प्रीसीजी पीएससी परीक्षा रविवार को,2366 परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रीसीजी पीएससी परीक्षा रविवार को,2366 परीक्षार्थी होंगे शामिल रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित है। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से शाम पांच बजे तक दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षा में अनैतिक कार्यों को रोकने के लिए कलेक्टर रजत बंसल ने डिप्टी कलेक्टर डीएस ध्रुव को नोडल अधिकारी नियुक्त कर 2 उड़नदस्ता दल गठित किया है। दल में अनुविभागीय दण्डाधिकारी योगिता देवांगन और जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल शामिल हैं। परीक्षा…

महिला से 49 हजार लूटने वाला गिरप्तार

महिला से 49 हजार लूटने वाला गिरप्तार महासमुंद। पिछले दिनों एक महिला, नागरिक सहकारी बैंक से 49,000 रुपए निकाल कर अपने ग्राम लोहारडीह जा रही थी तभी अज्ञात लुटेरों ने उससे रुपए लूट कर भाग खड़े हुए थे। वहीं जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी इन दोनों घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफास कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने यह भी बताया कि रुपयों से भरा बैग छिनते समय अज्ञात आरोपियों से उसकी हाथापाई हुई थी। महिला की बहादुरी के चलते आरोपी युवक अपना बाइक…

पत्नी पर पेट्रोल डालकर पति ने लगाई आग

पत्नी पर पेट्रोल डालकर पति ने लगाई आग रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारागांव में एक युवक ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इसमें गंभीर रूप से घायल पत्नी की आंबेडकर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने महिला के मृत्यु उपरांत बयान पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। मृतका उत्तरा साहू पति सुशील साहू ग्राम रींवा मंदिरहसौद की रहने वाली थी। मृतका के पति रायपुर में टेलरिंग का काम करता था। बताया जाता है…

टैंकर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

टैंकर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत रायपुर। उरला थाना क्षेत्र के सरोरा स्थित विशाल धर्मकांटा के पास एक तेज रफ्तार टैंकर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अधेड़ को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। गोगांव निवासी प्रेमनारायण कौशल (50) अपने साथी यशवंत कौशल के साथ फैक्ट्री में काम करने के बाद पैदल घर जा रहा था तभी सरोरा स्थित विशाल धर्मकांटा के पास टैंकर क्रमांक सीजी 04 डीबी…

ओवरब्रिज से नीचे खाई में जा गिरी कार

ओवरब्रिज से नीचे खाई में जा गिरी कार बालोद। बीती रात दल्लीराजहरा नगर से कुसुमकसा की ओर जा रही कार ओवरब्रिज से नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार पांचों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल मेंं दाखिल कराया गया। जहां वे खतरे से बाहर बताए गए हैं। दल्लीराजहरा से कुसुमकसा की ओर जा रहे थे युवक राजहरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार सियाज कार क्रमांक सीजी 07 बीजी 0905 में सवार होकर पांच दोस्त राहुल चंद्राकर 25 वर्ष, यतेन्द्र…

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली नोडल अधिकारी की बैठक

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली नोडल अधिकारी की बैठक जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांति पूर्व रूप से सम्पन करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होने कहा कि आगामी कुछ दिनों के बाद जिले मे आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन हेतु सभी अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उन्हें उनके कार्यों और दायित्वों की जानकारी…

बोर्ड परीक्षा एक मार्च से, जिले में 218 परीक्षा केन्द्र निर्धारित

बोर्ड परीक्षा एक मार्च से, जिले में 218 परीक्षा केन्द्र निर्धारित जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल 10वीं बोर्ड की परीक्षा एक मार्च से और हायर सेकेण्डरी 12वीं बोर्ड की परीक्षा दो मार्च से शुरू होगी। इसके लिए जिले में 218 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इन परीक्षा केन्द्रों में 52 हजार 521 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हाईस्कूल 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 109 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जहां 31 हजार 277 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह हायर सेकेण्डरी 12वीं बोर्ड परीक्षा…

एक महिला सहित 6 ईनामी नक्सली गिरफ्तार

एक महिला सहित 6 ईनामी नक्सली गिरफ्तार जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिला पुलिस ने दबिश देकर एक महिला समेत छह ईनामी हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि सुकमा जिले के पुसपाल थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग के लिए ग्राम तुलसी, किरमिटी एवं दलदली की ओर रवाना किया गया था। इसी दौरान जंगल में कुछ संदेही किस्म के लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनका पीछा कर 4 नक्सलियों पोडिय़ामी गंगा एलओएस डिप्टी कमांंडर ईनामी 3 लाख, मांगूू धुरा…

मुकेश गुप्ता की सहयोगी रेखा नायर की छुट्टी निरस्त

मुकेश गुप्ता की सहयोगी रेखा नायर की छुट्टी निरस्त रायपुर। फोन टैपिंग मामले में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता की सहयोगी रही रेखा नायर का दो वर्ष का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। एसीबी, ईओडब्ल्यू के एडीजी रहते हुए मुकेश गुप्ता पर रेखा नायर को नियमों को ताक पर रखकर अवकाश देने का का आरोप है। रेखा नायर पिछले वर्ष 12 दिसंबर 2018 से 2020 तक अवकाश पर हैं। सूत्रों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग ने रेखा नायर को छट्टी देने के मामले को लेकर गृह विभाग के अपर मुख्य…

अनुदान की मांग को लेकर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

अनुदान की मांग को लेकर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन रायपुर। प्रदेश के कई गौ शालाओं को पिछले 6 महीने से अनुदान नहीं मिलने से नाराज राष्ट्रीय बजरंग दल ने रजिस्ट्रार गौसवा आयोग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। वहीं गौसेवा आयोग के अधिकारियों पर गौ तस्करों से संबंध का आरोप लगाते हुए आयोग रजिस्ट्रार केके सोनी और सचिव एमपी पासी को हटाने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल ने इस संबंध में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को ज्ञापन दिया है। जिसमें तत्काल अनुदान राशि दिलाने और…