली श्रीमती मंजूलता अंगारे, आंगनबाड़ी में पोषण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्रीमती रामीन साहू, थाईलैंड में आयोजित मिसेज एशिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाली श्रीमती अवंतिका…

सड़कों की गुणवत्ता जांचने अन्य राज्यों से आएंगे अधिकारी

सड़कों की गुणवत्ता जांचने अन्य राज्यों से आएंगे अधिकारी रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन सड़कों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दल चालू माह मार्च में यहां आएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि मार्च माह में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री आर.पी. पवार दंतेवाड़ा एवं बस्तर जिलों में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार श्री सचिदानंद बलरामपुर एवं सरगुजा जिलों की सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे।…

मटरगश्ती इस संडे कटोरा तालाब उद्यान में

मटरगश्ती इस संडे कटोरा तालाब उद्यान में रायपुर। स्मार्ट सिटी, एवम नगर पालिक निगम द्वारा मटरगश्ती का आयोजन 10 मार्च रविवार को सुबह 6:30 से 8:30 कटोरा तालाब उद्यान में आयोजित किया जा रहा है।इस रविवार आरोग्य फिटनेस व योगा सेंटर की अनुभवी टीम मटरगश्ती में शामिल होकर वरिष्ठ नागरिकों को भी स्पेशल फिटनेस टिप्स देगी। फिटनेस और हेल्थ अवेयरनेस के कार्यक्रम मटरगश्ती के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति शहर वासियों को जागरूक किया जाएगा।जिसमें तरह – तरह के कार्यक्रम जैसे कि जुम्बा डांस, क्रॉस फिट, जिम एक्सरसाइज, गली क्रिकेट,…

महिला जेल एवं नारी निकेतन रायपुर में मनाया गया विश्व महिला दिवस

महिला जेल एवं नारी निकेतन रायपुर में मनाया गया विश्व महिला दिवस रायपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश श्री राम कुमार तिवारी के निर्देश पर विश्व महिला दिवस के अवसर पर रायपुर की महिला जेल एवं शासकीय नारी निकेतन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर महिला दिवस मनाया गया। इन दोनों ही विधिक साक्षरता शिविरों में महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई और महिलाओं के द्वारा बताई गई विधिक समस्याओं का समाधान किया गया। शासकीय नारी निकेतन में आयोजित हुये विधिक साक्षरता शिविर में…

सियान सदन के 2 बुजुर्गों ने देहदान की मिसाल प्रस्तुत की

सियान सदन के 2 बुजुर्गों ने देहदान की मिसाल प्रस्तुत की भिलाई। सियान सदन वैशाली नगर में देहदान महादान विषय पर परिचर्चा कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता प्रनाम के संस्थापक अध्यक्ष पवन केसवानी थे। इस कार्यकम के दौरान सियान सदन के सदस्यों की उपस्थिति में 2 बुजूर्ग सदस्यों तुलाराम निषाद एवं रिखीराम विश्वकर्मा ने अपने बेटों से साक्षी रिश्तेदार के रूप में हस्ताक्षर करवाकर देहदान की वसियत लिखी। जिसे प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी के माध्यम से शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर के नाम जारी कर उसका सार्वजनिक…

जैविक उत्पादों के विपणन के संबंध में कार्ययोजना बनाने पर जोर

जैविक उत्पादों के विपणन के संबंध में कार्ययोजना बनाने पर जोर रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, राजनांदगांव द्वारा जैविक खेती विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन गोविन्दराम निर्मलकर आडिटोरियम हाॅल राजनांदगांव में किया गया। राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ व देश के अन्य राज्यों से आये हुए वैज्ञानिकों, कृषकों, छात्र-छात्राओं एवं शोधकर्ताओं ने जैविक खेती से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिये। इस अवसर पर जैविक खेती से संबंधित प्रर्दशनी भी आयोजित की गई तथा पोस्टरों का पुस्तुतीकरण…

2 लाख 35 हजार से अधिक बच्चो को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

2 लाख 35 हजार से अधिक बच्चो को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 10 मार्च को शून्य से 5 वर्ष आयु समूह के 2 लाख 35 हजार 763 बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलायी जाएगी। इसके लिए 1 हजार 560 टीकाकरण केन्द्र बनाये गए हैं। कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ ने कहा है कि पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान के तहत शून्य से 5 वर्ष आयु समूह के प्रत्येक बच्चोंं को पल्स पोलियो ड्राप पिलायी जाएगी। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को, राजस्व, महिला…