समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे 13 निगम कर्मी, नोटिस रायपुर। निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने शनिवार को सुबह यहां निगम मुख्यालय में अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान 13 कर्मी ड्यूटी से नदारत पाए गए। उन्होंने सभी नदारत कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निगम आयुक्त शिव अनंत तायल के निर्देश पर अपर आयुक्त श्री साहू सुबह निगम मुख्यालय के अलग-अलग विभागों मेें पहुंचे। उनके साथ सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त पीआर धु्रव भी थे। उन्होंने अलग-अलग विभागों में पहुंचकर वहां कर्मचारियो की उपस्थिति की…
दिन: 2 मार्च 2019
पीएनबी मेन ब्रांच में आगजनी, दस्तावेज-फर्नीचर राख
पीएनबी मेन ब्रांच में आगजनी, दस्तावेज-फर्नीचर राख रायपुर। मोतीबाग चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बीती देर रात आग लग गई और वहां के स्टोर रूम में रखे अधिकांश दस्तावेज, फर्नीचर जलकर राख हो गए। फायर बिग्रेड की टीम सुबह वहां की दीवार, कांच तोडकऱ आग बुझाने में लगी रही और घंटेभर में आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी का कारण पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर आगजनी की खबर गोलबाजार पुलिस को घंटों बाद मिली। पंजाब नेशनल बैंक के इस मुख्य ब्रांच में बीती शाम-रात तक काम…
महीनेभर में बदल गए कांकेर कलेक्टर डोमन
महीनेभर में बदल गए कांकेर कलेक्टर डोमन रायपुर। चुनाव आयोग की अनुशंसा पर कांकेर कलेक्टर डोमन सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह कुमारलाल चौहान को कलेक्टर बनाया गया है। डोमन सिंह को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। बताया गया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर डोमन सिंह को पिछले माह ही मुंगेली से कांकेर कलेक्टर बनाकर भेजा गया था। उन्हें एक माह भी नहीं हुए हैं और उन्हें हटाकर मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक डोमन सिंह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के ही…
शराब की पैकिंग कांच बोतल में ही करने की मांग, धरना-प्रदर्शन
शराब की पैकिंग कांच बोतल में ही करने की मांग, धरना-प्रदर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ कांच बॉटल टे्रडर्स एसोसिएशन से जुड़े सैकड़ों मजदूरों ने शराब की पैकिंग कांच की जगह प्लास्टिक बोतल में करने की घोषणा का विरोध किया है। उन सभी ने यहां धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उनका कहना है कि सरकार के ऐसे निर्णय से बोतल फैक्ट्री में काम करने एवं उस कारोबार से जुड़े हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। वहीं प्लास्टिक से प्रदूषण और ज्यादा बढऩे का खतरा बना रहेगा। कांच बॉटल टे्रडर्स एसोसिएशन…
लक्ष्मी सोनवानी को पीएचडी की उपाधि
लक्ष्मी सोनवानी को पीएचडी की उपाधि रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने उषा प्रियंवदा के कथा-साहित्य में अभिव्यक्त जीवन-मूल्य विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। लक्ष्मी सोनवानी ने यह शोध-कार्य डॉ. अलका श्रीवास्तव, प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय, भाठागांव रायपुर के निर्देशन में एवं डॉ. शीला दानी, सहायक प्राध्यापक, हिन्दी, देवेंद्र नगर कन्या महाविद्यालय, रायपुर के सह-निर्देशन में पूर्ण किया है। लक्ष्मी सोनवानी आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी श्री जी.आर. सोनवानी की पुत्री हैं तथा मैट्स विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में सहायक प्राध्याक के पद पर पदस्थ हैं।
प्रेम विवाह के बाद हुआ कलह, युवक ने फांसी लगाकर दी जान
प्रेम विवाह के बाद हुआ कलह, युवक ने फांसी लगाकर दी जान कोरबा। प्रेम विवाह के बाद घर में विवाद बढ़ गया. इससे पति-पत्नी के बीच झगड़ा बढऩे लगा. झगड़े से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की सूचना पर रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जांच कार्यवाही शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. पथर्रीपारा निवासी 26 वर्षीय चंदन सिंह गोड़ ने दो साल पहले बुधवारी निवास मधु पटेल से प्रेम विवाह किया था. शादी के एक साल बाद दोनों के बीच…
सर्व आदिवासी समाज लोहा खदानों के निजीकरण के विरोध में लामबंद
सर्व आदिवासी समाज लोहा खदानों के निजीकरण के विरोध में लामबंद दंतेवाड़ा। बैलाडीला आयरन ओर की खदानों के निजीकरण का आदिवासियों ने जमकर विरोध किया है. शनिवार को बैलाडीला के फुटबाल ग्राउंड में जिलेभर के आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा और तीर धनुष लेकर एकत्र हुए. इसके बाद किरंदुल से बचेली तक पैदल रैली निकाली और एनएमडीसी गेट पर खदानों के निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी की. इस रैली में लगभग दस हजार से अधिक आदिवासी शामिल हुए. भीड़ को संभालने के लिए किरन्दुल फोर्स रैली के साथ-साथ मार्च कर रही थी. रैली…
हवाई उड़ान के लिए 2 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट
हवाई उड़ान के लिए 2 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट रायपुर। एयरपोर्ट में कड़ी निगरानी के चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को 2 घंटे पहले पहुँचने की अपील की है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के इस नए निर्देश से यात्रियों की मुसीबत बढ़ सकती है. साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट परिसर में विजिटर्स की एंट्री पर भी पाबंदी लगा दी गई है. यात्रियों से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान सहयोग करने की अपील की. जांच प्रक्रिया के दौरान अधिक समय लगने की वजह से फ्लाइट के…
विदेशी पक्षियों का बसेरा बने नीमगांव डेम को संरक्षित किया जाएगा
विदेशी पक्षियों का बसेरा बने नीमगांव डेम को संरक्षित किया जाएगा जशपुरनगर। रसिया, मंगोलिया, कजाकिस्तान, और यूरोप से ठंड के मौसम में आने वाले मेहमान पक्षियों के बसेरे के रूप में प्रसिद्ध जशपुर, जिले के नीमगांव डेम को संरक्षित और संर्वधित करने की विस्तृत कार्ययोजना जिला प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही है। यहां आने वाले मेहमान पक्षियों की सुरक्षा के मद्देनजर डेम के चारों ओर वृक्षापरोपण कराकर इसको संरक्षित किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि नीमगांव डेम में मत्स्याखेट और मेहमान पक्षियों के शिकार पर पहले ही प्रशासन प्रतिबंध लगा…
अवैध शराब के विरूद्ध होगी कार्यवाही
अवैध शराब के विरूद्ध होगी कार्यवाही बिलासपुर। शराब के अवैध भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर सतत् निगरानी रखें। इसके लिये सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की जाय। संभागायुक्त श्री टी.सी.महावर ने 1 मार्च को बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में आबकारी विभाग द्वारा किए जा रहे विभागीय कार्यों की समीक्षा की। संभागायुक्त श्री टी.सी.महावर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से अवैध शराब के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। बैठक में उपायुक्त आबकारी श्री भगत ने…
